Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

श्रीलंका की तरह राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

श्रीलंका की तरह राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः श्रीलंका की तर्ज पर भारत में कई रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बावत यूपी के शामली में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक लेटर मिला है, जिसमें कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देने की बात कही गई है। इस पत्र में अपने साथियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। हालांकि पत्र मिलने के बाद सभी स्टेशनों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिन स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई, वहां गहन चेकिंग अभियान चलाया गया । शामली के अलावा ये धमकी भरे लेटर कुछ अन्य स्टेशनों को भी मिले हैं, जिनमें बिल्कुल वही बात कही गई है। मेरठ, शामली, हापुड़ और सहारनपुर स्टेशन भी लिस्ट में  बताया गया है कि इन लेटर्स में मेरठ, गाजियाबाद, शामली, हापुड़ और गजरौला और सहारनपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली में भी प्रमुख जगहों पर ब्लास्ट की धमकी मिली है। लेटर में...
अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाला इंजीनियर सुमित कर्नाटक से गिरफ्तार

अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाला इंजीनियर सुमित कर्नाटक से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः लगभग तीन दिन पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने तीन बच्चों और पत्नी की नृशंस ढंग से हत्या करने वाला इंजीनियर सुमित पुलिस की गिरफ्तर में आ गया है। पुलिस ने उसे कर्नाटक से पकड़ा है। बताते चलें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ज्ञानखंड-4 में स्थित एसएस- 175-बी में रहने वाले सुमित ने शनिवार रात सोते समय अपने तीन बच्चों 5 साल के बेटे परमेश और 2 जुड़वां बेटियों के साथ अपनी पत्नी अंशु बाला (32) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। नशीली गोली और ड्रग्स देने वाला मेडिकल स्टोर भी सील, मालिक गिरफ्तार   इसके बाद वह फ्लैट बंद करके फरार हो गया था। बताते हैं कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित बेंगलुरु में नौकरी करता था और इस वक्त उसकी नौकरी छूट गई थी जबकि पत्नी स्कूल टीचर थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुमित नशेड़ी था। उसने शनिवार शाम को पास की दुकान से नशे...
बुंदेलखंड, उन्नाव और बाराबंकी में प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा आज से..

बुंदेलखंड, उन्नाव और बाराबंकी में प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा आज से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः यूपी में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और यूपी की बात करें तो यहां 26 सीटों पर वोटिंग हो गई है। अब चौथे चरण की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां अपना दम-खम झोंक रहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार यानि आज से 3 दिन के यूपी में अपने तूफानी दौरे की शुरूआत करने जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी का पूरा फोकस बुंदेलखंड रहेगा। बताते चलें कि प्रियंका का पूरा जोर रहेगा कि वह बुंदेलखंड में अपना खोया हुआ जनाधार वापस लाएं। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रियंका फतेहपुर में रहेंगी। फतेहपुर, हमीरपुर और गाजीपुर में तूफानी दौरा  इसके बाद गुरुवार को बुंदेलखंड और 26 अप्रैल को बाराबंकी में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रोड-शो करेंगी। प्रियंका गांधी आज फतेहपुर के खागा और गाजीपुर में जनसभाएं करेंगी। वहीं हमीरपुर में रोड-शो भी करेंगी। बुधवार को फतेहपुर, हम...
अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की फिसली जुबान, कहा- राकेट से बांधकर भेज देते बालाकोट जो लोग..

अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की फिसली जुबान, कहा- राकेट से बांधकर भेज देते बालाकोट जो लोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः उत्तर प्रदेश ही नहीं महाराष्ट्र में भी नेताओं की जुबान फिसल रही है। पिछले हफ्ते पंकजा मुंडे राहुल गांधी के गले में बम बांधकर दूसरे देश भेजनेकी वकालत कर रही थी तो अब महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द फड़णवीस ने विपक्षी दल के नेताओं को रॉकेट से बांधकर बालाकोट भेजने की बात कही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि विपक्ष की महाखिचड़ी बालाकोट हवाई हमले का सबूत मांगेगी, हम हम उनके नेताओं को रॉकेट से बांध देते ताकि वे उसे अपनी आंखों से देख सकें। विरार में एक रैली को संबोधित करते हुए दिया बयान  इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र के विरार में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने बालाकोट हवाई हमले का सबूत मांगने के लिए विपक्ष की आलोचना की। कहा कि 'कोई महाखिचड़ी के बार...
जांच में खुलासा, बुलंदशहर हिंसा से पहले बजरंग दल संयोजक और आरोपियों में हुई थी बातचीत

जांच में खुलासा, बुलंदशहर हिंसा से पहले बजरंग दल संयोजक और आरोपियों में हुई थी बातचीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कहा गया है कि बुलंदशहर हिंसा से पहले बजरंग दल के संयोजक योगेश राज और अन्य आरोपियों ने आपस में कई फोन कॉल किए थे और गो अवशेष के साथ स्याना में अपने लोगों को इकट्ठा होने को कहा था। यह चार्जशीट एसआईटी द्वारा मार्च 2019 में दायर की गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, 'यह स्पष्ट है कि गोहत्या की घटना की खबर आरोपी सचिन अहलावत ने बजरंग दल के संयोजक योगेश राज को दी। इसके बाद योगेश ने आरोपियों को अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर इकट्ठा होने को कहा। आरोपी सचिन और संयोजक में 28 सेकेेंड फोन काॅल  इन लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली पर गो अवशेष को रखा और इसे बुलंदशहर राजमार्ग पर स्याना पुलिस स्टेशन के सामने ले गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चार्जशीट के मुताबिक...
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राहुल, अमित शाह जैसे दिग्गज मैदान में, पीएम मोदी ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राहुल, अमित शाह जैसे दिग्गज मैदान में, पीएम मोदी ने डाला वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण लिए मतदान जारी है। इस दौरान यूपी, केरल और गुजरात समेत देश की कुल 117 सीटों पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। इस दौरान 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सीटों में चुनाव चल रहा है। तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाताओं द्वारा अपने मतो का उपयोग किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग ने 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस तरह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। आज के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात की गांधीनगर सीट पर मतदान किया। आडवाणी, जेटली और शाह जैसे वीवीआईपी वोटर भी  इस चरण में कई अन्य वीवीआईपी मतदाता भी हैं। इनमें पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, वित्तमंत्री अरु...
पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी और गिफ्ट में दिया ढाई साल का बेटा, पढ़िए अनोखी शादी की दास्तां..

पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी और गिफ्ट में दिया ढाई साल का बेटा, पढ़िए अनोखी शादी की दास्तां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। वहां एक व्यक्ति को जब पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है तो उसने पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी। इतना ही नहीं अपने ढाई साल के बेटे को प्रेमी और पत्नी को उपहार स्वरूप दे दिया। इन अनोखी शादी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। इतना ही नहीं इलाके के कई लोग इस अनोखी शादी में शामिल होकर इसके गवाह भी बने। दरअसल, यह मामला भागलपुर की खिरीबांध पंचायत के गांव सालेपुर से जुड़ा है। किराए पर रहता था शख्स, जेल से लौटा तो हुआ खुलासा  बताते हैं कि वहां एक शख्स किराए के मकान में रहता था। इस दौरान किसी मामले में उसे जेल जाना पड़ा। जब वह जेल में था तो उसकी पत्नी का मकानमालिक के बेटे मोनू से प्रेमसंबंध हो गया। ये संबंध इतना ज्यादा बढ़ें कि दोनों एक-दूसरे के बिना मरने की बातें करने लगे। दोनों प्यार में पागल हो गए।...
सुप्रीमकोर्ट के वकील का दावा, सीजेआई गोगोई के खिलाफ रची गई साजिश, मिला था डेढ़ करोड़ का आफर

सुप्रीमकोर्ट के वकील का दावा, सीजेआई गोगोई के खिलाफ रची गई साजिश, मिला था डेढ़ करोड़ का आफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीजेआई पर एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के ही एक वकील उत्सव बैंस ने दावा किया है कि सीजेआई रंजन गोगोई को बदनाम करने की साजिश रची गई ताकि वो इस्तीफा दे दें। इसके लिए उससे एक युवक ने संपर्क किया था और डेढ़ करोड़ रुपए का ऑफर दिया था कि इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करें। सुप्रीम कोर्ट के वकील उत्सव बैंस ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसका खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि सीजेआई पर एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरोप के मामले में उससे संपर्क किया गया था और कहा गया था वह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करें। पहले 50 लाख फिर डेढ़ करोड़ का था आफर  उत्सव ने कहा कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया और इस मामले की जानकारी देने मुख्य न्यायाधीश के घर भी गए थे लेकिन वह मिले नहीं। फेसबुक पर ल...
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, टिकट के फैसले को ठहराया जायज

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, टिकट के फैसले को ठहराया जायज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल लोकसभा सीट की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के बचाव में कहा कि प्रज्ञा के ऊपर जो आरोप लगा थे वे सभी निराधार साबित हुए। इसलिए यह बिल्कुल सही फैसला (प्रज्ञा सिंह को टिकट देने का) है। मालूम हो पिछले दिनों प्रज्ञा के विवादित बयान से बीजेपी की खूब किरकिरी हुई थी। बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था। हालांकि, उन्होंने चौतरफा आलोचना के बाद अपने बयान पर माफी मांग ली थी। अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रज्ञा या स्वामी असीमानंद के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है। कहा असली आरोपियों को छोड़ा गया  'मालेगांव बम धमाके के असली आरोपित तो छोड़ दिए गए। इसलिए सवाल यह होना चाहिए कि उन आरोपितों को क्यों छोड़ दिया गया? मालूम हो कि भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके की आरोप...
गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः खाद्य और पेय पदार्थ बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के तीन किसानों के खिलाफ आलू के एक खास किस्म की खेती कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का दावा है कि ये किसान अवैध रूप से आलू की जिस खास किस्म को उगा और बेच रहे हैं, उसका अधिकार विशेष तौर पर कंपनी के पास है। यह मामला पिछले हफ्ते का है। कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद लेज चिप्स बनाने के लिए इस खास किस्म के आलू को उगाने का अधिकार सिर्फ उसके पास है। ये किसान अवैध रूप से आलू उगा रहे हैं। फिलहाल 26 अप्रैल तक लगी तीनों किसानों पर रोक   टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्यावसायिक अदालत प्लांट वैराइटी रजिस्ट्री ने हरिभाई पटेल, छबीलभाई पटेल और विनोद पटेल नाम के किसानों पर 26 अप्रैल तक के लिए आलू की इस खास किस्म को उगाने और बेचने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं अदालत ने तीनों किसानों स...