Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

समरनीति टीम, लखनऊः   यूपी में लोकसभा के उप चुनावों में जहां बिजनौर के नूरपुर में सपा जीत गई है। सपा के नईमुल हसन ने 6 हजार 211  वोटों से जीत हासिल की है। कैराना से भी रालोद की तब्बसुम अपनी प्रतिदंदि भाजपा की प्रत्याशी मृगांदा सिंह से लगभग 78 हजार वोटों से आगे चल रही हैं और जीत के बिल्कुल नजदीक हैं। किसी भी समय जीत की काउंटिंग पूरी हो सकती है। लगभग तय है कि यहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आरएलडी उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। आरएलडी और सपा खेमों में लोग खुशियां मना रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमें में लोगों में निराशा देखी गई। छोटे मगर बड़े प्रभाव वाले कैराना और नूरपुर के उप चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा 2019 में विजय का रास्ता भी काफी हद तक साफ हो जाएगा। दरअसल, इन चुनावों के नतीजों बहुत हद तक देश के मिजाज का फैसला कर देंगे। यही वजह है कि सभी दल इन चुनावों के नतीजों पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। वहीं सब दल इसे अपनी आने वाले दिनों में जीत और हार से भी जोड़कर देख रहे हैं।

इसलिए इन चुनावों के रिजल्ट को लेकर नेताओं के दिलों की धड़कर इतनी तेज हैं। पोस्टल वोटो की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई। कैराना में हुए उप चुनाव की काउंटिंग का काम शामली की नवीन मंडी स्थल और नूरपुर की काउंटिंग का काम बिजनौर जिला मुख्यालय के सेंट्रल वेयर हाउस में चल रहा है। काउंटिंग की सुरक्षा के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आसपास किसी अंजान व्यक्ति को नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं आसपास चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।