Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

मोदी के चौकीदार कैंपेन को चुनाव आयोग की नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों?

मोदी के चौकीदार कैंपेन को चुनाव आयोग की नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन 'मैं भी चौकीदार' अब चुनाव आयोग के निशाने पर आ गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बीजेपी के नीरज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। दरअसल नीरज कुमार ने ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को प्रमोट किया था। नीरज कुमार को यह नोटिस 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का वीडियो बिना इजाजत के सोशल मीडिया पर शेयर करने पर चुनाव आयोग ने भेजा है। आयोग के दिशा-निर्देश के खिलाफ काम किया  चुनाव आयोग के मुताबिक 16 मार्च को इस मामले में उसकी मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटिरिंग कमेटी ने नीरज कुमार को नोटिस जारी किया। जारी नोटिस में कहा गया कि 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन में इस्तेमाल वीडियो में आर्मी के जवान मौजूद हैं, जो चुनाव आयोग के दिशा निर्द...
बीजेपी सांसद ने पार्टी कार्यालय के चौकीदार को सौंपा अपना इस्तीफा, कहा – मोदी चौकीदार तो यह भी तो..

बीजेपी सांसद ने पार्टी कार्यालय के चौकीदार को सौंपा अपना इस्तीफा, कहा – मोदी चौकीदार तो यह भी तो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः हरदोई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद अंशुल वर्मा ने टिकट न मिलने पर आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया और सपा में शामिल हो गए। अंशुल सपा में शामिल होने से पहले लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां मौजूद चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा में टिकट कटने से नाराज सांसद अंशुल वर्मा ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए। इस दौरान सपा नेता आजम खां भी उपस्थित थे। टिकट न मिलने से नाराज थे सासंद  अंशुल के साथ प्रेसकांफ्रेस में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा के लिए झटका बताया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को सिर्फ एक सीट मिलेगी। उन्होंने कहा गन्ना किसान अपना भुगतान चाहता है लेकिन उसे नहीं दिया जा रहा है। हमें विश्वास है जनता गठबंधन को ही वोट देगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और रामपुर लोकसभ...
बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक इंजीनियरिंग छात्र द्वारा सूदखोरों से धमकी मिलने के बाद आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने सूदखोरों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। छोटी बाजार का रहने वाला था छात्र   बताया जाता है कि कि शहर की छोटी बाजार (पहाड़ तले) के रहने वाले रामधनी चौरसिया का पुत्र सोनू चैरसिया (25) शहर के एक इंजीनियरिंग कालेज में फिटर प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात उसने घर में छत के कुंडे से चादर और दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। मौके पर पहुंची कालवनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा गया, पूर्व प्रधान समेत 11 पहुंच वाले गिरफ्तार..

बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा गया, पूर्व प्रधान समेत 11 पहुंच वाले गिरफ्तार..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम की मदद से एक हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने मौके से लाखों की नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में कई बड़े लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक महिला प्रधान के पुत्र एवं पूर्व प्रधान समेत 11 बड़े लोग हैं। कुछ लोग व्यापारी वर्ग से भी जुड़े हैं। शहर के इंद्रानगर मोहल्ले में हो रहा था जुआ  बताया जाता है कि पुलिस ने बीती रात शहर के पाश इलाके इंद्रानगर इलाके में पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के घर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां बड़ा जुआ चल रहा है। सूचना सही भी निकली। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया.. इनके कब्जे से फड़ से 1 लाख 82 हजार 450 रुपए नगद तथ...
नवाबगंज में मंत्री स्वाति सिंह और राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई का जोरदार स्वागत

नवाबगंज में मंत्री स्वाति सिंह और राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई का जोरदार स्वागत

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में आज उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह के आवास पर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वाति के साथ राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई तथा उन्नाव लोकसभा प्रभारी अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा को वोट देने की अपील  इस दौरान ब्लाक प्रमुख के साथ मौजूद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों पर पुष्पवर्षा भी की। बताया जाता है कि इन सभी ने उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की भी अपील की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने अतिथियों का स्वागत किया। ये भी पढ़ेंः उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..   ...
दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीच चौराहे पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।  हत्या कर भाग रहे कातिल पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला है थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोलचा सिनेमा के पास का है। हत्यारे ने वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। बताते हैं कि महिला अपनी बहन के घर आई हुई थी। बेखौफ हत्यारे ने कबूला अपना गुनाह  बताते हैं कि हत्यारोपी पति का नाम वसीम है जबकि उसकी पत्नी का नाम नाहिदा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हत्यारे पति वसीम ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने नाहिदा से लव मैरिज की थी। एसओ सदर विजय गुप्ता ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ेंः बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा मुजफ्फरनगर, दमखम के साथ कांटे की होगी टक्कर.. हांलाकि कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसम...
उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..

उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पालिटिकल डेस्कः पिछले दिनों उन्नाव लोकसभा सीट चर्चा में थी। चर्चा का कारण भाजपा नेता साक्षी महाराज का एक हुआ वायरल पत्र था। उन्होंने टिकट मांगा था और उसके लिए कई वजह भी गिनाईं थीं। फिलहाल बीजेपी ने उन्हें टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने भी अनु टंडन को मैदान में उतार दिया है। अब उन्नाव की चर्चा सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर है। गठबंधन ने अपने प्रत्याशी की घोषण अब तक नहीं की है, जबकि उन्नाव में चुनावी बिसात पर सारे मोहरे चाल चलने के लिए तैयार हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ था उन्नाव लोकसभा सीट  जानकार बताते हैं कि एक दौर में सियासी तौर पर उन्नाव कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन समय के साथ जनता ने अन्य पार्टियों को भी अपनी कसौटी पर परखा। फिलहाल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्नाव की जनता किसे अपना सांसद चुनेगी यह तो 23 मई को प...
भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूड, पालिटिकल डेस्कः भाजपा ने मंगलवार को कुल 39 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कानपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर और रामपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर से अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। वहीं सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी तथा कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इनमें से 29 उम्मीदवार यूपी के घोषित हुए हैं जबकि अन्य 10 पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ ही अब तय हो गया है कि कानपुर से मुरलीमनोहर जोशी का भी पत्ता साफ हो गया है। यूपी से इनके नामों की हुई घोषणा  रामपुर से जयाप्रदा पीलीभीत से वरुण गांधी सुल्तानपुर से मेनका गांधी धौराहरा से रेखा वर्मा फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत इटावा से रामाशंकर कठारिया कन्नौज से सुब्रत पाठक कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जालौन से श्री भानु प्रताप वर्मा ...
बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति के सामने ही उसकी पत्नी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पत्नी का शव तीन टुकड़ों में बट गया। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला, पति के साथ जानवरों के लिए चारा काट रही थी। चारा काटने की मशीन में फंसी साड़ी  बताया जाता है कि शहर से सटे गांव तिंदवारा के मजरा नंदूपुरवा की रहने वाली सुबरा (30) अपने पति रामपाल के साथ जानवारों के लिए शाम को चारा काट रही थी। बताते हैं कि चारा काटते समय महिला मशीन के पास नीचे बोरियां बिछाने लगी। ये भी पढ़ेंः भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम.. इस दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह बुरी तरह से मशीन में उलझकर पटखनी खा गई। बताते हैं कि जबतक पति ने मशीन को बंद किया, महिला का शरीर 3 टुकड़ों में बंट गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची प...
बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक तिंदवारी ब्लाक की चिल्ला ग्राम पंचायत में तैनात थे। बताया जाता है कि बांदा शहर के क्योटरा, मुक्तिधाम इलाके में रहने वाले अंकित निषाद (25) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। शव छत के पंखे वाले कुंडे से गमझे के सहारे लटक रहा था। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब मृतक की मां उसके लिए नाश्ता लेकर पहुंची। मां ने खिड़की से लटकता देखा बेटे का शव मां किरन देवी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सभी को चिंता हुई। खिड़की से झांककर देखने पर अंदर बेटे का शव लटकते देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी होने पर बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहु...