Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

अपराध रोकने में नाकाम एसओ व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

अपराध रोकने में नाकाम एसओ व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः वारदातों पर लगाम कसने में नाकाम महाराजगंज एसओ राजेश मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह को भी निलंबित किया गया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई बीते 3 दिन में लूट और गोलीकांड की दो घटनाओं ने इलाकाई लोगों को हिलाकर रख दिया था। वहीं थाना पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही थी।        ...
चिनहट में तैनात घायल सिपाही ने दम तोड़ा

चिनहट में तैनात घायल सिपाही ने दम तोड़ा

Breaking News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कस्बा में तैनात सिपाही राजेश कुमार को बीती रात एक स्कार्पियों ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको घायलावस्था में इलाज को अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, स्कार्पियों सवार मौके से भाग गए थे। पुलिस उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।      ...
बुलंदशहर में अकेली युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

बुलंदशहर में अकेली युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलंदशहर:  जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव में दबंग द्वारा घर में घुसकर युवती से रेप का मामला प्रकाश में आया है। दरिंदे ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब उसका परिवार काम से शहर गया हुआ था और पीड़िता घर पर बिल्कुल अकेली थी। दरिन्दे ने युवती को अकेला पाकर हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिवार के लोगों के लौटने पर पीड़िता ने उनको अपनी आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।...
सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखीमपुरः बुंदेलखंड में सूखे से किसानों की बर्बादी की दास्तान किसी से छिपी नहीं है। किसान हर साल मेहनत करता है और अपनी सबकुछ दांव पर लगा देता है। इस उम्मीद में कि एक दिन उसकी लहलहाती फसल उसकी गरीबी, तंगहाली और लाचारी को दूर करेगी। लेकिन सूखा जैसी प्राकृतिक आपदा उसकी उम्मीदों को तार-तार कर देती हैं। बीते कई सालों से किसान इसी सबमें फंसकर रह गया है। सरकार के सिंचाई मंत्री का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। अगर बारिश ने साथ नहीं दिया तो योगी सरकार सूखे बुंदेलखंड में कृतिम वर्षा कराएगी। इसके लिए सरकार तैयारियां करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी किसानों की समस्या् को लेकर गंभीर हैं और लगातार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कृतिम वर्षा को लेकर सरकार कदम उठा सकती है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि ...
महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तीन भैंस ट्रेन से टकरा गईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन को रोक लिया। बताते हैं कि झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 51808 झांसी से मानिकपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महोबा जिले के दिसरापुर रेलवे क्रासिंग पर अचानक तीन भैंस ट्रेन के आगे आ गईं। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रैक लगाते हुए गाड़ी को संभाला। ट्रेन रोककर चालक ने नजदीक के स्टेशन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।...
यूपी में छह आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी, भदोही, फिरोजाबाद और बरेली के एसएसपी भी बदले

यूपी में छह आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी, भदोही, फिरोजाबाद और बरेली के एसएसपी भी बदले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने शनिवार देर शाम आखिरकार आईपीएस अफसरों के तबादलों की एक और सूची जारी कर दी। लखनऊ के एसएसपी दीपक मिश्रा का तबादला और उनके स्थान पर बरेली के एसएसपी कलानिधि मैथानी की तैनाती दिन में ही तय हो गई थी लेकिन बाकी आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर मंथन चल रहा था। देर शाम वह भी पूरा हो गया और शासन ने लखनऊ के एसएसपी समेत छह आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची जारी कर दी। तबादलों के इस क्रम में पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा (यूपी), के पद पर लखनऊ में तैनात मुनिराज जी, को बरेली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल को वहां से हटाकर फिरोजाबाद जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं सीतापुर में दितीय वाहिनी, पीएसी में सेनानायक के पद पर तैनात राजेश एस. को भदोही का एसपी बनाया गया है। दीपक मिश्रा को लखनऊ एसएसपी पद से हटाकर गाजियाबाद, 41व...
कानपुर के महाराजपुर में लूट का विरोध करने वाले युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

कानपुर के महाराजपुर में लूट का विरोध करने वाले युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
ब्रैकिंगः  समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों का विरोध करना युवक को भारी पड़ा। बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली लगने से युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना कुछ देर पहले महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुजउपुर की है और घायल युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची हुई है।...
कानपुर के चमनगंज में मोहम्मद अली पार्क के पास बिल्डिंग में लगी आग, कई लोग फंसे

कानपुर के चमनगंज में मोहम्मद अली पार्क के पास बिल्डिंग में लगी आग, कई लोग फंसे

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
ब्रैकिंगः समरनीति न्यूज, कानपुरः  थाना चमनगंज क्षेत्र के मोहमद अली पार्क के पीछे बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कई लोग फंसे हो सकते हैं।...
दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। थाने में दरोगा पच्चा लाल की हत्या किसी अपराधी ने रंजिश में नहीं की थी बल्कि उनके द्वारा की गई दूसरी शादी वाली पत्नी ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर कराई थी। यही वजह थी कि हत्या करने वालों को यह भी डर नहीं रहा कि दरोगा को थाने के भीतर मारना कितना बड़ा जुर्म है क्यों कि दरोगा की दूसरी पत्नी ही हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही इसलिए उसके प्रेमी और दोस्तों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पच्चा लाल को थाने में आकर सरकारी आवास में ही ठिकाने लगा दिया। बताते चलें कि कानपुर में बीती 2 जुलाई को सजेती थाने में एक दरोगा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। दरोगा का लहूलुहान शव थाने परिसर स्थित उसके आवास में अद्र्धनग्न हालत में पड़ा मिला था, वंही एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक दरोगा की दूसरी पत्नी सहित 3 ...
हमीरपुर के राठ थाने में सिपाही की पिटाई मामले में आरोपी दोनों सिपाहियों के तबादले 

हमीरपुर के राठ थाने में सिपाही की पिटाई मामले में आरोपी दोनों सिपाहियों के तबादले 

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः थाने में सिपाही की पिटाई मामले में आरोपी दोनों सिपाहियों के तबादले कर दिए गए हैं। मामले में सीओ ने दोनों सिपाहियों को साथी सिपाही की पिटाई के आरोप में दोषी ठहराया था। दोषी होने के बावजूद सिर्फ तबादले की कार्रवाई को लेकर भी महकमे के लोग नाखुश बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि राठ कोतवाली में यूपी 100 के सिपाही ने थाने में तैनात दो अन्य साथी सिपाहियों पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सीओ को मामले की जांच सौंपी गई थी। बताया जाता है कि जांच में सीओ ने दोनों सिपाहियों को पीड़ित सिपाही से मारपीट का दोषी पाया था। साथ ही उच्चाधिकारी से मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके बाद एसपी हमीरपुर ने दोनों सिपाहियों का अलग-अलग थानों में तबादला कर दिया गया है। एक सिपाही शिवप्रताप चौहान को चिकासी ...