Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों की जद में आए अधिकारियों में 21 आईपीएस हैं। इनमें आठ पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी भी हैं। बाकी तीन एडीजी, तीन आईजी और सात डीआईजी हैं। तबादलों के क्रम में एंटी करप्शन में तैनात एडीजी ब्रजराज मीणा को एडीजी पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय पर तैनात चंद्र प्रकाश को एडीजी जेल बनाया गया है। उनके स्थान पर डीजीपी साहयक संजय सिंघल को नियुक्त किया गया है। विजय मीणा होंगे वाराणसी के नए आईजी, दीपक रतन हटाए गए वाराणसी रेंज के आईजी दीपक रतन को डीजीपी का सहायक बनाया गया है। उनकी जगह आईजी मिर्जापुर विजय मीणा को तैनाती दी गई है। वहीं अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता को आईजी मानवाधिकार के पद पर भेजा गया है। सुभाष सिंह बघेल झांसी तो पियूष श्रीवास्तव मिर्जापुर के डीआईजी कासगंज में तैनात पीयूष श्रीवास्तव को...
बांदा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता का निधन

बांदा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता का निधन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
बीते कुछ दिनों से बीमारी के चलते कानपुर और लखनऊ में करा रहे थे इलाज   बांदाः  बुंदेलखंड में पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी भगवान दान गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गुप्ता ने बांदा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर के विकास को लेकर बढ़-चढ़कर काम किया। इतना ही नहीं कालिंजर के विकास के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई बार मंत्रियों से मिले। इतना ही नहीं अपने स्तर से कई प्रयास करके उन्होंने कालिंजर के विकास को बजट भी पास कराया। बताया जाता है कि वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका लखनऊ और इलाहाबाद में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनका बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बांदा स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लगने लगा। उनके साथ कालिंजर के विकास की दिशा में काम क...
मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपना सरकारी बंगला नंबर-6, (लालबहादुर शास्त्री मार्ग) खाली कर दिया है। इसकी जानकारी खुद माया के निजी सचिव द्वारा दी गई है। मायावती ने यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया है जिसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगलों को तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए थे। स्पीड पोस्ट के जरिए बंगले की चाबियां राज्यसंपत्ति विभाग को भेजीं    बंगले की चाबियां उन्होंने स्पीड पोस्ट से राज्य संपत्ति अधिकारी को भेज दी हैं। मायावती के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने एक प्रेसनोट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूर्व सीएम मायावती ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है।  माया के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने प्रेसनोट जारी कर दी जानकारी   मेवा...

यात्रा पर मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मलेशिया पहुंचे।
नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

Breaking News, लखनऊ
समरनीति टीम, लखनऊः   यूपी में लोकसभा के उप चुनावों में जहां बिजनौर के नूरपुर में सपा जीत गई है। सपा के नईमुल हसन ने 6 हजार 211  वोटों से जीत हासिल की है। कैराना से भी रालोद की तब्बसुम अपनी प्रतिदंदि भाजपा की प्रत्याशी मृगांदा सिंह से लगभग 78 हजार वोटों से आगे चल रही हैं और जीत के बिल्कुल नजदीक हैं। किसी भी समय जीत की काउंटिंग पूरी हो सकती है। लगभग तय है कि यहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आरएलडी उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। आरएलडी और सपा खेमों में लोग खुशियां मना रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमें में लोगों में निराशा देखी गई। छोटे मगर बड़े प्रभाव वाले कैराना और नूरपुर के उप चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा 2019 में विजय का रास्ता भी काफी हद तक साफ हो जाएगा। दरअसल, इन चुनावों के नतीजों बहुत हद तक देश के मिजाज का फैसला कर देंगे। यही वजह है कि सभी दल इन ...
सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड यानी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अबतक उनकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन घटना के बाद कई बातें ऐसी उठकर सामने आई हैं जिससे साफ है कि उनकी मौत आत्महत्या को कतई नहीं थी बल्कि कहीं न कहीं कुछ ऐसा गड़बड़ जरूर है। यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। और अब सरकार मामले की सीबीआई जांच कराएगी। जिस दिन श्री साहनी की मौत हुई बताया जाता है कि उस दिन वह छुट्टी पर थे और उनको छुट्टी से ड्यूटी पर बुलाया गया था। इसलिए उनकी मौत को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के मुताबिक, सीएम ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया। इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि  बहरहाल ...
सावधानः यूपी में 24 घंटों में आ सकता है तूफान

सावधानः यूपी में 24 घंटों में आ सकता है तूफान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यूपी-बिहार में तूफान आने की आशंका बरकरार है। अगले चौबीस घंटे में तूफान आ सकता है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी आंधी-तूफान आने की बात कही है। गुरुवार को इन जगहों पर तूफान आ सकता है। देश के कई राज्यों में तूफान का कहर जारी है। मंगलवार को भी यूपी, बिहार में तूफान ने तबाही मचाई थी। इसमें कई लोगों की जान भी गई थी। मौसम विभाग ने लोगों को पहले ही अलर्ट किया है ताकि सभी लोग सावधानी बरत सकें।...
कैराना उप चुनाव में पुनर्मतदान पूरा, 58.75 प्रतिशत हुई वोटिंग

कैराना उप चुनाव में पुनर्मतदान पूरा, 58.75 प्रतिशत हुई वोटिंग

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति टीम, लखनऊः   कैराना लोकसभा सीट के लिए उप चुनावों में कुल 73 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तेज तपती धूप के बीच भी मतदाताओं का उत्साह देखते बना। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान शाम तक कुल 58.75 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। 28 मई को दोपहर तक हुए मतदान की अपेक्षा आज दोपहर तक दो गुना पुनर्मतदान हुआ है। 28 मई को बड़ी संख्या में हुई ईवीएम मशीनों और वीवीपैट में खराबी के कारण 73 बूथों पर कैराना में पुनर्मतदान कराया जा रहा है। खास बात यह है कि आज भी सहारनपुर की गंगोह विधानसभा क्षेत्र के हीरोज मैमोरियल इंटर कालेज बूथ पर वीवीपैट मशीन खराब हो गई। लेकिन पांच मिनट में ही इंजीनियर ने उसे ठीक कर दिया। साथ ही आज जिन बूथों पर उपचुनाव के लिए पुनर्मतदान हुआ वहां स्टाक में ईवीएम मशीनें रखी गई ...
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
लखनऊः  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप व हत्या के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इतना ही नहीं हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने विधायक की अर्जी पर दखल देने से भी साफ इंकार कर दिया। सुनवाई कर रही बेंच ने जांच एजेंसी की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह जानने के लिए एम्स के डाक्टरों का नया मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया जाए। सीबीआई का कहना था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह, दो अलग-अलग मेडिकल बोर्डों ने अलग-अलग बताई हैं। इससे स्थिति अस्पष्ट हो गई है। इसलिए तीसरे मेडिकल बोर्ड बनाने को मंजूरी दी जाए। अदालत ने कहा कि सीबीआई को खुद ऐसे फैसले लेने का अधिकार है। इसलिए अदालत सीधेतौर पर इसमें कोई दखल नहीं देगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सीबीआई को कोई परेशानी है तो अलग से अर्जी दाखिल कर सकती है। उधर, मा...
महोबा में सांप के काटने के बाद महिला ने दम तोड़ा

महोबा में सांप के काटने के बाद महिला ने दम तोड़ा

Breaking News, महोबा
महोबाः  चरखारी तहसील के ग्राम पुपवारा में कृषक महिला शिवा (38) निवासी पुपवारा मंगलवार को अपने खेत में काम रही थी। इस दौरान वहां छिपे बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हे काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनके चिल्लाने पर चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों भागकर वहां पहुंचे तो गंभीर हालत में मदद का प्रयास किया। साथ ही उनके  परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तबतक उनकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी। अस्पताल में डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।...