Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में चाची-भतीजे के प्रेम-प्रसंग का 1 साल बाद दर्दनाक अंत, एक की मौत, दूसरा रेफर

बांदा में चाची-भतीजे के प्रेम-प्रसंग का 1 साल बाद दर्दनाक अंत, एक की मौत, दूसरा रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। एक चाची-भतीजे की प्रेम-कहानी का दर्दनांक ढंग से अंत  हो गया। कमरे में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दोनों ने आत्मग्लानी में जहर खा लिया। जहर खाने से महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरी  ओर भतीजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं की महिला के पति की लगभग 6 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि  लड़के की उम्र 20 साल है और वह घर का इकलौता था। चाची के जहर खाने का पता चला तो भतीजे ने भी खाई सल्फास बताया जाता है कि मर्का के मिर्जापुर की रहने वाली अनीता उर्फ ननकी (30) के पति धर्मवीर निषाद की मौत हो गई थी। इसके बाद दो बच्चों  का महिला सास के साथ ससुराल में रहकर पालन-पोषण कर रही थी। इस दौरान उसके चचेरा भतीजा अमर (20) पुत्र सुभाष का उसके घर  आना जाना हो गया। बीते करीब एक साल से चाची-भतीजे के बीच प्रेम संबंध पनप गए।...
बांदा में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यज, बांदाः बांदा में हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा हमीरपुर-जसपुरा मार्ग पर गैस एजेंसी के पास हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही  है। खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से हुआ हादसा  बताया जाता है कि हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा निवासी रामबाबू (27) पुत्र भोला अपने साथी नीरज (28) पुत्र जनार्दन के साथ काम  से हमीरपुर गए थे। वहां से दोनों शाम करीब 6 बजे लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गैसएजेंसी के पास दोनों तेज रफ्तार  बाइक से वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। ये भी पढ़ेंः आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 की मौत और 33 घायल, ...
आडवाणी ने इस्तीफा देने की धमकी देकर बचायी थी मोदी की कुर्सी : यशवंत सिन्हा 

आडवाणी ने इस्तीफा देने की धमकी देकर बचायी थी मोदी की कुर्सी : यशवंत सिन्हा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि 2002 गुजरात दंगों के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बर्खास्त करना चाहते थे। गुजरात दंगे से वाजपेयी बहुत आहत थे इसीलिए वह यह कदम उठाना चाहते थे लेकिन लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की धमकी की वजह से वह खामोश हो गए। आडवाणी की धमकी के बाद मोदी की बर्खास्तगी रुक गई थी। बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने यह बाते एक कार्यक्रम में कही।  कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात में सांप्रदायिक दंगों के बाद यह तय कर दिया था कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमे...
लोकसभा-2019ः छठे चरण का रणः यूपी की 14 सीटों पर कहां-किसका पलड़ा भारी

लोकसभा-2019ः छठे चरण का रणः यूपी की 14 सीटों पर कहां-किसका पलड़ा भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 12 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केन्द्रीय मंत्री मेनका गाधी, संजय सिंह और जगदंबिका पाल जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें आजमढ़, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा सीट शामिल है। 2014 में आजमगढ़ छोड़ बीजेपी ने इस सभी सीटों पर कब्जा किया था। 2014 के चुनाव से यह चुनाव थोड़ा अलग है। अखिलेश व मेनका जैसे दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला  पिछले चुनाव में मोदी लहर थी और सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था। सपा, बसपा भी मैदान में थी लेकिन मोदी लहर में कुछ खास करने की स्थिति में नहीं थी। इस बार परिस्थितियां भिन्न है। सपा-...
दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ ने पीएम मोदी को दी विवादित उपाधि, बताया- ‘डिवाइडर इन चीफ’

दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ ने पीएम मोदी को दी विवादित उपाधि, बताया- ‘डिवाइडर इन चीफ’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया की मशहूर पत्रिका टाइम ने अपने नए संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले पन्ने पर यानि कवर पेज पर विवादित उपाधि देकर छापा है। इस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम के एशिया संस्करण ने पीएम मोदी को 'भारत को प्रमुख रूप से बांटने वाला', बताया है। पत्रिका ने अपने 20 मई के कवर पेज पर पीएम मोदी का स्कैच लगाते हुए "India's Divider in Chief", हैडिंग दिया है। दरअसल, पत्रिका ने मोदी के बीते पांच वर्षों के कामकाज की बेहद सख्त आलोचना की है।  इसके बाद विपक्षियों ने इसे पीएम पर हमले के तौर पर लिया है। टाइम ने की नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों की तुलना  टाइम ने नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों की तुलना करते हुए लिखा है कि मोदी ने कभी भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच भाईचारे को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आर्टीकल में कहा गया ह...
अब बीजेपी के सहयोगी दल के नेता नरेश गुजराल ने भी कहा, अगली सरकार गठबंधन की होगी..

अब बीजेपी के सहयोगी दल के नेता नरेश गुजराल ने भी कहा, अगली सरकार गठबंधन की होगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी के कई नेताओं ने ऐसा अंदेशा जताया है कि इस चुनाव में बीजेपी बहुमत से पीछे रह सकती है। ऐसा ही अंदेशा भाजपा की सहयोगी दल अकाली दल बादल के नेता नरेश गुजराल ने जताया है। लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान होना बाकी है। राज्य सभा सदस्य नरेश गुजराल ने कहा, 'भाजपा पूर्ण बहुमत से पीछे रह सकती है, लेकिन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को बहुमत मिल सकता है। भाजपा के सभी सहयोगियों को उनकी सीटों के हिसाब से केंद्रीय मंत्रिमंडल में सच्चा प्रतिनिधित्व मिल सकता है और एनडीए केंद्र में स्थिर सरकार दे सकता है। कहा, यह अनुमान लगाने वाला मैैं अकेला नहीं   गुजराल ने यह भी कहा, 'यह अनुमान लगाने वाला मैं अकेला नहीं हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने भी कहा है कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से दूर सकती है। मालूम हो लोक सभा में बहुमत के लिए 543 में 272 सीटों का आ...
सियासत की पिच पर आप की आतिशि ‘गुगली’ में उलझे क्रिकेट के गंभीर..

सियासत की पिच पर आप की आतिशि ‘गुगली’ में उलझे क्रिकेट के गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॅालीटिकल डेस्कः क्रिकेट की पिच पर वर्षों बैटिंग करने वाले गौतम गंभीर को राजनीति की पिच समझ नहीं आ रही। वह सियासी दांव-पेंच में उलझ गए हैं। भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे गंभीर काआम आदमी पार्टी की आतिशी मर्लेना के साथ पर्चा युद्ध चरम पर पहुंच गया है। आतिशी मर्लेना के आरोपों को खारिज करते हुए गौतम गंभीर ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ में यह भी कहा है, 'उन्हें पता नहीं था कि अरविंद केजरीवाल इतने नीचे गिर सकते हैं। आप की आतिशी से दिल्ली में चुनावी जंग लड़ रहे हैं गौतम  खबरों के मुताबिक गौतम गंभीर ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। यह भी कहा है कि अगर उन पर लगाए गए आरोप साबित हो जाएं तो वे अपनी उम्मीदवारी छोड़ देंगे। गंभीर ने कहा, 'मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं जहां औरतों की इज्जत की जाती है। इसीलिए जो...
पलटवारः कांग्रेस ने ‘आईएनएस सुमित्रा’ पर अभिनेता अक्षय की मौजूदगी पर मोदी को घेरा, पूछा- क्या कर रहे थे कनाडाई अक्षय..

पलटवारः कांग्रेस ने ‘आईएनएस सुमित्रा’ पर अभिनेता अक्षय की मौजूदगी पर मोदी को घेरा, पूछा- क्या कर रहे थे कनाडाई अक्षय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः दो चरण का चुनाव शेष है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव के सारे मुद्दे पीछे छूट गए हैं और गढ़े मुर्दों के भरोसे चुनाव का आखिरी रण में बाजी मारने की फिराक में बीजेपी लगी हुई है। बीजेपी अब अपने घोषणा पत्र को ठंडे बस्ते में डाल चुकी है और राजीव गांधी और उनसे जुड़ी चीजों को मुद्दा बनाने में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस बीजेपी को सिर्फ काउंटर देने में अपना समय जाया कर रही है। कुल मिलाकर अब चुनाव के केंद्र बिंदु में सेना है, राजीव गांधी के बहाने से। आईएनएस सुमित्रा पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ गए थे अक्षय  पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आईएनएस विराट का 'टैक्सी' की तरह इस्तेमाल करने के बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार दिव्या स्पंदना ने भारती...
कानपुर शहर में लगातार दूसरे दिन हत्या, बुर्जुग को मारकर नगदी-जेवर लूट ले गए बदमाश

कानपुर शहर में लगातार दूसरे दिन हत्या, बुर्जुग को मारकर नगदी-जेवर लूट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में पुलिस की पकड़ अपराधियों से लगातार कम होती दिखाई दे रही है। 24 घंटे के दौरान हुईं दो दुस्साहसिक हत्या की वारदातें तो कम से कम यही साबित कर रहीं हैं। दोनों ही वारदातें बेखौफ ढंग से की गईं। शहर के पॅाश इलाके स्वरूपनगर में थाने के पास ही मंगलवार रात एक युवक की लाठियों-राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके 24 घंटे बाद अब बदमाशों ने नौबस्ता के रमन बिहार में बुजुर्ग व्यक्ति की घर में घुसकर बदमाशों ने सिर पर सिल बट्टा मार-मारकर हत्या कर दी। हत्यारे जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में कार्रवाई के नाम पर पुलिस अभी लकीर पीट रही है। पत्नी गईं थीं मायके, अकेले थे घर पर वृद्ध प्रहलाद  बताया जाता है कि नौबस्ता के रमनबिहार निवासी प्रहलाद पाल अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। कोई संतान न होने के कारण पति-पत्नी दोनों अकेले रहते हैं। बीती शाम पत्नी सियाप्यारी ए...
बड़ा खुलासाः 20 लाख ईवीएम हुईं गायब, किसी को कानों-कान खबर नहीं, आयोग भी अंजान..!

बड़ा खुलासाः 20 लाख ईवीएम हुईं गायब, किसी को कानों-कान खबर नहीं, आयोग भी अंजान..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और दो बाकी हैं। आधे से ज्यादा चुनाव होने के बाद एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि 20 लाख ईवीएम आयोग के कब्जे में आने से पहले ही गायब हो गई हैं। ऐसे में एक बार फिर निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। ईवीएम निर्माता कंपनियों का कहना है कि उन्होंने सभी ईवीएम चुनाव आयोग को दी हैं लेकिन आयोग का कहना है कि उसको ये ईवीएम नहीं मिली हैं। ये खुलासा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर हुई एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हुआ है। तब मालूम चला है कि 20 लाख ईवीएम मशीन चुनाव आयोग के पास हैं ही नहीं। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक अंग्रेजी पत्रिका ने इस खबर को प्रकाशित किया है। अंग्रेजी पत्रका फ्रंटलाइन की खबर से हुआ खुलासा अंग्रेजी पत्रिका फ्रंटलाइन में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि बॅांबे हाईकोर...