Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बड़ी वारदात हो गई है। एक महिला किसान की खेत से लौटते वक्त हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। इतना ही नहीं महिला के शरीर की चोटें बता रही हैं कि उसने हत्यारों का जबरदस्त ढंग से विरोध किया है, उनसे लोहा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतका की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द हत्या के खुलासे के आदेश दिए हैं। चारा काटने गई थी महिला फिर नहीं लौटी  बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी राजकुमार की पत्नी राजाबाई (56) बुधवार को मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थीं लेकिन इसके बाद देर शाम तक घर नहीं ल...
बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने एक साधू का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। शव को देखने के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी थी। ट्रेन जब बांदा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरू में मृतक की पहचान का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में तलाशी के दौरान वृद्ध का मतदाता पहचान पत्र जीआरपी को मिला। पास में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त   जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह का कहना है कि फोटो पहचान पत्र में रामऔतार पुत्र बदलू, निवासी खंडेह जिला हमीरपुर लिखा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले पते पर घटना की जानकारी भेजी जा रही है। इसी तरह एक अन्य घटना में अतर्रा स्वास्थ केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक वहीं मौत हो गई। सूच...
बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी     एक पलंग पर मिले प्रेमी युगल की मौत, डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी एक पलंग पर मिले प्रेमी युगल की मौत, डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को हुई सनसनीखेज घटना में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच की सुईं घूम चुकी है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। इतना ही नहीं लड़के के ताऊ ने दोनों की हत्या का आरोप भी लगा दिया है। उधर, पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए दोनों शवों का दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ ही लड़की स्लाइड भी बनवाई है, यानि अगर लड़की के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों की हत्या कर दी गई हो। बहरहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। दूसरे दिन भी इलाके में रही दहशत और चर्चा  बताते चलें कि बुधवार सुबह जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के मजरा जगुवा डेरा निवासी हंसराज निषाद (19) पुत्र राजू निषाद और उसके पड़ोस में रहने वाली रेनू निषाद (1...
दुस्साहसः महिला सिपाही पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में रेफर

दुस्साहसः महिला सिपाही पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में महिलाओं और युवतियों पर तेजाब फेंकना कोई नई बात नहीं है लेकिन गुरुवार को कुछ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए यूपी की महिला सिपाही पर तेजाब फेंक दिया। यह दुस्साहसिक वारदात उस वक्त हुई जब महिला सिपाही सुबह लगभग 4 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। उसी वक्त कार में सवार चार बदमाशों ने उसपर तेजाब से हमला किया। महिला सिपाही बुरी तरह से झुलस गई है और उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे इलाके में फैली सनसनी   बताया जाता है कि वोपुरा गांव के पास एक कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला सिपाही नीलम सुबह करीब 4 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ड्यूटी करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कार सवार चार युवकों ने कार से उतरकर उसे घेर लिया। इससे पहले कि महिला सिपाही कुछ समझ पाती चारों ने उसके उपर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला सिपाही बुरी तरह...
65 लाख अवैध वसूली मामले में बाराबंकी के एसपी डा. सतीश कुमार निलंबित..

65 लाख अवैध वसूली मामले में बाराबंकी के एसपी डा. सतीश कुमार निलंबित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने 65 लाख वसूली के मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। यह कदम चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद उठाया गया है। बताते चलें कि बाराबंकी साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अनूप यादव द्वारा हुई वसूली में एसपी कार्यालय की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसीलिए एसपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।बताते हैं कि अब सरकार द्वारा बाराबंकी में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती करने के लिए तीन नामों का एक पैनल भेजा गया है। इसी क्रम में शाम तक नए एसपी की तैनाती हो जाएगी। पैसा भी वसूला और जेल भी भेज दिया  बताया जाता है कि विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शंकर गायन का आरोप था कि क्राइम सेल के प्रभारी अनूप व उसके साथियों ने उनसे 65 लाख की अवैध वसूली की है। उसका आरोप था कि क्राइम सेल प्रभारी ने वादी...
भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने पर्चा दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया, जिसको देखने के लिए वायनाड की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा पड़ा। राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड उनके लिए नई जगह है लेकिन अमेठी से वह 2004 से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। वायनाड में राहुल का मुकाबला एनडीए के तुषार वेल्लापल्ली से है। वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वायनाड से भावनात्मक लगाव है गांधी परिवार का  राहुल वायनाड ऐसे ही नहीं गए हैं बल्कि 'गांधी परिवार' का यहां से भावनात्मक रिश्ता रहा है। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर दादी इंदिरा गांधी तक का यहां से गहरा लग...
‘नमो टीवी’ पर चुनाव आयोग को सरकार का जवाब, कहा- न्यूज चैनल नहीं, विज्ञापन प्लेटफॉर्म है

‘नमो टीवी’ पर चुनाव आयोग को सरकार का जवाब, कहा- न्यूज चैनल नहीं, विज्ञापन प्लेटफॉर्म है

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, स्टाफः नमो टीवी जब से लांच हुई है तब से विवादों में है। पहले आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत कर जवाब मांगा फिर चुनाव आयोग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जवाब तलब किया। चुनाव आयोग के जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि 'नमो टीवी' कोई लाइसेंस प्राप्त चैनल नहीं बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है। मालूम हो कि इससे पहले चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 'नमो टीवी' के लॉन्च को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी कर इस पर रिपोर्ट मांगी थी। लाइसेेंस प्राप्त न्यूज चैनल नहीं है नमो टीवी  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चुनाव आयोग को दिए जवाब में कहा है कि 'नमो टीवी' कोई लाइसेंस प्राप्त चैनल नहीं बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है और इन विज्ञापनों का ख़र्च भाजपा उठाती है। इसका ब्यौरा निर्वाचन आयोग को भेजे बीजेपी के सालाना ऑडिट...
बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक 6 माह के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सबसे दर्दनाक हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा निवासी महिला किसान पुनुआ देवी अपने बेटे-बेटी को लेकर खेत पर काम करने गई थी। काम के दौरान उसने अपने छह माह अजय को बेटे को पेड़ की छांव में लिटा दिया और बेटी 4 साल की अंकिता मां के साथ-साथ रही। पेड़ के नीचे सो रहा था मासूम, ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा  किसान मां अपने काम में लग गई। इसी बीच गांव का बच्चा सिंह वहां से ट्रैक्टर लेकर निकला। बताते हैं कि चालक समझ नहीं सका और ट्रैक्टर बच्चे के ऊपर से निकल गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से हाहाकार मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मा...
GOOD NEWS: अब बिना आपकी मर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा कोई एडमिन, बस इतना कीजिए..

GOOD NEWS: अब बिना आपकी मर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा कोई एडमिन, बस इतना कीजिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्टाफः आपने ज्यादातर लोगों को कहते सुना होगा कि बिना उनकी मर्जी के उनको कई जानने वालों ने अपने ग्रुप में जोड़ लिया है। अब वे लोग अंधाधुंध और बेटाइम आने वाले मैसेज से परेशान हैं। हो सकता है कि आप भी उनमें से एक हों, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जी हां, फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप कंपनी एक ऐसा ही फीचर लेकर आई है। व्हाट्सऐप में इस सेटिंग को लगाने के बाद आपको बिना आपकी मर्जी के कोई एडमिन अपने ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा। व्हाट्सऐप ने किया सेटिंग्स में बदलाव  इसके लिए व्हाट्सऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। दरअसल, एक नए अपडेट के बाद किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन बिना इजाजत किसी व्यक्ति को अपने ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा, बल्कि ग्रुप में जोड़ने से पहले एडमिन को उस व्यक्ति से इजाजत लेनी होगी। इसके लिए एडमिन को पहले उस व्यक्ति को एक इनवाइट भेजना पड़ेगा। उस व्य...
बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक ही बिस्तर पर मिले, प्रेमी के घर में मिले। जब लोग उनके पास पहुंते तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। दरअसल, दोनों की मौत हो चुकी थी और दोनों ने शायद जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर तहकीकात की और सबूत भी खंगाले। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन फिर भी दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पैलानी के शबादा गांव की घटना  यह घटना बांदा जिले के थाना पैलानी के शबादा गांव की है। वहां निषाद परिवार आसपास ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी का नाम हंसराज (19) है जबकि प्रेमिका का नाम रेनू (18) है। दोनों ही निषाद समाज से हैं।...