Fackbook Love : घर से नैनिताल घूमने निकला युवक गुझिया लेकर प्रेमिका के गांव पहुंचा, फिर धुनाई के बाद हवालात..पढ़िए पूरी खबर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक से परवान चढ़ी एक लव स्टोरी का प्रेमी के लिए थोड़ा कष्टकारी अंत हुआ। घर से नैनिताल घूमने जाने की बात कहकर निकला प्रेमी युवक कानपुर से सीधे अपनी प्रेमिका के घर जा पहुंचा। दुर्भाग्य से प्रेमिका के परिवार वालों के हाथ लग गया। उन्होंने पहले तो उसकी धुनाई की, फिर पुलिस को ले जाकर सौंप दिया। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। प्रेमी के बैग से मां के हाथ की गुझियां और लड्डू भी मिले। जो नाश्ते के लिए साथ रखे गए थे। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी, तो सारी बातें सामने आईं। युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उनको सारी घटना की जानकारी दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
फेसबुक से शुरू दोस्ती प्यार में बदली, फिर थाने पर खत्म
बताया जाता है कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र एक महिला का फेसबुक पर युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक उससे मिलने के ल...









