Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

फतेहपुर में त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में भीषण आग में 12 मजदूर बुरी तरह झुलसे, कई के फंसे होने की आशंका

फतेहपुर में आग में झुलसे मजदूर।

समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के औंग कस्बे में हुए एक दर्दनाक हादसे में त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे 12 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में कितने मजदूर काम कर रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन कर रहे हैं।

सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक लगी आग में फंसे मजदूर 

फतेहपुर में आग में झुलसे मजदूर।

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गोधरौली स्थित त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर उसी में फंस गए।

ये भी पढ़ेंः बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां

इस दौरान किसी तरह मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिर भी 12 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फतेहपुर में आग में झुलसे मजदूर।

आग लगने से फैक्ट्री के अंदर पूरी तरह से धुंआ भर गया। इससे मजदूरी को दम घुटने लगा। आग इतनी भीषण थी कि मजदूरों के कपड़े बुरी तरह से जले हुए थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार पहुंचे। शुरू में आग बुझाने में खासी दिक्कत आई।

फतेहपुर में फैक्ट्री में आग लगने के बाद उठता धुआं।

बाद में पास के एक कोल्ड स्टोर से सबमर्सिबल पंप चालू कराके आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हांलाकि आग कैसे लगी और कितने मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी अभी कोई नहीं दे पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः दिवाली की खुशियों में मातमः आग में जलकर मां समेत दो मासूम भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर