Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP : भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा

UP : भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे थे। बताते हैं ट्रैक्टर ट्राली पर कुल 54 लोग सवार थे। वहीं 10 लोग ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लगभग 20 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण हुआ। पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार कासगंज जिले में आज शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। https://samarneetinews.com/paper-leak-priyanka-gandhi-raised-demand-for-cbi-investigation/ ये लोग एटा जिले के जैथरा से कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी पटियाली-दरियावगंज रोड ...
यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए के लिए चुनाव होना है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज इन चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। 5 मई को रिक्त होने वाली 13 सीटों के लिए 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 11 मार्च तक नामांकन और फिर 12 को नामांकन पत्रों की जांच तथा 14 तक नाम वापस का मौका मिलेगा। फिर 21 मार्च को मतदान होगा। 21 मार्च को ही मतगणना का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 5 मई को खाली होंगी विधान परिषद की 13 सीटें बताते चलें कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं। इनमें भाजपा के 10, सपा और बसपा व अपना दल (सोनेलाल) के 1-1 सदस्य शामिल हैं। सभी सीटें विधानसभा क्षेत्र की हैं और इनमें विधायक ही वोटिंग करते हैं। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने श...
UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मंगेतर से मोबाइल पर बात करने के बाद एक युवती ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के मजरा बहुंडरीपुरवा में के रहने वाले राम कुमार की बेटी ममता (18) ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। भाई ने कुछ दिन पहले ही दिया था मोबाइल बताते हैं कि घटना के समय युवती के पिता खेत पर गए हुए थे। शाम को पिता घर लौटे तो कमरा बंद मिला। कुंडी खटखटाने पर कोई जबाव नहीं मिला तो पड़ोसियों की भी भीड़ लग गई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर ममता का शव फांसी पर लटक रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..  मृतका के ताऊ त्रिलोका प्रसाद वर्मा का कहना है कि ...
पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म

पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस परीक्षा पेपर लीक को लेकर हो-हल्ला मचा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि सभी परीक्षाओं के फार्म फ्री किए जाने चाहिए। बताते चलें कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पेपर लीक मामले में युवा लखनऊ-प्रयागराज में कर रहे प्रदर्शन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रियंका ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। प्रियंका ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 'कांग्रेस ने यूपी में भर्ती विधान पेश किया था। इसके तहत पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के सभी प्रावधानों को शामिल किया था। https:/...
यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम से कोहराम मच गया। एक झोपड़ी में आग लगने से 3 मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे लुका-छिपा खेलते समय एक झोपड़ी में छिपे थे। तभी वहां आग लग गई। छत से जलता पुआल गिरने से हादसा जानकारी के अनुसार बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखे हैं। दोपहर के समय उसमें आग लग गई। तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर...
काशी में पीएम मोदी, बोले-महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू

काशी में पीएम मोदी, बोले-महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं। पीएम मोदी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के टाॅपर्स को प्रमाणपत्र दिए। साथ ही सांसद फोटोग्राफी, संगीत, ज्ञान समेत अन्य श्रेणियों में हुईं प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी मेडल-प्रमाणपत्र बांटे। करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी में चारों ओर विकास का डमरू बज रहा है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार रात 10 बजे वाराणसी पहुंच गए थे। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..  उनका विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर ...
बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..

बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर इलाके में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक को उसके भाई ने पहचाना है। साथ ही पूरी बात भी बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि इंदिरा नगर में पाॅवर हाउस के सामने नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही थी। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन की थी। मृतक के भाई ने पहचाना शव आज पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक के भाई ने उसकी पहचान की। मृतक की पहचान उदयभान सिंह उर्फ राजाबाबू (45) पुत्र रामसुहावन निवासी ग्राम जारी थाना देहात कोतवाली के रूप में हुई है। मृतक के भाई कुलदीप का कहना है कि राजाबाबू अपनी ससुराल अतर्रा में रहते थे। वह दोपहर में घर से निकले थे। ये भी पढ़ें : बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेर...
अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी खुद की पार्टी के स्वामी बन गए हैं। मौर्य ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी के इस कद्दावर नेता ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी के नाम का ऐलान करते ही मौर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुद्दा रहा किसानों का प्रदर्शन। पार्टी बनाते ही केंद्र सरकार पर बड़ा हमला कहा कि किसानों की क्या गलती है, वह सिर्फ एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। यह भी कहा कि देश तमाम संकटों से जूझ रहा है। देश का संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विशेष जाति के लोगों को पदोन्नति देकर सरकारी नौकरियों के पद भरे जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..  बताते चलें कि बीती 13 फरवरी को स्व...
बांदा DIG ने ली पुलिस कप्तानों की क्लास, ये खास दिशा-निर्देश..

बांदा DIG ने ली पुलिस कप्तानों की क्लास, ये खास दिशा-निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा डीआईजी अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडल के सभी पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। डीआईजी श्री सिंह ने सभी पुलिस कप्तानों को अपराध नियंत्रण के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। महिला अपराधों को रोकने और जनता से अच्छा व्यवहार करें डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि महिला अपराधों पर तेजी से रोकथाम के उपाए किए जाएं। साथ ही लंबित पड़ी विविचनाओं को समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का सिर्फ निस्तारण ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ उन्होंने कहा कि अधिकारी और पुलिस कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार ही किया जाए। इस मौके पर प...
यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थियों पर बरसे फूल

यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थियों पर बरसे फूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में 10वीं के छात्रों की हिंदी के पेपर के साथ परीक्षाएं शुरू हो गईं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की ही परीक्षा होनी है। लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं पर फूल भी बरसाए गए। 8265 परीक्षा केंद्रों पर 55.25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बताते चलें कि प्रदेश के यूपी बोर्ड के कुल 8265 परीक्षा केंद्रों पर 55.25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर काफी चुस्त बंदोबस्त किए हैं। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को.. माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का कहना है कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पहले यदि उसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायर...