Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेटः कानपुर में जीजा ने साले को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

Historyheater shot in Banda Kanpur Refer
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर कालोनी में मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना हो गई। पारिवारिक विवाद में एक फर्नीटर कारीगर ने अपने साले को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। साले को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खुद कारीगर की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर के सरोजनीनगर के रहने वाले अरविंद गौतम (32) फर्नीचर कारीगर है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार वालों को सूचना दी गई। वहीं महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

पारिवारिक विवाद में दिनदहाड़े वारदात

उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद चलता रहता था। उसकी ससुराल हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव में थी। ससुर का नाम मुन्नीलाल था और पत्नी का पूनम। दोनों को कोई संतान नहीं थी। लॉकडाउन में अरविंद का काम बंद हो गया। आर्थिक संकट के बीच पत्नी से पारिवारिक कलह भी होने लगी।

हरदोई में थी ससुराल, घर आया था साला

सोमवार को पत्नी का भाई अनिल (22) उर्फ छोटू बहन को साथ ले जाने के लिए पहुंचा। पूनम ने बैग में कपड़े रखे। इसी को लेकर पति अरविंद से उसका विवाद हो गया। पति के सिर पर हैवान सवार हो गया और उसने कमरे में रखा तमंचा निकालकर पत्नी पर तान दिया। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, ताकि पूनम बाहर न जा सके।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में दिनदहाड़े बसपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर वारदात

बात बढ़ती देख भाई छोटू बहन को बचाने के लिए आगे आया। इसपर जीजा ने अनिल के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अनिल गिर पड़ा और बहन की चीख निकल पड़ी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर पूनम भाई को लेकर अस्पताल पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर नजीराबाद इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी अरविंद ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसों में दंपति समेत 8 मरे, एक गंभीर