Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः किदवई नगर में रहने वाले सरकारी डाक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डाक्टर ने उसे नौकरी का झांसा दिया था। इसके बाद उसे घर बुलाया और रेप किया। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उसने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने एएसपी संजीव सुमन से शिकायत की। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। विरोध पर बेटे समेत पिटाई का आरोप   महिला का कहना है कि पति से संबंध ठीक न होने के कारण वह बीते दो साल से पति से अलग रह रही है। दो बच्चे भी उसी के साथ रहते हैं। इसी बीच उनकी इलाक में रहने वाले एक डाक्टर से मुलाकात हुई। डाक्टर ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। वहां अपने 5 साल के बेटे के साथ महिला पहुंची। महिला का आरोप है कि डाक्टर ने महिला से रेप किया। विरोध करने ...
सीतापुर के मिश्रिख में खेत पर युवा किसान की हत्या, इलाके में सनसनी फैली, छानबीन में जुटी पुलिस

सीतापुर के मिश्रिख में खेत पर युवा किसान की हत्या, इलाके में सनसनी फैली, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में एक युवा किसान की खेत पर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किसान की हत्या का खुलासा आज सुबह उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग उसे देखने खेत पर पहुंचे। छानबीन में जुटी पुलिस   सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके से सबूत जुटाने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि किसान का नाम राम प्रसाद है और वह मिश्रिख के नरसिंघौली मजरा किसुनपुर का रहने वाला है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ेंः सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल.....
पैलानी में पुलिस ने बचाई फांसी पर लटके नशेबाज की जान, बड़ोखरखुर्द में चले लाठी-डंडे

पैलानी में पुलिस ने बचाई फांसी पर लटके नशेबाज की जान, बड़ोखरखुर्द में चले लाठी-डंडे

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समय पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में फांसी पर लटके युवक की जान बचा ली। मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। युवक फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं दूसरी ओर बड़ोखरखुर्द गांव में बीती रात हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव में मंगलवार तड़के सुबह धनीराम (26) पुत्र बिपतिया ने शराब के नशे में घर से कुछ दूरी पर लगे आम के पेड़ में लटककर फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज   परिजनों ने देखने के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसकी जान बच गई और इलाज चल रहा है। युवक के पिता का कहना है कि धनीराम अक्सर शराब के नशे में रहता है और परिवार के लोग भी उसकी इस आदत से परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में किस...
बांदा पुलिस में भारी फेरबदल, 10 कोतवाली प्रभारियों समेत 12 पुलिस कर्मियों के तबादले

बांदा पुलिस में भारी फेरबदल, 10 कोतवाली प्रभारियों समेत 12 पुलिस कर्मियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश शाहा ने जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए मंगलवार को 10 पुलिस इंस्पेक्टर समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों के तबादले किए। तबादलों के इस क्रम में जसपुरा थाने में तैनात रहे दुर्ग विजय सिंह को नरैनी का कोतवाल बनाया गया है। वहीं चुनाव सेल में तैनात रहे गीरेंद्र कुमार को जसपुरा थाने का चार्ज किया गया है। फतेहगंज थाने में तैनात दिनेश कुमार को पैलानी थाना प्रभारी बनाया गया है। कमासिन, कालिंजर-पैलानी और तिंदवारी के कोतवाल भी बदले   कमासिन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। कालिंजर थाने में तैनात रहे रविंद्र कुमार सिंह को सैनिक सेल भेज दिया गया है। पैलानी थाने में तैनात श्रीप्रकाश यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। कोतवाल रामआसरे सरोज को कालिंजर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। देहात कोतवाली में तैनात रहे तारा सिंह पटेल को फतेहगंज...
बांदा को बेहतर स्वास्थ सेवाओं के लिए 8 नई एंबुलेंस और मिलीं, चित्रकूट को भी 5 नई..

बांदा को बेहतर स्वास्थ सेवाओं के लिए 8 नई एंबुलेंस और मिलीं, चित्रकूट को भी 5 नई..

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आठ और नई एंबुलेंस  शामिल हो गईं। अब कुल 23 एंबुलेंस पूरे जिले में अपनी सेवाएं देंगी। इससे पूर्व 15 एंबुलेंस ही जिले में मरीजों को अस्पताल लाने का काम कर रही थीं। 21 एंबुलेंस 102 पूरे जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 108 की नई आठ एंबुलेंसों को अभी रूट तय नहीं किया गया है। मंगलवार से यह एंबुलेंस अपने निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात मिलेंगी। सोमवार को जिलाधिकारी हीरालाल ने सभी एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने काटा फीता, एंबुलेंस रवाना   जीवनरक्षक यंत्रों से लैस एंबुलेंस पूरे जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब तक फोन करने के 20 मिनट में एंबुलेंस लोकेशन पर पहुंच रही थी, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है कि एंबुलेंस 15 मिनट में लोकेशन पर पहुंचेगी। 108 एंबुलेंस की संख्या कम होने के का...
बांदा में आर्थिक तंगी से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में आर्थिक तंगी से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ व्यक्ति ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजनों का कहना है कि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आर्थिक तंगी के चलते घटना का होना बताया   मरझा गांव निवासी फकरुद्दीन (42) पुत्र रजवा पेशे से मजदूर था। वह मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन परिवार की गाड़ी खींचने में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घर में अक्सर आर्थिक तंगी के चलते शोरगुल भी होता रहता था। काम न मिलने और आर्थिक तंगी से परेशान फकरुद्दीन ने आखिरकार रविवार की रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...
बांदा में किसान की रहस्यमय हालात में मौत, बैठे-बैैठे लुढ़का

बांदा में किसान की रहस्यमय हालात में मौत, बैठे-बैैठे लुढ़का

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार की सुबह खाना खाने के बाद तखत पर बैठा किसान अचानक अचेत हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आएगी। गिरवां कस्बा निवासी रामप्रसाद (38) पुत्र मइयादीन प्रजापति पेशे से किसान था। दो छोटे बच्चोंऔर पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल  वह अपने साढ़े चार बीघा खेत में किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह रोज की तरह खान खाने के बाद तखत पर बैठ गया। तखत पर बैठने के दौरान ही अचानक किसान रामप्रसाद बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...
अब व्हाट्सऐप पर थोक मैसेज भेजने वालों पर कसेगी लगाम, नंबर होंगे ब्लाक

अब व्हाट्सऐप पर थोक मैसेज भेजने वालों पर कसेगी लगाम, नंबर होंगे ब्लाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशलमीडिया का व्हाट्सऐप प्लेटफार्म लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। अपनों के साथ फोटो शेयरिंग की बात हो या कम शब्दों में अपनी भावनाओं को एक-दूसरे तक पहुंचाने का सिलसिला। व्हाट्सऐप अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है लेकिन कुछ लोग इसका दुर्पयोग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं जो दूसरों के लिए समस्या बना हुआ है। दरअसल, सोशलमीडिया के फायदे हैं तो नुकसान भी। दिक्कत तब होती है कि जब लोग इसका जरूरत से ज्यादा फिजूल इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ब्लाग में खुद व्हाट्सऐप का खुलासा   ऐसे ही लोगों पर लगाम कसने के लिए व्हाट्सऐप ने कदम उठाने की तैयारी की है। अब व्हाट्सऐप पर थोक में मैसेज भेजने वालों पर लगाम कसी जाएगी। इतना ही नहीं उनके नंबरों को ब्लाक तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस की सुविधा देने वाला व्हाट्सऐप अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा...
इस राज्य में बलात्कारियों को लगेंगे नपुंसक बनाने के इंजेक्शन, सख्त कानून हुआ लागू

इस राज्य में बलात्कारियों को लगेंगे नपुंसक बनाने के इंजेक्शन, सख्त कानून हुआ लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत समेत पूरी दुनियां में बलात्कार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चियों से दरिंदगी के मामले सभ्य समाज में चिंता का विषय हैं। देश में बीते कुछ समय से हुईं ऐसी घिनौनी घटनाओं ने मानव समाज को हिलाकर रख दिया है। हर कोई समाज में बढ़ती इस दरिंदगी को लेकर सहमा हुआ है। ऐसे में बच्चियों से दरिंदगी करने वाले रेपिस्टों के प्रति सख्त कानून की राहत देने वाली खबर सामने आई है। जी हां, अमेरिका के अलाबामा राज्य में रेप को लेकर नया कानून बना है जिसे वहां के राजनेताओं ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। अलग-अलग तरीकों से दी जाती हैं सजाएं   दरअसल, रेप के दोषियों को दुनियाभर में कई सख्त तरीकों से सजा दी जाती है, जैसे जहर पिलाकर मारना, पत्थर मारकर मौत के घाट उतारना, केमिकल देकर मारना या फिर गैस चैंबर में जहरीली गैस से दम घुटवा देना। अब एक नया कानून बना है। वह रेप के दोषियों को नपुं...
बांदा में बड़ी वारदातः शादी समारोह में भाई ने भाई को गोली से उड़ाया, हत्या करके हुआ फरार

बांदा में बड़ी वारदातः शादी समारोह में भाई ने भाई को गोली से उड़ाया, हत्या करके हुआ फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चचेरी बहन की शादी समारोह में 20 साल के युवक को पारिवारिक चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि मृतक का चचेरे भाई से रुपए को लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की यह वारदात हुई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गोली मारकर मौके से फरार हुआ चचेरा भाई  बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के चिटहापुरवा गांव में शनिवार देर रात छोटू सिंह (25) अपने पारिवारिक बाबा गुलाब सिंह की बेटी मंतोरिया की शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां पर छोटू का चचेरा भाई भी मौजूद था जिसके पास दो नाली बंदूक भी थी। वहां मौजूद लोग समझे कि वह हर्ष फायरिंग करने आया है लेकिन उसने एक गोली हवा में चलाई और दूसरी छोटू को मार दी। गोली लगते ही छोटू नीचे गिर पड़ा। ये भी पढ़ेंः बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’...