Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बादल-रडार वाले बयान पर विपक्ष के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी, सोशल मीडिया पर भी हो रहे ट्रोल

बादल-रडार वाले बयान पर विपक्ष के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी, सोशल मीडिया पर भी हो रहे ट्रोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव के दौरान सभी दलों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बादल और राडर संबंधित बयान पर घिर गए हैं। एक ओर जहां विपक्षी पीएम की आलोजना कर रहे हैं तो वहीं सोशलमीडिया पर मोदी खूब ट्रोल हो रहे हैं और उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। हांलाकि इस इंटरव्यू का ट्वीट बीजेपी ने अपने अकाउंट से कुछ देर बाद ही किरकिरी होने के चलते हटा लिया, लेकिन इसका स्क्रीन शाट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम ने दिया था टीवी चैनल को इंटरव्यू   दरअसल, पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त उन्होंने सुझाव दिया था कि बादल और बारिश के चलते भारतीय वायुसेना के विमान पाकिस्तानी रडार की जद्द में आने से बच जाएंगे। अब पीएम मोदी के इस बयान को लेकर हंगामा मच गया है, कुछ लोग इसकी आलोच...
बादल-रडार वाले पीएम मोदी के बयान पर लालू यादव का तंज, लिखा- ‘ऐ हट बुड़बक…’

बादल-रडार वाले पीएम मोदी के बयान पर लालू यादव का तंज, लिखा- ‘ऐ हट बुड़बक…’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा-2019 के चुनावों में नेताओं के बयान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने रडार और बादल वाले बयान को लेकर इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और विपक्षी राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। भला ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव कहां पीछे रहने वाले थे। जेल में बंद लालू ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने लिखा है कि 'ऐ हट बुड़बक, तेरा ध्यान किधर है, रडार इधर है।' जेल से लालू ने ट्वीट कर कसा तंज   बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बालाकोट एयरस्ट्राइक वाले दिन मौसम सही नहीं था और विशेषज्ञों ने एयर स्ट्राइक के लिए दूसरे दिन की बात कही थी लेकिन उन्होंने (पीएम मोदी) सलाह दी कि बादल मदद करेंगे और हमारे लड़ाकू विमान रडार (पाकिस्तानी) ...
पीली साड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर महिला पोलिंग अफसर ने कहीं ये बातें..

पीली साड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर महिला पोलिंग अफसर ने कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कुछ दिनों से पीली साड़ी पहने हुए एक पोलिंग आफिसर की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कोई उनको जयपुर का बता रहा है तो कोई भोपाल का। पीली साड़ी में चुनाव कराने पहुंचीं इन महिला पोलिंग अधिकारी को फोटो इतनी ज्यादा चर्चा में आ गई कि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह हैं कौन..? लखनऊ की हैं, ड्यूटी के दौरान पत्रकार ने ली थी फोटो   हम बताते हैं, दरअसल, एक टीवी चैनल से बात करते हुए इन महिला आफिसर ने बताया कि उनका नाम रीना द्विवेदी है और वायरल हो रही उनकी फोटो 5 मई की है, जब वह चुनाव कराने के लिए लखनऊ में पोलिंग बूथ पर जा रहीं थीं। रीना ने बताया कि वह नगराम क्षेत्र के 173, मोहनलालगंज, में चुनाव कराने की ड्यूटी करने वहां पहुंची थीं। बताया कि 6 मई को लखनऊ में वोटिंग हुई थी। इस दौरान पत्रकारों ने उनकी फोटो क्लिक की थीं। बताते चलें कि कई लोगों ने तो यहां तक सोशलमी...
प्रियंका का तपस्या वाले बयान पर पीएम मोदी पर तंज, कहा-50 घंटे भी तपस्या की होती तो नहीं करते ऐसी नफरत भरी बातें

प्रियंका का तपस्या वाले बयान पर पीएम मोदी पर तंज, कहा-50 घंटे भी तपस्या की होती तो नहीं करते ऐसी नफरत भरी बातें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में लोकसभा-2019 के छठवें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में दिल्ली में अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तपस्या वाले बयान को लेकर पलटवार किया। दरअसल, प्रियंका गांधी, दिल्ली के लोदी एस्टेट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालकर लौट रही थीं तभी बडी़ संख्या में पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे। प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम, देश के लिए लोकतंत्र बचाने को लड़ रहे हैं। कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त प्रियंका गांधी  कांग्रेस की जीत को लेकर बेहद आश्वस्त प्रियंका ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी पूरी तरह से हार रही है। पत्रकारों ने जब प्रियंका से पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान को लेकर सवाल पूछा, जिसमें पीएम ने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी छवि तपस्या से...
लोकसभा 2019 का छठवां चरण- उत्तर प्रदेश में दोपहर 1:00 बजे तक 34.92 प्रतिशत मतदान

लोकसभा 2019 का छठवां चरण- उत्तर प्रदेश में दोपहर 1:00 बजे तक 34.92 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी के 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। उनमें सुल्तानपुर प्रतापगढ़ फूलपुर इलाहाबाद अंबेडकर नगर डुमरियागंज बस्ती संत कबीर नगर लालगंज आजमगढ़ जौनपुर मछली शहर और भदोही शामिल है। दोपहर 1:00 बजे तक इन सीटों पर कुल मिलाकर 34.92% मतदान हो चुका है इस चरण के चुनाव में मेनका गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रमेश बिंद, जगदंबिका पाल और निरहुआ जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। अखिलेश ने की ईवीएम खराब होने की शिकायत  देश के अन्य भागों में बात की जाए तो पश्चिम बंगाल में दोपहर 1:00 बजे तक 55.51%, उत्तर प्रदेश में 34.34%, दिल्ली में 32.98%, बिहार में 35.22% , मध्य प्रदेश में 41.25%, हरियाणा में 38.16% और झारखंड में 46.16% मतदान हुआ है। छठे चरण के चुनाव में भी ईवीएम खरा...
बांदा के कालिंजर दुर्ग में देर रात भीषण आग, बुझाने को जूझ रही फायर ब्रिगेड, पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर

बांदा के कालिंजर दुर्ग में देर रात भीषण आग, बुझाने को जूझ रही फायर ब्रिगेड, पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के ऐतिहासिक स्थान कालिंजर दुर्ग के जंगल में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। हवा के साथ आग फैलती जा रही है और लगातार रात करीब 10 बजे तक जारी है। हांलाकि शाम को आग बुझाने पहुंची बांदा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हालात पर काबू करने में लगे हैं। मौके पर राजस्व टीम व पुलिस भी मौजूद है। सुबह 10 बजे करीब लगी आग, देर रात तक और फैली  उधर, ग्राम कटरा, कालिंजर के प्रधान रामबहोरी कुश्वाह ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब 10 बजे हुई, जब की लपटें और धुआं उठते हुए देखा गया। कहा कि आग मध्यप्रदेश के जंगलों की ओर से इधर फैली है। प्रधान ने कहा कि आग धीरे-धीरे कटरा कालिंजर गांव की ओर बढ़ रही है। आग बुझाने के प्रयास नाकाफी लग रहे हैं। बुझाने देर से पहुंची फायर ब्रिगेड  उधर, सुमन विश्वकर्मा, विनोद शर्मा तथा अतुल कुमार ने कहा कि दुर्ग में आग के चलते आसपास के इलाकों में भी ल...
बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पनकी पुलिस ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के बिजली उपकरणों की चोरी करने-कराने के आरोपी अधिशाषी अभियंता और जेई को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बड़े विद्युत अधिकारी गोंडा में तैनात थे जो कानपुर समेत अन्य जिलों में यूपीपीसीएम यानी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के करोड़ों के तारों और अन्य कीमती उपकरणों को चोरी कराते थे। बिजली विभाग के दोनों इंजीनियर पूरे योजना के साथ साजिश रचकर करोड़ों के बिजली उपकरण प्राइवेट ठेकेदारों तक पहुंचाते थे। कानपुर समेत कई जिलों से करोड़ों का माल किया था साफ, एसटीएफ ने किया था खुलासा इस मामले का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था। यह खुलासा 19 जून 2018 को हुआ था जब एसटीएफ ने कानपुर में बिजली विभाग के गोदामों से करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा किया था। इसी मामले की तफ्तीश कर रही पनकी थाना पुलिस ने आज दोनों अधिकारियों क...
बड़ी खबरः सब ठीक रहा तो ओला-उबर की तरह आप भी कार में बैठा सकेंगे पैसेंजर..!

बड़ी खबरः सब ठीक रहा तो ओला-उबर की तरह आप भी कार में बैठा सकेंगे पैसेंजर..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः वह दिन दूर नहीं जब आप अपनी कार में पैसेंजर बिठा सकेंगे। यदि सरकार ने नीति आयोग की सिफारिशें मान लीं तो लोग अपनी प्राइवेट कार में पैसेंजर ले जा सकेंगे। हालांकि इसका दायरा तीन-चार ट्रिप होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्राइवेट गाडिय़ां राज्यों के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मान्यता प्राप्त एग्रीगेटर से लिंक रहेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार सड़कों पर गाडिय़ों का बोझ कम करने की नीति के तहत इस तरह की स्कीम शुरू करने की सोच रही है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट गाडिय़ों की डिटेल वाहन डाटाबेस से लिंक होंगी, जिससे गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी को किसी और एग्रीगेटर से जोड़ कर ज्यादा ट्रिप न कर सके। बाइक एग्रीगेटर तेजी से हो रहा लोकप्रिय   देश के शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहुत कमी है। इस समस्या से जूझ रहे शहरों में ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर काफी सफल साबित हो...
राहुल ने मोदी-शाह के बयानों को आगे रख, चुुनाव आयोग से दो टूक कहा-कांग्रेस से पक्षपात मत करिये..

राहुल ने मोदी-शाह के बयानों को आगे रख, चुुनाव आयोग से दो टूक कहा-कांग्रेस से पक्षपात मत करिये..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अब राहुल गांधी ने सवाल उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फेवर करने की भी बात कही। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि वो चुनाव आचार संहिता की शिकायतों का निपटारा करते वक्ता निष्पक्षता अपनाए। इसके साथ ही राहुल ने कहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल में दिया गया उनका बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आदिवासियों पर कानून बनाने के बयान का मामला  मालूम हो 23 अप्रैल को राहुल गांधी ने शहडोल में कहा था 'नरेंद्र मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जिसमें एक लाइन है जो कहती है कि आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। राहुल के इस बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 1 मई को राहुल को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आचार संहिता के उस प्रावधान पर ध्...
आप के दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा-6 करोड़ में खरीदा टिकट

आप के दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा-6 करोड़ में खरीदा टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः राजनीतिक पार्टियों पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगता रहा है। शायद ही कोई राजनीतिक दल हो जिस पर यह आरोप न लगा हो । ऐसा ही आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलवीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- ''मेरे पिता 3 महीने पहले राजनीति में आए। उन्होंने टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिए। 12 के चुनाव में मुश्किलें पैदा कर सकता है यह बयान   मेरे पास इस बात के विश्वसनीय सबूत है। जाखड़ के बेटे का यह आरोप केजरीवाल के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है। दिल्ली में 12 तारीख को मतदान है और ऐसे में यह बयान आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। वेस्ट दिल्ली में आप उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह और कांग्रेस के महाब...