Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : वन रेंज लहरपुर के भवानीपुर गांव के आप-पास खेतों में मृत सियार के अवशेष मिलने से इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवशेष देखे और तेंदुआ के क्षेत्र से चले जाने की बात कही है। हालांकि तेंदुआ की मौजूदगी की संभावनाओं से भवानीपुर व माखूबेहड़ समेत कई गांवों के लोग दहशत में हैं। दो दिनों में भावनीपुर गांव के आसपास कई मृत सियारों के अवशेष मिले  बीते दो दिनों में भवानीपुर गांव के इलाके के खेतों में कई जगहों पर मृत सियारों के अवशेष मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में अभी भी तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि सियार काे मारकर तेंदुआ खा गया होगा। भवानीपुर गांव के सुरेश, इतवारी व माखूबेहड़ के शंभू के खेतों में सियार के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने अवशेष देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनवि...
बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर के परशुराम तालाब निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक रात में घर में लेटा था और सुबह पटरी पर शव मिला। परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था। इसलिए घटना हत्या है या दुर्घटना, इस बारे में वे लोग कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिवार के लोगों ने किसी से विवाद जैसी बात से किया इंकार, छानबीन में जुटी पुलिस  बताते हैं कि शहर के परशुराम तालाब इलाके में रहने वाला तैफूल उर्फ सोनू (30) पेंटिंग का काम करता था। आजकल उसके घर में छपाई का काम चल रहा था। बीती शाम वह मजदूरों के जाने के बाद खाना खाकर घर में ही लेट गया था। रात में पत्नी रूबिना ने देखा तो वह वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछने के बाद रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। तलाश करने पर ...
रमजान में भी आतंकियों ने किए ग्रेनेड से 5 जगहों पर हमले

रमजान में भी आतंकियों ने किए ग्रेनेड से 5 जगहों पर हमले

Breaking News, भारत
समरनीति यूज, नई दिल्लीः   सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शुक्रवार को जारी एलर्ट सही साबित हुआ। जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से 20 आतंकियों की घुसपैठ हुई है। देश में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। आतंकियों ने कश्मीर में आतंकी हमले किए हैं। सरकार ने रमजान के महीने में सुरक्षाबलों के सर्च आपरेशन बंदकर दिए हैं वहीं दूसरी ओर आतंकी शांत नहीं हैं। रमजान को लेकर सरकार ने बंद कर रखी है सेना की कार्रवाई  रमजान के 17वें दिन कश्मीर में आतंकियों ने पांच जगहों पर ग्रनेड से हमला किया। हमले में जवानों के साथ-साथ कई लोग घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इनमें दो हमले पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सीआरपीएफ की 180 बटालियन की टुकड़ी पर ग्रेनेड फेंककर तथा एक अन्य स्थान पर हुआ। पीडीपी के विधायक के घर पर भी आतंकियों ने किया ग्रेनेट हमला   पीडीपी के विधायक मुश्ता...
अपनी ही सरकार के काम पर विधायक ने उठाई ऊंगली

अपनी ही सरकार के काम पर विधायक ने उठाई ऊंगली

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
सीतापुरः  जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने  अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित काशीपुर व मल्लापुर में शारदा नदी के किनारे कटान से बचाव के लिए 25 करोड़ की लागत से स्टड निर्माण कराए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल  उठाए  ग्रामीणों के मानकविहीन निर्माण कार्य की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक तिवारी दल बल के साथ काशीपुर व मल्लापुर पहुंचे। विधायक ने निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।मौके पर जिन बोरियों में बालू भरी गई थी उनकी सिलाई भी नहीं की गई थी मौके पर जाल भी नहीं मिला निगरानी के लिए ठेकेदार व सिचाई प्रखंड का कोई इंजीनियर भी मौजूद नहीं था। विधायक ने नाराजगी जताई। जिले के नोडल अधिकारी व सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य, मणि यादव ने गुरुवार को काशीपुर मल्लापुर में चल र...
कानपुर में टंकी पर चढ़े युवक का हंगामा, पुलिस के उड़ाए होश

कानपुर में टंकी पर चढ़े युवक का हंगामा, पुलिस के उड़ाए होश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, वीडियो
चोरी की पुलिस नहीं लिख रही थी रिपोर्ट, गुस्से में उठाया कदम  कानपुरः  घर में चोरी की रिपोर्ट न लिखे जाने से तंग आकर एक युवक सुधीर यादव निवासी गुजैनी स्थित अंबेडकर कालोनी ने ऐसा कारनामा कर डाला कि खुद पुलिस के होश उड़ गए। युवक कहना है कि लगभग छह माह पहले उसके गुजैनी अंबेडकर नगर स्थित घर में चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट लिखाने को वह बीते छह माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने की गुजारिश करने लगी। लेकिन युवक नहीं माना। थाना इंचार्ज और चौकी प्रभारी मोबाइल से लगातार युवक से बात करते रहे। लगभग 2 घंटे तक पूरा घटनाक्रम चलता रहा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हुए थे। उसका कहना था कि पहले पुलिस के बड़े अधिकारियों को बुलाओ तभी नीचे उतरुंगा। बाद में पुल...

वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग

Breaking News
बनारसः वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं। बाल-बाल बचे लोग।