Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें..

सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : 'ना कजरे की धार' और 'चिट्ठी आई है...', 'चांदी जैसा रंग है तेरा' जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज देने वाले गायक पद्मश्री पंकज उधास का आज निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उनकी बेटी ने खबर की पुष्टि की है। उनकी बेटी ने बताया कि पिता की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बेटी नायाब उधान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट डालते हुए पिता की मौत की दुखद खबर को साझा किया है। नायाब ने लिखा है कि 'भारी दिल के साथ आप सभी को ये दुखद समाद दे रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधास अब नहीं रहे। https://samarneetinews.com/dangals-chhoti-babita-actress-suhani-bhatnagar-passes-away/ उन्होंने 26 फरवरी, 2024 को अंतिम सांसें लीं। बताया जाता है कि सिंगर उधास का जन्म गुजरात के जेतपुर में 17 मई 1951 को हुआ था। 1980 में गजल एल्बम 'आहट' से उन्हों...
Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lok Sabha Election 2024 भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को लखनऊ आ रही है। अपने 3 दिवसीय दौरे पर आयोग की यह टीम राजधानी पहुंचेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास तथा चुनाव उपायुक्त हृदयेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा व पुलिस के नोडल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेगा। चुनावी तैयारियों को परखेगा आयोग साथ ही आयोग प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों को भी परखेगा। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा भी करेगा। माना जा रहा है कि मार्च में ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन 29 फरवरी को शाम 5 बजे ...
Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल..

Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के खनिज और आरटीओ विभाग की मिलीभगत के चलते चौंकाने वाला खेल चल रहा है। एमपी के बालू खनन के ट्रकों की बांदा के रास्ते यूपी में अवैध एंट्री हो रही है। गिरवां, मटौंध और कालिंजर के रास्ते एमपी के वैध-अवैध बालू खनन के ट्रक धड़ल्ले से यूपी में घुस रहे हैं। बिना राजस्व चुकाए ऐसे सैकड़ों ट्रकों से लाखों टन बालू रोज ढोई जा रही है। इसका फायदा एमपी की बालू खदानों को मिल रहा है। हालांकि, यह कोई नया मामला नहीं है। कई वर्षों से यह सिलसिला जारी है। बांदा के खनिज विभाग का हाल यह है कि ऐसे सवालों से बचने के लिए अधिकारी फोन उठाना बंद कर देते हैं। ASP हो चुके निलंबित, कई थानोंदारों पर एक्शन, फिर भी.. ऐसा नहीं कि इसमें एक्शन नहीं लिया गया। बांदा के एक तत्कालीन एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान इसी मामले में मिलीभगत के आरोपों में दो साल पहले निलंबित हो चुके हैं। कई थानोंदारों पर कार्...
दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपनी सगाई के लिए लहंगा लेने पिता संग गई पूजा की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस परिवार से सगाई हो रही थी, वहां भी लोगों में शोक फैल गया है। दोनों परिवारों के लोग दुखी हैं। बता दें कि हादसा उस समय हुआ था जब युवती पूजा अपने पिता के साथ सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर लौट रही थी। 4 मार्च को थी पूजा की शादी जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले शिवशरण विश्वकर्मा अपनी बेटी पूजा (19) और उसकी सहेली अंजू (19) के साथ शनिवार देर शाम स्कूटी से बेर्राव गांव गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी वहां से सभी स्कूटी से पूजा की सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव लौटते समय तिलौसा मोड़ के पास ईंट से लदे ओवरलोड ट्रैक...
BandaNews : रात में मीट पार्टी-सुबह मौत, सवा लाख के लिए हत्या का आरोप

BandaNews : रात में मीट पार्टी-सुबह मौत, सवा लाख के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा : कुछ लोगों के बीच रात में मीट पार्टी हुई। घर में मीट बनाकर खाया गया। सुबह एक की मौत हो गई। अब मृतक के भाई ने पड़ोसी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दादौ रोड अंबिकानगर के ननकवा (36) अपनी मां रूकमिनियां के साथ रहते थे। मां ने जगाया तो नहीं हुई शरीर में हलचल शनिवार की रात पड़ोसी युवक ने घर आकर मीट बनाया था। दोनों ने बैठकर मीट की दावत उड़ाई। पार्टी की और सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद पड़ोसी युवक अपने घर चला गया। सोने के लिए ननकवा चारपाई पर लेट गए। सुबह जब देर तक वह नहीं जागे तो मां ने उठाया। शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी...
भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध

भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। आज आगरा में है। कुछ घंटे पहले अमरोहा में थी। अमरोहा से जब यह यात्रा गुजरी तो मौजूदा सांसद का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया। दरअसल, बसपा से निलंबित अमरोहा के सांसद दानिश अली की कांग्रेस से इस समय नजदीकी है। यात्रा के दौरान वह राहुल के साथ गाड़ी में मौजूद रहे। बसपा से निलंबित और अब कांग्रेस के करीबी सांसद का विरोध तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अमरोहा से चुनाव भी लड़ेंगे। इसी सबके बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमरोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सांसद दानिश ने भी खास तैयारी की थी। ये भी पढ़ें : यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..  वह पूरे समय राहुल गांधी की गाड़ी में साथ में मौजूद रहे। इस बीच अचानक कुछ लोगों ने सांसद ...
बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्टेट जीएसटी टीम ने बांदा शहर के होटल सारंग इंटरकॉटिनेंटल, रघुराम गृह प्राइवेट लिमिटेड व संतुष्टि डिलीसियस फूड प्लाजा पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इन जगहों से अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया 25 से 30 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। फर्म के सभी पपत्र सीज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। छापे के दौरान लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी राज्यकर विभाग (बांदा संभाग) के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि शहर के बलखंडी नाका मोहल्ले में स्थित होटल पर छापा मारा गया। डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह आदि ने जांच पड़ताल की। ये भी पढ़ें : Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर छापेमारी के दौरान जांच की कार्रवाई सुबह साढ़े 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि जांच में पाया गया कि फर्म मालिक संतो...
बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मिशन रोजगार के तहत 151 नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान आईसीडीएस के 54, विद्युत विभाग के 12, आयुष के 11 तथा स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। आयुक्त श्री त्रिपाठी ने आज के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवचयनित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा  ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे    ...
यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आज एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। विस्फोट सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 8 हो चुकी है। इनमें फैक्ट्री मालिक सादिक अली भी शामिल है। ये पढ़ें : अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम  ...
पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा

पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पेपर लीक होने के कारण यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द हो गई है। इस परीक्षा को 6 महीने के भीतर दोबारा कराया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में लाखों युवा परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा, दोषियों पर होगा सख्त एक्शन इसी बीच शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस संबंध में खुद ट्वीट कर जानकारी दी। ये भी पढ़ें : अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला राज्य सरकार की ओर से इस परीक्षा को छह माह के भीतर दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। सीएम योगी ने यह भी कहा है कि युवाओं की मेहनत और शुचिता से ख...