Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा

Banda Breaking : Young man hanged in Banda's Naraini some time ago, due to this
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद एक विवाहित अपनी ननद के घर चली गईं। गुरुवारको जब वापस लौटीं तो पति कंकाल बन चुका था। पति का शव घर के कमरे में फांसी पर कंकाल के रूप में लटक रहा था। माना जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद लगभग 29 दिन पहले ही पति ने फांसी लगा ली थी। बाहर के घर में ताला डाल लिया। इस वजह से किसी को पता नहीं चला और शव वहीं सड़कर कंकाल बन गया।

घर में बाहर से लगा था ताला, कंकाल बन चुका था पति

दरअसल, पूरा मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदामा शर्मा (30) अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी कीर्ति का कहना है कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थीं।

ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार  

21 दिसंबर तक पति से मोबाइल पर बात होती रही। फिर पति से बातचीत बंद हो गई। आशंका है कि पति ने घर में बाहर से ताला डाल लिया। फिर अंदर जाकर कमरे में फांसी लगा ली। आज पत्नी वापस लौटीं तो कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव 25 से 30 दिन पुराना दिख रहा है।

स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

ये भी पढ़ें : Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख  

ये भी पढ़ें : CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..