देखें Photos : नेपाल विमान हादसे में मरने वालों में 5 भारतीय व लोक गायिका नीरा का भी निधन
समरनीति न्यूज, डेस्क : Nepal Plane Crash नेपाल में रविवार को एक विमान हादसे ने पूरी दुनिया को गहरा दुख दिया है। इस विमान हादसे में 68 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में मरने वाले 5 विमान यात्री भारतीय भी हैं। इनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), वाराणसी के रहने वाले सोनू जायसवाल (35), बिहार के रहने वाले संजय जायसवाल (36) के रूप में हुई है।
बाकी की तलाश जारी है। हादसे के समय विमान में कुल 72 लोग सवार थे। इनमें 68 शव अबतक बरामद हुए हैं।
यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए जा रहा था। रास्ते में अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेन में नेपाल की मशहूर लोक गायिका नीरा छ्न्त्याल की भी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार नीरा पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में...









