Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

फेसबुक पर दोस्ती कर स्पेन की महिला को फांसा, फिर खाने पर बुलाकर किया रेप, अब पहुंचा जेल

फेसबुक पर दोस्ती कर स्पेन की महिला को फांसा, फिर खाने पर बुलाकर किया रेप, अब पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः धोखेबाजों का कोई भरोसा नहीं। ऐसे ही धोखेबाज इंसान ने एक विदेशी महिला को अपनी दोस्ती के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद उसे अपने फ्लैट पर रात के खाने के लिए बुलाया। वहां बुलाकर इस धोखेबाज ने विदेशी महिला से रेप कर डाला। किसी तरह वहां से बचकर पीड़िता शहर के सिविल अस्पताल पहुंची और वहां मौजूद लोगों को आपबीती सुनाई और लोगों से मदद मांगी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करते हुए बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा जा रहा है। पूरा मामला गुरुग्राम का है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंटर्नशिप को आई थी स्पेन की महिला   बताया जाता है कि स्पेन की रहने वाली एक विदेशी महिला गुरुग्राम में किराए पर फ्लैट तलाश रही थी। यह विदेशी महिला स्पेन से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंटर्नशिप करने के लिए गुरुग्राम आई थी। किराए ...
पिता सन्नी देओल से कैसे हैं बेटे के रिश्ते, एक इंटरव्यू में खुद करण ने खोला यह राज..

पिता सन्नी देओल से कैसे हैं बेटे के रिश्ते, एक इंटरव्यू में खुद करण ने खोला यह राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सन्नी देओल के अपने पिता धर्मेंद्र के साथ बेहद करीबी रिश्तों की बात किसी से छिपी नहीं है। अब जिक्र खुद सन्नी का उनके बेटे करण से रिश्तों को लेकर करते हैं। पिता सन्नी से अपने रिश्तों को लेकर खुद करण ने एक इंटरव्यू के दौरान रहस्य से पर्दा उठाया है। दरअसल, बॉलीवुड में सनी देओल ने इंडस्ट्री में अपनी एक बिल्कुल अलग और सफल इमेज बनाई है। अब सन्नी ने राजनीति में भी अपनी जगह बना ली है। हाल ही में वह पंजाब के गुरदासपुर से सांसद बने हैं। पिता को खुद का सुपरहीरो मानते हैं करण  वहीं पर्सनल लाइफ में सनी देओल कैसे पिता हैं और उनके अपने बेटे से कैसे रिश्तें हैं, इसका खुलासा खुद उनके बेटे करण ने एक इंटरव्यू में किया है। हांलाकि पिता की तरह करण भी ऐसी बातों से बचते हैं लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर बोला है। करण देओल ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा कि लोग अपने ...
पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को दी संभावित हमले की सूचना, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को दी संभावित हमले की सूचना, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भारत के कश्मीर में पुलवामा जिले के अंवतीपुरा के आसपास संभावित बड़े हमले की सूचना साझा की है। अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। सूचना के मुताबिक यह हमला एक आईईडी से लदे वाहन के जरिये हो सकता है। पाकिस्तान ने यह सूचना अमेरिका के साथ भी साझा की है। ऐसे में अमेरिका की ओर से भी भारत के साथ यह सूचना साझा की गई है। सुरक्षा अधिकारी ने की पुष्टि   इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि 'पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग से ऐसे संभावित हमले की सूचना साझा की है। बताया कि अमेरिका से भी यह जानकारी साझा की गई है, इसलिए वहां से भी जानकारी मिली है।' हालांकि सुरक्षा अधिकारी का यह भी कहना है कि पाकिस्तान द्वारा सूचना देने के पीछ...
हमीरपुर में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका के बाद सक्रिय हुई पुलिस

हमीरपुर में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका के बाद सक्रिय हुई पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज,बांदा/हमीरपुरः जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिजनौडा-करहिया गांवों के बीच सड़क के किनारे पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिंदा (75 ) निवासी ग्राम पढोरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की   सीओ मौदहा बालकराम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस को मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की चेन, डायरी और पर्स आदि सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कहा कि परिवार के लोगों से जानकारी के बाद तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। ये भी पढ़ेंः जेल में तै...
सनसनीः कानपुर के विकासनगर में शराब की दुकान में सेल्समैन की हत्या, गला रेतकर बेरहमी से हुआ कत्ल

सनसनीः कानपुर के विकासनगर में शराब की दुकान में सेल्समैन की हत्या, गला रेतकर बेरहमी से हुआ कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में विकासनगर में स्थित रविवार को एक अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ, जब दूसरा सेल्समैन ड्यूटी पर पहुंचा। उसने देखा की दुकान के अंदर सेल्समैन उन्नाव के अनिल सोनी (35) का खून से लतपत शव पड़ा हुआ है। सुबह दूसरे सेल्समैन के पहुंचने पर खुलासा   सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मौके पर फारेंसिक टीम टीम और डाग स्कवायड सबूत जुटाने में लगा है। बताते हैं कि शराब की दुकान का ठेका विकासनगर में सूटरगंज निवासी मनोज पांडे की पत्नी गुंजन पांडे के नाम से आवंटित है। नवाबगंज थाना प्रभारी दिलीप बिन्द ने बताया है कि छानबीन की जा रही है। आरोपियों की त...
बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 14 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने से गुस्साए दो दरिंदों ने उसे तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मामले में शुरूआत में घोर लापरवाही दिखाते हुए कोई मामला दर्ज नहीं किया। जैसे ही लड़की की मौत की खबर मिली तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और गैरइरादतन हत्या जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 12 दिन पहले हुई थी वारदात, मौत से लड़ रही थी रोशनी   बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रोशनी (14) पुत्री शंकर यादव की बेटी बीती 3 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्...
बांदा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठी और गोलियां, छह लोग हुए घायल

बांदा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठी और गोलियां, छह लोग हुए घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां और लाठियां चलीं। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने वाली बात को अफवाह बताया है। पुलिस ने गोली चलने की बात नकारी  बताते हैं कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी शिवविजय (25) का जमीन पर कब्जे को लेकर अपने पड़ोसी देवेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात शिवविजय घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी से विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। चर्चा है कि इस दौरान गोलियां भी चलीं। इतना ही नहीं छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादसाः गंगा ...
बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अधिवक्ता संघ हाल में आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान साथी के निधन पर अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुबह साढ़े 10 बजे हुई शोकसभा की अध्यक्षता बार संघ के जिलाध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने की। संचालन महासचिव जयकरण वर्मा ने किया। एक दिन पहले हादसे में हुई थी वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत  बताते चलें कि बीते दिवस 14 जून को बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) की देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि उनका बेटा संदीप इस हादसे में बाल-बाल बच गया था। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसी को लेकर बार संघ के पदाधिकारियों ने आज शोकसभा का आयोजन किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को ...
चित्रकूट में महिला की बेरहमी से हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिले शव को देखकर दुष्कर्म की आशंका

चित्रकूट में महिला की बेरहमी से हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिले शव को देखकर दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में एक महिला की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला का शव अर्द्धनग्न हालात में पड़ा मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ हत्या से पहले दुष्कर्म भी हुआ है। यह घटना जिल के बरगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतका की उम्र लगभग 35 साल  उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोग महिला को नहीं पहचान सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इस हालत में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें.....
बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार दौड़ते बालू लदे ट्रक अब जानलेवा बन चुके हैं। शुक्रवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास हुआ। वहीं साथी की मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बांदा से कई अधिवक्ता मौके पर भी पहुंचे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। समधी के पिता के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि शहर के कटरा मुहल्ले में रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) आज बेटे संदीप के साथ अपने समधी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहेवा गांव गए थे। वहां से पिता-पुत्र दोनों बाइक से दोपहर करीब डेढ़ बजे लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास पीछ...