Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में चाची-भतीजे के प्रेम-प्रसंग का 1 साल बाद दर्दनाक अंत, एक की मौत, दूसरा रेफर

प्रतिकात्मक।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। एक चाची-भतीजे की प्रेम-कहानी का दर्दनांक ढंग से अंत  हो गया। कमरे में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दोनों ने आत्मग्लानी में जहर खा लिया। जहर खाने से महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरी  ओर भतीजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं की महिला के पति की लगभग 6 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि  लड़के की उम्र 20 साल है और वह घर का इकलौता था।

चाची के जहर खाने का पता चला तो भतीजे ने भी खाई सल्फास

बताया जाता है कि मर्का के मिर्जापुर की रहने वाली अनीता उर्फ ननकी (30) के पति धर्मवीर निषाद की मौत हो गई थी। इसके बाद दो बच्चों  का महिला सास के साथ ससुराल में रहकर पालन-पोषण कर रही थी। इस दौरान उसके चचेरा भतीजा अमर (20) पुत्र सुभाष का उसके घर  आना जाना हो गया। बीते करीब एक साल से चाची-भतीजे के बीच प्रेम संबंध पनप गए। इसका सास ननकी द्वारा विरोध किया जाता था  लेकिन बात हर बार आई-गई हो जाती थी।

पुलिस बोली, बीते 1 साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग

बताया रहा है कि शुक्रवार दोपहर चाची और भतीजे घर में एक कमरे में साथ-साथ मौजूद थे। दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों  पकड़ते हुए सास ननकी ने बाहर से कमरे की कुंडी बंदकर दी। आसपास के दूसरे रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद कुंडी खोली तो दोनों ने  कहा कि वे लोग कोई गलत काम नहीं कर रहे थे, लेकिन इससे दोनों की काफी बेइज्जती हुई। इसके बाद आज शनिवार सुबह महिला अनीता  ने घर में रखी सल्फाज खा ली।

ये भी पढ़ेंः बांदा में किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी-भांजा निकले हत्यारे, यह थी वजह..

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में परिवार के लोग बबेरू स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां इलाज के  दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके जहर खाने की सूचना पर प्रेमी भतीजे अमर ने भी सल्फाज खा ली। परिवार के लोग उसे लेकर बबेरू  स्वास्थ केंद्र पहुंचे, वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मर्का थाना पुलिस का कहना है कि  प्रेम-प्रसंग में दोनों ने जहर खाया है, इससे महिला की मौत हो गई है, जबकि लड़का कानपुर रेफर हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..