Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ रेलवे के डीसीएम को अपनी ‘लिव इन’ महिला दोस्त से है जान का खतरा, घनचक्कर बनी पुलिस..

लखनऊ रेलवे के डीसीएम को अपनी ‘लिव इन’ महिला दोस्त से है जान का खतरा, घनचक्कर बनी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः राजधानी लखनऊ में तैनात रेलवे के डीसीएम देवानंद यादव को अपनी ही 'लिव इन' यानि महिला मित्र से जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने खुद की सुरक्षा की मांग की है। ऐसा बयान देकर रेलवे के डीसीएम देवानंद यादव ने पूरी की पूरी ताजनगरी ही नहीं, बल्कि महकमे में भी खलबली मचा दी है। बुधवार देर रात वह एसी रोडवेज बस से अचानक आगरा पहुंचे। वहां सीधे थाना हरीपर्वत पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को अपना परिचय देने के बाद उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया। बार-बार बयान बदलने से परेशान हुई पुलिस   कहा कि जिस युवती के साथ वे लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं उसी से उनकी जान को खतरा है। सकते में आई पुलिस ने उसकी पूरी बात सुनते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रेलवे अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी लिव इन के साथ एक पत्रकार भी मिला हुआ है। रेलवे अधिकारी यादव के बयान से पूरे महकमे में हड़कंप म...
हरदोई में भीषण हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

हरदोई में भीषण हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले में बुधवार देर रात एक भीषण हादसे में ट्रैक्टर और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर इलाके में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हुआ। बीती देर रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर 35 लोग सवार थे। तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी   ये सभी लोग जिले के बघौली थाना क्षेत्र के राम भारतपुरवा के रहने वाले प्रकाश की बेटी माधुरी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। मरने वालों में भारतपुरवा (बघौली) निवासी विश्राम (60), राजाराम उर्फ रज्जू (45), ऋषि कुमार (25) पुत्र भैया लाल, विश्राम (50) पुत्र भोला, शंकर (55) पुत्र सोबरन निवासी घुरमई तथा बालकराम (65) निवासी बंधिया (सुरसा) शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गा...
बांदा में अवैध खनन कराने वाले  पट्टाधारक पर FIR, लेकिन कुछ को अब भी खुली छूट!

बांदा में अवैध खनन कराने वाले पट्टाधारक पर FIR, लेकिन कुछ को अब भी खुली छूट!

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एनजीटी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। खदानों की आड़ में बुंदेलखंड की जीवनदायिनी केन नदी को यहां-वहां बर्बाद किया जा रहा है। मानक से कहीं ज्यादा बालू की निकासी हो रही है। इसका खुलासा खुद खनिज विभाग के अधिकारियों के सामने हुआ है। अब खनिज विभाग ने पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गिरवां थाने में तहरीर दी है लेकिन कुछ खदानें ऐसी हैं जहां खुलेआम खनन हो रहा है, कुछ जगहों पर खदानें बंद होने के बाद भी अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही है। जरर खदान पर पकड़ा गया    मामला जिले की जरर मौरंग खदान से जुड़ा है। अवैध खनन के लिए पहले से बदनाम जरर खदान पट्टाधारक अवैध रूप से मशीनों से नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन करा रहा था। बताया जाता है कि जरर मौरंग खदान पट्टाधारक विपुल त्यागी एंड कंपनी के नाम से आवंटित है। इस खदान पर पहले से अवैध खनन होता रहा...
सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज

सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुरः उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज आज बुधवार को सीतापुर पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से मुलाकात की। बताया जाता है कि दोनों नेताओं के बीच घंटों बातचीत हुई। जेल से मुलाकात करके निकले साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका (विधायक कुलदीप सेंगर) धन्यवाद अदा करने आया था। बताते चलें कि विधायक सेंगर दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं। साक्षी महाराज ने कहा, धन्यवाद देने आया  बताते चलें कि विधायक कुलदीप सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने 4 जून 2017 को अपने आवास पर नौकरी मांगने आई लड़की से रेप किया था। यह केस मीडिया में कई दिनों तक चर्चा में रहा था। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश पर विधायक की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में पीड़िता की मांग पर सरकार ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। उन्नाव के माखी थाने ...
पश्चिम बंगाल में अब ‘जय श्रीराम’ के बाद बीजेपी लेगी ‘जय मां काली’ का सहारा

पश्चिम बंगाल में अब ‘जय श्रीराम’ के बाद बीजेपी लेगी ‘जय मां काली’ का सहारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए बीजेपी ने मां काली का सहारा लेने जा रही है। पश्चिम बंगाल में जल्द ही 'जय श्री राम' के साथ 'जय मां काली' का नारा गूंजेगा। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'जय हिंद, जय बांग्ला' का जवाब देने के लिए बीजेपी ने यह रणनीति बनाई है। बीजेपी नेताओं ने ये नारा इसलिए तैयार किया है ताकि लोगों में ऐसा संदेश न नाए कि बीजेपी गैर बंगाली पार्टी है। आम जनमानस बीजेपी से जुड़ाव महसूस करे इसलिए बीजेपी ऐसा करने जा रही है। बंगाल में बीजेपी अपनी जड़े मजबूत करने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव में मिली जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 'जय श्री राम' के साथ ही 'जय मां काली' के नारे को भी जोडऩे का फैसला किया है। सांगठनिक बैठक में हुई चर्चा   गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कई पीढिय़ों से मां काली की पूजा होती आ रही है। यहां के लोग म...
अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, लेकिन बिना हेलमेट पर जुर्माना होगा 1000..

अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, लेकिन बिना हेलमेट पर जुर्माना होगा 1000..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बिना हेलमेट पकड़ जाने पर अब चालान 1000 रुपए चुकाना होगा। वहीं अपनी गाड़ी का नंबर अब मोबाइल नंबर की तरह बदला जा सकेगा। यह सब बदलाव करते हुए सरकार 8 प्रस्ताव पास किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में कुल 8 प्रस्तावों पर मोहर लगा दी। इस दौरान तय किया गया है कि अन्य महानगरों में भी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रफ्तार दी जाएगी। कई और बदलावों पर लगी मुहर   योगी सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए चालान में वृद्धि की है। अब 500 रुपए की बजाए 1000 रुपए वसूले जाएंगे। साथ ही अति पिछड़ों के शादी अनुदान के आवेदन की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर सरकार ने व्यवसायिक शिक्षा के तहत 45.68 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। वहीं राज्य संपत्ति विभाग को 35.19 करोड़ की वितीय स्वीकृति दी। ये भी पढ़ें...
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा-बसपा गठबंधन के टूटते ही दोनों ओर से बयानबाजी भी शुरू हो गई है। अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच विवाद में, शिवपाल का समर्थन करने वालीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा है कि आज सपा के प्रति मायावती जी का रुख देखकर बहुत दुख हुआ। इतना ही नहीं अपर्णा ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल जाती तो पूरी की पूरी जीत का श्रेय अकेले मायावती खुद ले लेतीं। कहा कि मायावती जी को हार पचाने का साहस भी रखना चाहिए। अपर्णा ने ट्वीट करते हुए मायावती पर तंज कसा और लिखा है कि जो सम्मान नहीं पचाना जानता, वो अपमान भी नहीं पचा सकता है। बताते चलें कि कभी चाचा शिवपाल का समर्थन कर चुकीं अपर्णा को विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने मुलायम-शिवपाल के दबाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा की रीता...
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव विफल साबित हुआ सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन दो फाड़ हो चुका है। सोमवार को मायावती के प्रेसवार्ता करने के साथ ही इसके संकेत दे दिए गए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रेसवार्ता करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी। अखिलेश ने कहा कि अगर बसपा अकेले लड़ने जा रही है तो हम इसका भी स्वागत करेंगे और समाजवादी पार्टी भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ये बातें सपा प्रमुख ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। अखिलेश ने कहा आगे करूंगा विचार   साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की ही सरकार यूपी में बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन टूटने की बात कही जा रहीं हैं तो उनपर बहुत सोच-समझकर विचार करुंगा। कहा कि अलग-अलग रास्तों को वह स्वागत करते हैं। बताते चलें कि मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेसवार्ता की थी जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और...
सीतापुर खत्री सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, सुधांशु पुरी और निधि खन्ना को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी..

सीतापुर खत्री सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, सुधांशु पुरी और निधि खन्ना को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः रविवार को सीतापुर खत्री सभा की नई कार्यकारिणी को लेकर एक  बैठक अध्यक्ष सुधीर मेहरोत्रा के आवास पर आयोजित हुई। इस दौरान सभा के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा के साथ ही जिले में महिला विंग, युवा व मेन बॅाडी के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुबह लगभग 11 बजे हुई इस बैठक में वरिष्ठों ने आपसी सहमति से सुधांशु पुरी को खत्री सभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी बनाया। वहीं महिला विंग के लिए निधि खन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ सभा के कार्यों को पूरा करने की बात कही। रवि संयुक्त मंत्री, सौरभ महेंद्र कोषाध्यक्ष   इस दौरान रवि टंडन को संयुक्त मंत्री, सौरभ महेंद्र को कोषाध्यक्ष, गौरव मेहरोत्रा को सह कोषाध्यक्ष, विनय पुरी को प्रचार मंत्री और नितिन मेहरोत्रा को धर्मशाला सहायक प्रबंधक बनाया गया। साथ ही अनुराग मेहरोत्रा को ...
सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाईः पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले पर निदेशक समेत 6 बड़े अधिकारी नपे

सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाईः पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले पर निदेशक समेत 6 बड़े अधिकारी नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। सपा सरकार में पशुपाल विभाग की भर्ती में हुए घोटाले में निदेशक समेत 6 बड़े अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई जांच में एसआईटी ने इस भर्ती में घोटाले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई से पशुपालन विभाग में खलबली मची हुई है। बताया जाता है कि सपा सरकार के शासनकाल में वर्ष 2012-13 के दौरान प्रदेश में 1148 पशुधन प्रसार अफसरों की भर्ती हुई थी। इस दौरान बड़े पैमाने घोटाले की बातें सामने आई थीं। सीएम योगी के आदेश पर एसआईटी टीम मामले की जांच कर रही थी। 80 की लिखित परीक्षा, 20 का इंटरव्यू  बताते हैं कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 100 की बजाय 80 नंबर की कराई गई थी। इसके अलावा 20 नंबर का इंटरव्यू रखा गया था। कहा जाता है कि बाद में इसमें मनपसंद अभ्यर्थियों को रखा गया था। मामले में योगी सरकार ने 28 दिसंबर ...