Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम समेत पांच पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम समेत पांच पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया है। इस हत्याकांड के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी मुख्यालय ने ढाई-ढाई लाख रुपए ईनाम घोषित किया है। इनमें हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और गुड्डू मुस्लिम भी शामिल हैं। पहले था 50-50 हजार रुपए का ईनाम इन दोनों के अलावा हत्याकांड में शामिल शूटर अरमान, गुलाम और साबिर के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने इन पांचों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा था। बताया जा रहा है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द न हुई तो ईनामी की राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है। बताते चलें कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस दिन-रात दबिशें दे रही है। पुलिस के साथ-साथ एसटीफ भी हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ की कई टीमें इस क...
सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे

सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : नेता प्रतिपक्ष के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में हमलावर नजर आ रहे हैं। अपने पिता की राहों पर चलते हुए अखिलेश यादव ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं , जिनके पिता भी सीएम रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष बने थे। बजट सत्र के दौरान नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच नोंक झोंक दिखी वहीं पहली बार नेता प्रतिपक्ष, सत्ताधारी दल के नेताओं पर भारी पड़ते नजर आए। एक मजबूत विपक्ष का नजारा किया पेश सदन में अखिलेश यादव की मौजूदगी एक मजबूत विपक्ष के नजारे को पेश कर रहा है। बजट सत्र में अखिलेश यादव पूरी तैयारी के साथ पहुंच रहे हैं, और इसका असर दिख रहा है कि सरकार के मंत्रियों को जवाब पर जवाब देना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना, नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिए जाने, किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा। सरकार...
UP : डॉक्टर दंपती की बेटी से रेप, हुक्काबार में कुकृत्य, वीडियो बनाया और फिर..

UP : डॉक्टर दंपती की बेटी से रेप, हुक्काबार में कुकृत्य, वीडियो बनाया और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बर्रा क्षेत्र में एक डाक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से रेप और दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर दंपति कानपुर देहात में तैनात हैं। उनकी नाबालिग बेटी को उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने हुक्का बार में ले गया। वहां कोल्डड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। बाद में अपने दोस्तों के साथ एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। दांतों से काटा भी। लड़की ने घर आकर पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लड़कों के खिलाफ बलवा, रेप, पाक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, हुक्काबार में घटना जानकारी के अनुसार कानपुर में तैनात दंपती बर्रा में रहते हैं। उनकी 16 साल की बेटी की इंस्टाग्राम पर दोस्ती विनय...
सदन की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा..बुलाया नहीं या आए नहीं

सदन की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा..बुलाया नहीं या आए नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति, ब्यूरो (लखनऊ) : विधानसभा के बजट सत्र के समाप्त होने पर हुई सदन विधायकों की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दोनों ही सदन विधायकों की इस फोटो में कहीं नजर नहीं आए। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। ट्विट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि सदन विधायकों की यह ग्रुप फोटो दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बिना अधूरी है। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1632232589133221889 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी मांग है कि सरकार दोनों उप मुख्यमंत्रियों की सदन में ग्रुप फोटो के समय अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण दे। सरकार बताए कि क्या दोनों डिप्टी सीएम आए नहीं या उनको बुलाया नहीं गया। या फिर उप मुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व नहीं है। या फिर दोनों डिप्टी सीएम की गिनती...
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बनेंगे यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बनेंगे यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का चेयरमैन पक्का है। 19 साल बाद एसोसिएशन में चेयरमैन पद पर नियुक्ति का यह पहला मौका होगा। इससे पहले 2004 में कलराज मिश्रा इस पर चयनित हुए थे। दरअसल, शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि थी। इसलिए तय हो गया है कि 5 मार्च को यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। नामांकन की आखिरी तिथि आपको बता दें कि वर्ष 2007 के बाद से उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध हो रहा है। वहीं विराज सागर दास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और आनंदेश्वर पांडेय आठवीं बार महासचिव बन सकते हैं। इसी तरह अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल का भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। https://samarneetinews.com/dr-rohit-mehrotra-created-history-in-kanpur-cochlear-implant-surgery-of-100...
विधानसभा में बांदा सदर विधायक ने उठाया चिल्ला जर्जर मार्ग व किसानों का मुद्दा

विधानसभा में बांदा सदर विधायक ने उठाया चिल्ला जर्जर मार्ग व किसानों का मुद्दा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज नियम 51 तथा नियम 301 के अंतर्गत विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दो अहम मुद्दों को उठाया। इनमें एक, बांदा से कानपुर के लिए चिल्ला होते हुए ललौली-जोनिहा-बिंदकी-चौडगरा को गड्ढा मुक्त कराने की मांग उठाई गई। सदर विधायक ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है इसे गड्ढा मुक्त कराने के साथ-साथ फोरलेन बनवाना चाहिए। फोनलेन की भी मांग उठाई विधायक ने कहा कि कानपुर जान के लिए सबसे छोटा मार्ग है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब है। व्यापारिक गतिविधियों व गंभीर मरीजों को इसी मार्ग से कानपुर रेफर केस में ले जाया जाता है। ये भी पढ़ें : कानपुर में डाॅ. रोहित मेहरोत्रा ने रचा इतिहास, 1000 बच्चों की सफल काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी कर मुख्य धारा में जोड़ा, विशाल जागरूकता रैली.. गहरे गड्ढों की वजह से घंटों समय लगता है। ग्राम गंछा में रामजानकी पम्...
कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित

कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के जाने-माने ईएनटी सर्जन डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। उन्होंने सरकारी योजना के तहत 1000 बच्चों की सफल काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी कर मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा है। ये बच्चे अबतक न सुन सकते थे। न बोल सकते थे। मगर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। खिलखलाते बच्चों को देख खूब बजीं तालियां बताते हैं कि पूरे प्रदेश में इतनी संख्या में काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी करने वाले डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा इकलौते चिकित्सक हैं। विश्व कर्ण दिवस के मौके पर इन बच्चों के साथ कानपुर में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। भव्य कार्यक्रम में उनको उत्साहित किया गया। कानपुर में मोतीझील गेट से लाजपत भवन तक सैंकड़ों मूक-बधिर बच्चों की एक जागरुकता रैली निकाली गई। मोतीझील गेट से लाजपतभवन तक खूबसूरत नजारा यह रैली स्वर्गीय डाॅ. एसएन मेहरोत्र...
UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के बिसंडा के पल्हरी गांव में हुई। जन्म से ही अपने नाना के घर पर रह रहे 25 साल के देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू पुत्र स्व. विकास सिंह की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई। हत्या गांव के बाहर तालाब किनारे हुई। परिवार के लोगों को सुबह उस समय घटना की जानकारी हुई, जब आज सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा देखा गया। एसपी मौके पर पहुंचे, कही यह बात सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक गांव के दो लोगों के साथ वहां पहुंचा था। वहां इन लोगों ने शराब पी है। इसके बाद इनमें हाथापाई भी हुई है। ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता ...
होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में चारबाग में स्थित रेवड़ी वाली गली में 'होटल माया' में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर रात वहां छापा मारकर 7 युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारे की यह कार्रवाई लखनऊ के नाका और हजरतगंज महिला थाने की संयुक्त टीम ने दी। बताते हैं कि लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में सात लड़कियों और पांच युवकों को पकड़ा गया है। इनमें एक होटल मैनेजर भी शामिल है जो कि गोंडा जिले के रहने वाला है। उसका नाम आनंद तिवारी है। अब पुलिस इस होटल की मालकिन कैंपवेल रोड पर रहने वाली माया नाम की महिला की तलाश कर रही है। होटल मालकिन है माया, तलाश में जुटी पुलिस एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में होटल मैनेजर के अलावा गोंडा का ही बृजेश शुक्ला, नंद कुमार दुबे, बाराबंकी का शरीफुल कमर और विकास तिवारी नाम के लोग शाम...
सनसनीखेज : गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला, हत्या..

सनसनीखेज : गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला, हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति से नाराज पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों का कहना है कि मरने वाली विवाहिता छह महीने की गर्भवती थीं। मायके वालों ने लगाया यह आरोप जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के डांडिनपुरवा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी भारती (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग उनको किसी तरह उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट.. वहां चिकित्सकों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के जीजा धीरेंद्र का कहना है कि दोनों की शादी एक साल पहले हुई ...