Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में 14 नए पाॅजिटिव, दो की मौत और नगर निगम सील

कानपुर में 14 नए पाॅजिटिव, दो की मौत और नगर निगम सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोहना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से 14 नए कोरोना वायरस के पाजिटिव केस मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 623 पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। नगर निगम में तीन कर्मचारी पाॅजिटिव आज आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को माने तो शिवनगर में 6, मंसूर नगर मोहल्ले से 3, बाबूपुरवा, देवनगर, फेथफुलगंज, फूलबाग और नौबस्ता से 1-1 संक्रमित रोगी मिला है। वहीं फीलखाना में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसी तरह एक और युवक की मौत की खबर है। स्थानीय नगर निगम में तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मोती झील वाली बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। ब...
‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की

‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान आज गुरुवार को पूरे जोरशोर से शुरू हुआ। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां लखनऊ में उत्तरी मंडल के बाबूगंज क्षेत्र मनकामेश्वर वार्ड में बूथ नंबर 153 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां, सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। साथ ही लोगों को सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पूरे प्रदेश में अभियान ने जोर पकड़ा प्रदेश में कानपुर समेत अन्य महानगरों में भी इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पत्र की प्रति लेकर घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाया। वहीं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कानपुर महानगर के विजय नगर ...
बड़ी खबरः देर रात हटीं कानपुर मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी

बड़ी खबरः देर रात हटीं कानपुर मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से मेडिकल कालेज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा. आरती लाल चंदानी बुधवार देर रात 2 बजे हटा दी गईं। वह जैसे आईं थीं, उसी अंदाज में उनको जाना भी पड़ा। 9 अक्टूबर 2018 की देर रात को अचानक चार्ज लेने वालीं आरती लाल चंदानी को बीती देर रात करीब 2 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। उनकी जगह प्रयागराज के डाक्टर और मौजूदा वक्त में कानपुर में ओसडी डा. आरबी कमल को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपते हुए चार्ज दिया गया। डा. आरबी कमल को जिम्मेदारी डा. चंदानी के बारे में कहा जा रहा है कि उनको लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं अब कानपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारी ओएसडी डा. आरबी कमल को दी गई है। चर्चा है कि डा. आरतीलाल चंदानी को रात करीब 2 बजे एसीएम-6 व पुलिस के सह...
Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार सुबह कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब की जांच रिपोर्ट में कुल 21 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनको मिलाकर जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल केस की संख्या 579 हो गई है। इनमें से 20 की मौत हो चुकी है जबकि 340 संक्रमित लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 219 कोरोना एक्टिव केस हैं। आसपास के जिलों में बढ़ रही संख्या इसी क्रम में आसपास के जिलों की बात करें तो कन्नौज में बुधवार को 9 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें छिबरामऊ के पांच, कन्नौज ब्लाक के 3, उमर्दा ब्लाक का एक संक्रमित है। बताया जा रहा है कि ये सभी दिल्ली ले लौटकर अपने घरों को पहुंचे हैं। इसके साथ ही कन्नौज में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 112 पहुंच चुकी है। इनमें एक्टिव केस 64 हैं और 48 ठीक होकर लौट चुके हैं। ब...
8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा के एक छात्र ने फोन करके स्कूल के प्रिंसिपल से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर 13 साल के इस छात्र ने प्रिंसिपल को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी भी दे डाली। घटना से प्रिंसिपल और उनका परिवार बुरी तरह से दहशत में आ गए। हालांकि, प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्र और प्रिंसिपल एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच संबंध भी अच्छे हैं। पूरा मामला मैनपुरी जिले के एक कस्बे का है। बताया जा रहा है कि छात्र ने यह कारनामा शौक पूरे करने के लिए किया। प्रोफेशनल अपराधी की तरह किया काम बताया जाता है कि मैनपुरी जिले के बरनाहल कस्बे में रहने वाले ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद ...
कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रात में खाना खाकर रोज की तरह छत पर सोने गए शख्स का आज मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को खून से लतपत बिस्तर पर पड़ा शव मिला। मृतक स्क्रैप कारोबारी था। हत्याकांड की यह वारदात बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा इलाके में हुई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डागस्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में हुई घटना बताया जाता है कि मुंशीपुरवा के रहने वाले 45 साल के अशरफ परिवार में बेटे इरफान (17) और बेटी मुस्कान (19) के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आज सुबह देर तक नीचे नहीं उतरे तो बेटा उनको बुलाने गया। वहां पिता का खून से लतपत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। बच्चों का रोना-पीटना सुनकर पा...
कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पैसों के विवाद में सास से झगड़ रही बहू आपा खो बैठी। पहले सास को मारने दौड़ी, फिर बीच में बचाव को ससुर आया तो चाकू लेकर ससुर के पेट में घोंप दिया। चाकू का वार इतना घातक था कि ससुर को बचने का मौका ही नहीं मिला। बहू के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने चाकू से ससुर पर कई बार प्रहार किए। ससुर खून से लतपत होकर गिर पड़ा और उसने वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया। बहू ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है। एक नहीं, कई बार चाकुओं से किया प्रहार बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के गांव नगला विश्रामपुर के रहने वाले रामसनेही के सड़क किनारे खेत थे। इन खेतों को कुछ दिन पहले उन्होंने 25 लाख में बेच दिया था। इन पैसों को लेकर उनके छोटे बेटे विजय...
दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। मार्निंग वाक पर निकले एक दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। यह हादसा कन्नौज के तिर्वा कस्बे के लोहिया नगर में इंदरगढ़ तिराहे पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वाहन लेकर भाग निकला चालक बताया जाता है कि लोहिया नगर में रहने वाले बैजनाथ (65) अपनी पत्नी जावित्री देवी (60) के साथ सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। वह बैजनाथ इंद्रा देवी गर्ल्स इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि मार्निंग वाक के दौरान इंदरगढ़ तिराहे पर कन्नौज की ओर से जाने वाले एक वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए रौ...
कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक भयावह घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक युवक को कुछ लोगों ने पिटाई के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। मामले में एसपी अनुराग वत्स ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। नाली के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात बताया जाता है कि जिले के बरौर गांव में अवधेश और अशोक नाम के व्यक्ति के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की गई। देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया।...
इटावा में हादसा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत, सहारनपुर थी तैनाती

इटावा में हादसा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत, सहारनपुर थी तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त हुआ जब इंस्पेक्टर समरजीत सिंह अपने ससुर व दो बेटों के साथ कार से गाजियाबाद से अपनी ससुराल बिहार के सिवान जिले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलटा खा गई और उसमें सवार इंस्पेक्टर समरजीत (53) व उनके ससुर कमलेश सिंह (75) की मौत हो गई। बताते हैं कि कार में कुल छह लोग सवार थे जिनमें से चार लोग सुरक्षित बच गए हैं। खास बात यह है कि इंस्पेक्टर समरजीत को एक दिन पहले ही डिप्टी एसपी पद पर प्रमोशन मिला था। दो बेटों समेत चार अन्य लोग हुए घायल अन्य घायल हुए लोगों में समरजीत सिंह के दोनों बेटे मानवेंद्र (26) और सरवेंद्र (24) तथा साला ...