Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार रात शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। कानपुर देहात, फतेहपुर, रामपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों के तबादले हो सकते हैं। ट्रांसफर हुए आईपीएस अधिकारी   इस क्रम में कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि, चुनाव बाद इस बड़े बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अंदरखाने से सुनने में आ रहा है अभी प्रशासनिक अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। तबादलों के इस क्रम में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है। वहीं कुछ को साइड लाइन से हटाकर मुख्य धारा में लाते हुए जिलों की कमान सौंपी गई है। आईपीएस शलभ माथुर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के एसपी राधेश्याम को एसपी नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी प...
मां की मौत पर संपत्ति को लेकर पांच बहनों में बीच सड़क पर जूते-लात, बुलानी पड़ी फोर्स

मां की मौत पर संपत्ति को लेकर पांच बहनों में बीच सड़क पर जूते-लात, बुलानी पड़ी फोर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेटों के बीच मारपीट, विवाद और हत्याओं के मामले तो आपने खूब सुनीं सुने-पढ़े होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भी चौंका देगी। मां की मौत के बाद उसकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर 5 सगी बहनों में बीच सड़क पर जमकर जूते-लात चले। सड़क पर फजीते पर उतारू इन बहनों में बीच-बचाव करना खुद पुलिस को मुश्किल हो गया। बाद में फोर्स बुलाकर पांचों को अलग-अलग किया गया। तब जाकर मामला सुलटा। यह घटनाक्रम देवरिया जिले का है। देवरिया जिले से जुड़ा है पूरा मामला   बताते हैं कि देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी मंगलतारी देवी की छह बेटियां आशा देवी, सीमा देवी, माधुरी देवी, बेबी देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी हैं। इनमें से पुष्पा का निधन हो चुका है जबकि बाकी पांच जीवित हैं। स्व. मंगलतारी देवी रेलवे अस्पताल म...
भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, सीएम योगी को बताया कलयुग का हनुमान, ममता को राक्षस

भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, सीएम योगी को बताया कलयुग का हनुमान, ममता को राक्षस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला नेताओं के प्रति विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बोल, बोले हैं। अबकी बार उन्होंने अपने विवादित बयान से पूरी की पूरी रामायण ही रच डाली है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को राम तो सीएम योगी को कलयुग का हनुमान बताया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राक्षस कहा डाला है। सुरेंद्र ने कहा है कि मोदी और योगी ने राम-हनुमान का अवतार ले लिया है। इसलिए 2024 तक भारत हिंदू राष्ट घोषित हो जाएगा। अपने नेताओं को खुश करने में नहीं छोड़ी कसर   अपने नेताओं को खुश करने के लिए भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और योगी के सम्मान में खूब बाते कीं, यहां तक तो ठीक था लेकिन वहीं ममता बनर्जी की तुलना राक्षसों से कर दी। कहा, "पहले जमाने में राक्षस और राक्षसिनी होती थीं लेकिन आज वो परंपरा समाप्त हो गई। अ...
कानपुर में हादसाः पीएसआईटी की बस ने आईटी के छात्रों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

कानपुर में हादसाः पीएसआईटी की बस ने आईटी के छात्रों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दलहन क्रासिंग पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पीएसआईटी की बस ने आईटी के दो छात्रों को रौंद दिया। इससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। आवास विकास का रहने वाला था छात्र   मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया। मृतक छात्र के शव को कब्जे में ले लिया गया है। इनमें एक छात्र की पहचान विशाल भारद्वाज पुत्र सुनील ठाकुर, निवासी-जे-439, आवास विकास-1, केशवपुरम, कल्याणपुर, रावतपुर (कानपुर नगर) के रूप में हुई है जबकि दूसरे छात्र की पहचान की जा रही है। बाद में दूसरे छात्र की पहचान मेहुल के रूप में हुई है। मेहुल के माता-पिता उसे गंभीर हालत में मधुराज अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः घर पार्टी में बुलाकर दोस्त ने किय...
कानपुर में पावर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत पर भड़के साथियों का हंगामा, हत्या की आशंका

कानपुर में पावर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत पर भड़के साथियों का हंगामा, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के घाटमपुर में निर्माणाधीन नयवेली पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर का नाम शर्मा और उम्र लगभग 40 साल है। वह बिहार के जिला रोहतास के बसडिहा गांव का रहने वाला था। बताते हैं कि वह दवा लेने की बात कहकर कंपनी से निकला था। इसके बाद दोबारा वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास उसका शव एलएनटी कंपनी में पड़ा मिला है। रात में निकला था दवाई लेने, फिर मिला शव   मजदूर की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पाकर सीओ घाटमपुर और एसओ सजेती मौके पर पहुंचे हैं। उधर, साथी की मौत के बाद मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए और शव को मुआवजा मिलने तक नहीं उठने किया। मजदूरी 20 लाख का मुआवजा मांग रहे थे। बाद में पुलिस ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्ट...
कानपुर में उन्नाव का टॅाप-10 अपराधी दीपक मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक फरार

कानपुर में उन्नाव का टॅाप-10 अपराधी दीपक मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के टॅाप-10 अपराधी दीपक मिश्रा को गिरफ्तार करने में कानपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि बिठूर थानाध्यक्ष द्वारा घेरे जाने पर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में अपराधी दीपक के पैर में गोली लगी और पकड़ा गया। पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया बदमाश दीपक मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी मिश्रा कालोनी, गंगाघाट, उन्नाव है। बिठूर पुलिस ने पकड़ा   वह उन्नाव जिले का टॅाप-10 अपराधी है और उसके उपर हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट आदि के दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामत करने का दावा किया है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मौके से फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। भागे हुए बदमाश का नाम प्रदीप सोनकर बताया जा रहा है। ये भी प...
कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मैनपुरी डिपो की खड़ी बस में लगी आग, धू-धूकर जली

कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मैनपुरी डिपो की खड़ी बस में लगी आग, धू-धूकर जली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बहरमापुर गांव के पास शुक्रवार को खड़ी रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं और पूरी बस धू-धूकर जल गई। बताया जाता है कि रोडवेज की यह बस मैनपुरी डिपो की थी जो तीन दिन पहले वाल लोडर से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और रोडवेजकर्मी  इसके बाद से बस वहीं खड़ी थी। इसी दौरान अचानक आज उसमें आग लग गई। बस में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। साथ ही रोडवेज के लोग भी बाद में मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में चकेरी फ्लाईओवर ब्रिज पर धू-धूकर जली मर्सिडीज कार, कूदकर लोगों ने बचाई जानें, हड़कंप...
कानपुर में एसएसपी अनंतदेव ने पुलिस लाइन में किया पौधरोपण, परेड का निरीक्षण भी

कानपुर में एसएसपी अनंतदेव ने पुलिस लाइन में किया पौधरोपण, परेड का निरीक्षण भी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने शुक्रवार को पौधरोपण किया। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पौधरोपण एक ऐसा काम है जो आने वाले पीढ़ियों को भी जीवन देने का काम करता है। इसलिए हर किसी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर आरआई के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। परेड का निरीक्षण भी किया   इसके दौरान एसएसपी श्री देव ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी भी ली। साथ ही पुलिस बल और प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण तथा आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मेस में खाने की व्यवस्था और वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इसके अलावा डायल-100 के वाहनों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। ये भी पढ़ेंः सीएम योगी के आवास पर पहुंची तलाकशुदा महिला ने खुद को बताया प्रेमिका, ...
सीएम योगी के आवास पर पहुंची तलाकशुदा महिला ने खुद को बताया प्रेमिका, अजीबो-गरीब जिद्द से अफसरों के फूले हाथ-पैर

सीएम योगी के आवास पर पहुंची तलाकशुदा महिला ने खुद को बताया प्रेमिका, अजीबो-गरीब जिद्द से अफसरों के फूले हाथ-पैर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, 5 कालीदास मार्ग पर आज एक तलाकशुदा महिला की जिद से अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। वहीं महिला की बातों से सनसनी फैल गई। अधिकारियों के लाख समझाने के बावजूद महिला सीएम योगी से मिलने की जिद्द पर अड़ी रही। यह महिला एक 100 रुपए के स्टांप पर सीएम योगी से अपने रिश्ते बताते हुए प्रेमपत्र भी लिखकर लाई थी। ऐसे में अधिकारी सन्न रह गए और उनकी समझ में नहीं आया कि वे क्या करें। बाद में इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। हालांकि लोगों का मानना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ में 100 रुपए का स्टांप लिखकर लाई  बताया जाता है कि कानपुर नगर के नवाबगंज में मकान नंबर 2/419 की रहने वाली हेमा श्रीवास्तव नाम की विधवा महिला सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे मिलने पहुंची। हेमा को जब सिक्योरिटी व...
इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..

इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया का एक देश ऐसा है, जहां महिलाओं के लिए हाई हील पहनना अनिवार्य हो गया है। यह देश जापान है। इसकी वजह भी बड़ी रौचक है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले ही जापान में एक समूह ने महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के दायर होने के बाद जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री तकुमी नेमातो का पक्ष सामने आया। जापान सरकार ने दी मान्यता   स्वास्थ्य मंत्री ने जापान में उन कार्यस्थलों के नियमों को बिल्कुल जायज ठहराया जहां महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा को अनिवार्य किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब इस मामले में जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री नेमातो ने बुधवार को विधायी समिति को जानकारी दी, कि सामाजिक रूप से इस व्यवस्था को स्वीकार कर लिया गया है जिसके बाद पेशेवर रूप से अनिवार्य या उचित दायर...