Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

नागपुर से पीछे लगी मुंबई पुलिस ने कानपुर से पकड़े शातिर एटीएम हैकर्स

महाराजपुर थाने में महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में अंतरराज्यीय हैकर्स गैंग के शातिर बदमाश।

समरनीति न्यूज, कानपुरः  मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने कानपुर से अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गैंग के दो सदस्यों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश काफी शातिर किस्म के हैकर्स बताए जा रहे हैं जो देखते ही देखते लोगों के एटीएम से लाखों पार कर देते थे। पुलिस को इनसे एटीएम हैक करने के संबंध में कई बारीकियां और खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इनको गिरफ्तार करके नागपुर ले गई है। वहां से इनको जेल भेजा जाएगा। नागपुर से मुंबई पुलिस इनके पीछे लगी थी।

बीते कई महीने से पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द, अब कई खुलासे होने की संभावना 

बताया जाता है कि नागपुर में दो युवक लोगों का एटीएम हैक करके लाखों का चूना लगाकर गायब हो गए। महाराष्ट्र पुलिस ने काफी दिन मामले की छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ेंः सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

मुंबई पुलिस ने भी इस हैकर्स गैंग के लोगों सो परेशान रही। बाद में पुलिस को काफी जद्दोजहद के बाद सर्विलांस के जरिये कानपुर के आसपास हैकर्स गिरोह के दो सदस्यों के छिपे व सक्रिय होने का सुराग मिला।

सीसीटीवी फुटैज और सर्विलांस से आए गिरफ्तर में बदमाश  

महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने दो दिन पहले कानपुर पुलिस के अधिकारियों से मामले में मदद मांगी। इसके बाद दोनों हैकर्स की लोकेशन कानपुर के महाराजपुर में मिली। महाराजपुर पुलिस को साथ लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाी। इसके बाद घेराबंदी करके काफी मशक्कत के बाद दोनों हैकर्स को गिरफ्तार कर लिया।

नागपुर और मुंबई में लोगों को चूना लगा है के हैकर्स गैंग  

दोनों की हैकर्स की पहचान महाराजपुर (कानपुर) के सरसौल गांव निवासी सीतेश उर्फ गोल्डन तथा दूसरे की पहचान चकेरी के मवइया निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर एटीएम हैकर्स हैं और दोनों ही  हैकिंग के अंतराज्यीय गैंग का एक हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः South Actress प्रियंका ने commit की Suicide, संदिग्धं परिस्थिेतियों में मिला शव

पुलिस का कहना है कि दोनों बीते कई महीने पहले नागपुर में कई एटीम से लाखों का चूना लगाकर फरार हो गए थे लेकिन पुलिस को उनके सीसीटीवी फुटैज मिल गए थे। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि इनकी मदद से कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ेंः ‘लवरात्रि’ एक्ट्रेस वरीना की ये खूबसूरत तस्वीरें आपको बना देंगी ‘नि:शब्द ’