Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

Lucknow : Girl sitting on boy's lap on moving scooty, kissing video goes viral, action taken

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की के चलती स्कूटी पर उसे किस करने का मामला फिर चर्चा में है। पुलिस जांच में पता चला है कि किस करने वाली लड़की ने यह काम इंस्टाग्राम के लिए रील बनाकर सस्ती लोकप्रियता के लिए किया था। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है। इंस्टाग्राम पर जरा से लाइक और कमेंट्स की चाह में युवा ऐसे वीडियो और फोटोज डालते रहते हैं। हालांकि, लखनऊ के इस कपल को स्कूटी पर रोमांस का शौक भारी पड़ गया।

स्कूटी चलाने वाला पहुंच चुका है जेल

स्कूटी चलाने वाला लड़का विक्की शर्मा हवालात पहुंच चुका है। लड़की से पुलिस ने पूछताछ की। वह नाबालिग है। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक फिल्म में ऐसा सीन देखा था। इससे प्रेरित होकर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए ऐसा किया था। कहा कि इस पूरे मामले में उसी की गलती है।

ये भी पढ़ें : OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकुर’ और शीशे पर ‘पुलिस’, अब चला कार्रवाई का डंडा 

लड़की ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कोई भी जल्दी मशहूर होने के साथ पैसा भी कमा सकता है। यही सोचकर उसने ऐसा किया। वह पहले भी रील्स बनाकर डालती रही है। हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था पुलिस उसे पकड़ लेगी। उधर, लड़की के माता-पिता का कहना है कि छोटी उम्र में बच्ची की नासमझी में यह गलती हो गई है।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें : Lucknow : चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की, kiss करते वीडियो वायरल, कार्रवाई