Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का आज बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है। सीएम योगी ने शोक जताया बताते चलें कि मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव के रहने वाले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन की सूचना पर लोग शोक संवेदना देने पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में होगा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। https://samarneetinews....
Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के स्वरूपनगर क्षेत्र में एमराल्ड गार्डन की 16वीं मंजिल से मंगलवार शाम एक बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से लोगों में खलबली मच गई। नीचे मौजूद गार्ड ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची स्वरूपनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पाॅश इलाके में घटना से मची खलबली जानकारी के अनुसार स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के एमराल्ड गार्ड टावर नंबर चार में 16वीं मंजिल पर बुजुर्ग कपड़ा व्यवसाई सुरेंद्र आहूजा (67) रहते हैं। बताते हैं कि उनकी जरनलगंज में कपड़े की दुकान है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा गौरव है। बेटा कपड़े की दुकान संभालता है। बताते हैं कि कुछ महीनों से सुरेंद्र आहूजा अवसाद में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद मंगलवार शा...
कुश्ती ने नैना को इंस्पेक्टर बनाया, अब गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

कुश्ती ने नैना को इंस्पेक्टर बनाया, अब गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान पुलिस की एक महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। इस महिला दरोगा का नाम नैना कंवल है। मामला काफी चर्चा में है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नैना के घर से दो अवैध बंदूकें पुलिस को मिली हैं। बंदूकें जब्त करते हुए पुलिस ने नैना को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त एडीजी (क्राइम) एस सेंगाथी ने नैना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि नैना कंवल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। हथियारों को जब्त करते हुए नैना के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। खास बात यह है कि नैना को खिलाड़ी कोटे पर पुलिस महकमें में दरोगा की नौकरी मिली थी। नैना एक पहलवान भी है और इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। इतना ही न...
बांदा SP का एक्शन, माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद

बांदा SP का एक्शन, माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति को आगे बढ़ाते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आज शहर में बड़ी कार्रवाई की गई। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के मददगार एक ठेकेदार रफीकुस्समद और उसके साथी के अवैध मकानों को बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया। शहर के छावनी व जिला परिषद चौराहे पर कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस ने आज मंगलवार को शहर के छावनी मोहल्ले और जिला परिषद चौराहों पर की। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने वाकयदा डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की। ताकि अपराधियों और अपराधियों की मदद करने वालों में कानून का डर भी पैदा हो। SP अभिनंदन ने कहा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला परिषद चौराहे पर रहने वा...
यूपी : होली पर 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी आदेश..

यूपी : होली पर 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी आदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : होली के त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी डेढ़ लाख से ज्यादा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. सरकारी आदेशों के तहत सभी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां रहेंगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सोमवार को यूपी के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि होली की छुट्टियां 7 और 8 मार्च को घोषित है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशक के अनुमोदन के बाद 9 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। ये भी पढ़ें : उमेश पाल हत्याकांड : बांदा में जफर की तलाश में फिर छापा, पुलिस ने की पूछताछ  ...
उमेश पाल हत्याकांड : बांदा में जफर की तलाश में फिर छापा, पुलिस ने की पूछताछ

उमेश पाल हत्याकांड : बांदा में जफर की तलाश में फिर छापा, पुलिस ने की पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों व माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता को घर में रखने वाले कथित पत्रकार जफर अहमद की तलाश में बांदा के गूलरनाका में पुलिस ने फिर छापेमारी की। सोमवार देर शाम उसकी तलाश में बांदा पुलिस ने गूलरनाका और छावनी इलाके में छापा मारने के साथ परिजनों से पूछताछ की। हालांकि, मीडिया को इससे दूर रखने की कोशिश की गई। बताते हैं कि पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। अतीक की पत्नी व गुर्गों को घर में रखने का आरोप कथित पत्रकार जफर पर आरोप है कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता बानो को प्रयागराज के चकिया स्थित अपने घर में रखा था। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता बानो काफी समय तक जफर के ही मकान में रही। ये भी पढ़ें : उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के घर चला बुल्डोजर, हत्याकांड के आरोपियों को घर मे...
सपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए, इन नामों पर लगाई मुहर..

सपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए, इन नामों पर लगाई मुहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पांच जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें लखनऊ, मिर्जापुर, बदायूं, रायबरेली और गोरखपुर के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब जल्द ही बाकी जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा करेगी। लखनऊ, गोरखपुर समेत 5 जिलों के अध्यक्ष घोषित समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में जय सिंह 'जयन्त', मिर्जापुर में देवी प्रसाद चौधरी, बदायूं में आशीष यादव, रायबरेली में इंजीनियर वीरेंद्र और गोरखपुर में एम बृजेश गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया है। सभी जगहों पर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें : सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे  बताते चलें कि समाजवादी पार्टी लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में संगठन को धार दी जा रही है। सक्रिय न...
Banda : सड़क हादसों में मासूम और वृद्ध की मौत, परिवारों में कोहराम

Banda : सड़क हादसों में मासूम और वृद्ध की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। होली से पहले हुए इन हादसों ने त्यौहार की खुशी मातम में बदल दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलटा वहां जौरही गांव के शिवगोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) की आज सुबह हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शिवगोपाल खेत से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर, उमेश पाल हत्याकांड का एक और बदमाश मारा गया, उमेश को मारी थी पहली गोली   इसी दौरान बस स्टैंड के पास बबेरू की ओर जा रहे टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। टेंपो भी पलट गया। मृतक के भतीजे निरंजन सिंह का कहना है कि शिवगोपाल अविवाहित थे। भाई-भतीजे ही उनका पालन-पोषण करते थे। बबेरू में ट्रैक्टर ट्राली से गिरा...
अमिताभ बच्चन शूटिंग में घायल, पसली में लगी चोट

अमिताभ बच्चन शूटिंग में घायल, पसली में लगी चोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : Amitabh Bachchan महानायक अभिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उनको पसली में चोट लगी है। यह चोट उस समय लगी, जब अभिताभ बच्चन 'प्रोजेक्ट के' फिल्म का एक एक्शन सीट शूट कर रहे थे। बिग बी हैदराबाद में फिल्म की शुटिंग कर रहे थे। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। शूटिंग बंद, घर लौटे बिग बी वहीं अभिनेता बिग बी हैदाराबाद में इलाज के बाद मुंबई अपने घर लौट गए हैं। सीनियर बच्चन ने ब्लॉग लिखकर खुद यह जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उनको चोट लगी है। पसली में चोट आई है। दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी इंजरी हुई है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। फिलहाल वह आराम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : अमिताभ की तबीयत पर धर्मेंद्र बोले, जल्द ठीक होगा मेरा भाई ये भी पढ़ें : Bollywood : कभी श्रीदेवी से राखी बंध...
बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत से कोहराम

बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक पैर फिसलने के कारण ट्रेन से नीचे आ गिरा। इससे ट्रेन से कटकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक बकरी को ट्रेन से बचाने के चक्कर में ट्रेन से कट गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मटौंध क्षेत्र में हुई एक घटना जानकारी के अनुसार एक घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव में हुई। वहां दुरेड़ी गांव का विनय वर्मा (16) भूरागढ़ रेलवे लाइन पर बकरियां चरा रहा था। बताते हैं कि बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने के दौरान कानपुर-पैसेंजर ट्रेन की चेपट में आकर विनय कटकर घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भूरागढ़ के पास दूसरा हादसा दूसरी घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहां पनगरा गांव कल्लू (22) खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। रेलवेकर्मी ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से आधार का...