Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के गोविंदपुरी और पनकी रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। इस व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर बेहोश होने की बात कही जा रही है। इस व्यक्ति के पास एक बैग मिला है और उसमें से शराब की कुछ बोलते भी मिली हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह 6 बजे करीब रेलवे की-मैन ने देखने के बाद अफसरों को बताया     बताया जाता है कि शनिवार सुबह लगभग 6 बजे के करीब रेलवे की मैन कुंवर सिंह यादव ने खंबा नंबर-1024/6  के पास एक व्यक्ति को पड़े देखा। वह अचेत हालत में था। इसकी सूचना रेलवे की-मैन ने अपने अधिकारी को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। वह व्यक्ति बेहोशी की हालत में था और उसके पास एक बैग पड़ा था। ये भी पढ़ेंः पत्नियों से परेशान पतियों ने सूपर्णखा का पुतला जलाकर मनाया द...
भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मेरठ : भाजपा के एक गुंडे सभासद ने अपने रेस्टोरेंट में मामूली कहासुनी पर दरोगा की थप्पड़ों से बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही नहीं दरोगा को गिरा-गिराकर पीटा। सत्ता के नशे में चूर इस गुंडे ने दरोगा के साथ मौजूद महिला अधिवक्ता के साथ भी मारपीट और गाली-गलौच की। बुरी तरह से गुंडागर्दी करने वाले इस भाजपा सभासद का नाम मुनीश कुमार है। इसकी गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है जो पुलिस विभाग के प्रति भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी को लेकर सरकार की किरकिरी करा रहा है। कंकड़खेड़ा में खुद के रेस्टोरेंट पर सत्ता के नशे में चूर गुंडे का कारनामा   बताया जाता है कि दरोगा सुखपाल पवार की मेरठ के कंकड़खेड़ा थाने में तैनाती है। कंकड़खेड़ा थाना क्षेत्र में ही भाजपा के गुंडे सभासद मुनीश कुमार का दिल्ली-दून बाईपास पर रेस्टोरेंट है जो कि वार्ड नंबर-40 का सभासद भी है। बीते दिवस थाने के दरोगा सु...
कानपुरः गाय टकराने के चलते खड़ी हुई उड़ीसा-संपर्कक्रांति एक्सप्रेस

कानपुरः गाय टकराने के चलते खड़ी हुई उड़ीसा-संपर्कक्रांति एक्सप्रेस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के बीच छुट्टा गायों के झुंड रेलवे ट्रैक पर जमघट लगना समस्या का कारण बना हुआ है। गुरूवार को फिर एक गाय नई दिल्ली के आनंदविहार रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर जा रही ट्रेन संख्या 12820 उड़ीसा संपर्कक्रांति गोविंदपुरी आउटर पर एक गाय के टकरा जाने से रुक गई। गोविंदपुरी स्टेशन के पास चालक की सूझबूझ से टला हादसा   हांलाकि इस हादसे में गाय की मौत हो गई। वह ट्रेन के नीचे दब गई। यह हादसा दादानगर पुल के पास दोपहर करीब 1:30 बजे खंबा नंबर 1022/20A के पास हुआ। वहां एक गाय रेलवे ट्रैक पर अचानक उड़ीसा संपर्कक्रांति के सामने आ गई। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में फाइव स्टार गुंडई – लड़की और उसके साथी पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडे की जमानत खारिज ट्रेन के ड्राइवर ने काफी समझदारी से काम किया और धीरे-धीरे ब्रेक लगाए। काफी प्रयास के बावजूद गाय घिसटती हुई ट्र...
सीतापुर में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टैनो की मथुरा में बेरहमी से हत्या

सीतापुर में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टैनो की मथुरा में बेरहमी से हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, मथुरा:  सीतापुर जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात महेश चौधरी की गुरुवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात उनके गृह जनपद मथुरा में हुई। बताया जा रहा है कि वहां जमीनी विवाद के चलते उसके पड़ोसियों ने उसे बेहद निर्मम तरीके से पीट-पीटकर मार डाला। हैवानियत की हद तक पहुंचे  हत्यारों ने उसका गुप्तांग काट डाला। इतना ही नहीं हाथों के नाखून भी उखाड़ डाले। जमीनी विवाद बना हत्या का कारण  मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस ने कुल 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या में पड़ोसी खिल्लन और 16 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। हांलाकि पुलिस अबतक किसी आरोपो की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत  नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर खुर्द गांव के रहने वाल...
दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर से बेहद दुखद और परेशान कर देने वाली खबर आ रही है। अमृतसर में हुए एक बड़े ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां लोग रावण दहन का कार्यक्रम देखने गए थे। रावण के पुतले में आग लगने के बाद लोग भागकर पास की रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां अचानक ट्रैन के आने से उससे कटकर 50 लोगों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टी की है जबकि मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। रावण का पुतला जलने के बाद भगड़ मचने पर रेलवे पटरी पर पहुंचे थे लोग  बताते हैं कि अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरा मनाया जा रहा था। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। पुतलों में आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग पास से निकली रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रेन आने से 50 लोगों की उसके नीचे आकर मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः दिल्ली म...
दिल्ली में फाइव स्टार गुंडई – लड़की और उसके साथी पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडे की जमानत खारिज

दिल्ली में फाइव स्टार गुंडई – लड़की और उसके साथी पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडे की जमानत खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के होटल हयात में एक लड़की व उसके साथी पर पिस्टल तानकर उनको धमकी देने वाले नेता पुत्र आशीष पांडे की जमानत खारिज हो गई है। इस मामले में आरोपी एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपी की कस्टडी मांगी। लेकिन अदालत ने रिमांड बढ़ाने से मना कर दिया है। आज अदलात में पेश हुआ आशीष  साथ ही अदालत ने आरोपी आशीष की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उसे सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब आरोपी आशीष सोमवार तक जेल में रहेगा। बताते चलें कि आरोपी आशीष के खिलाफ पटियाला कोर्ट ने बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी किया था। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के फाइव स्टार होटल में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले रईसजादे आशीष पांडे का कोर्ट में सरेंडर  वारंट जारी हो...
घबराइये नहीं ! आधार की वजह से बंद नहीं होगा आपका मोबाइल सिम 

घबराइये नहीं ! आधार की वजह से बंद नहीं होगा आपका मोबाइल सिम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अगर आप इस चिंता से परेशान हैं कि सिम वेरीफिकेशन के दोबारा होने वाली प्रक्रिया में पहचान फेल होने पर आपका सिम कार्ड बंद हो सकता है तो ऐसा नहीं है। सरकार ने इस मामले में साफतौर पर कहा है कि आधार की वजह से एक भी सिम कार्ड बंद नहीं होगा। सभी मोबाइल पहले की तरह काम करते रहेंगे। हांलाकि इससे पहले खबरें आईं थीं कि आधार से वेरीफाई नंबरों का दोबारा वेरीफिकेशन होगा। अगर इसमें पहचान मेल नहीं खाती है तो लगभग 50 करोड़ नंबरों को बंद कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’  दूरसंचार मंत्रालय और विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने संयुक्त बयान दिया है। दोनों सरकारी संस्थाओं ने साफ किया है कि आधार पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद दोबारा वेरीफिकेशन का फैसला पूरी तरह से उपभोक्ता ...
फतेहपुर स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

फतेहपुर स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आज एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद सरोज और उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने मौके पर छानबीन की। मरने वाले की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत  जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी प्रभारी श्री सरोज ने बताया है कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः उन्नावः नहर में कार मिलने के मामले में 3 के शव मिले और 2 का पता नहीं, परिजनों ने लगया जाम, हत्या का आरोप साथ ही विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस व्यक्ति की मौत फतेहपुर के पश्चिमी छोर पर माल गाड़ी क...
उन्नावः नहर में कार मिलने के मामले में 3 के शव मिले और 2 का पता नहीं, परिजनों ने लगया जाम, हत्या का आरोप

उन्नावः नहर में कार मिलने के मामले में 3 के शव मिले और 2 का पता नहीं, परिजनों ने लगया जाम, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में बांगरमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर के गोशाकुतुब पुल के नीचे भरी नहर में गिरी कार और उसपर सवार पांच लोगों के संदिग्ध हालात में लापता होने की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आज गुरुवार को एक के बाद एक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नहर से से तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जहां इसे हादसा करार दे रही है। वहीं मृतकों के परिजन इसे साफतौर पर हत्या करार दे रहे हैं। लापता लोगों के परिजनों ने लगाया जाम, हत्या का आरोप   बताया जाता है कि बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला चौधराना निवासी संदीप सिंह उर्फ संजय चौधरी तथा उनके साथ कस्बे के ही मिथुन रामजी, सूरज व अजय गुप्ता उर्फ बबलू बुधवार रात को एक ही कार से संडीला के लिए निकले थे। ये भी पढ़ेंः 93 साल की उम्र में जन्मदिन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी का निधन  देर रा...
93 साल की उम्र में जन्मदिन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी का निधन

93 साल की उम्र में जन्मदिन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी का 93 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्‍ली के साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में अपने जन्मदिन वाले दिन यानी 18 अक्टूब को ही आखिरी सांसें ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वक्त उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। आज ही था उनका जन्मदिन, अस्पताल में लीं अंतिम सांसें  उनको हाल ही में आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वह निमोनिया और बुखार से पीड़ित थे। डाक्टरों का कहना है कि उन्होंने गुरुवार दोपहर 2.50 बजे अंतिम सांसें ली। बताते चलें कि वह तीन बार यूपी के और एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे। इतना ही नहीं वह राज्यपाल भी रहे। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के फाइव स्टार होटल में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले रईसजादे आशीष पांडे का कोर्ट में सरेंडर  पहली बार 1976 में पहली...