Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..

Gangrape of woman in moving car, blackmailing with pornographic videos-recovery of money too

समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक (Facebook) के जरिए एक महिला से युवक ने दोस्ती की। फिर दोस्तों के साथ कार में घुमाने के बहाने उससे चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते रहे। रुपए भी वसूलते रहे हैं। अब मांग बढ़ती जा रही है। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने आखिरकार हिम्मत से काम लिया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

facebook से हुई थी महिला से दोस्ती

यह पूरा मामला कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र का है। थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि मूलरूप से कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली महिला वर्तमान में काकादेव क्षेत्र में रहती हैं। फरवरी 2021 में फेसबुक से उसकी दोस्ती बिधनू के दक्षिण सेन पारा के रहने वाले विकास सिंह नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

ये भी पढ़ें : प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

आरोप है कि विकास ने महिला को पति से तलाक दिलवाकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण किया। बीती 26 दिसंबर 2022 को महिला को साकेतनगर के एक होटल ले गया।

चाय में पिलाई नशीली चीज, फिर गैंगरेप

चाय में नशीली चीज मिलाकर पिलाई। फिर कार में ले जाकर पुष्पेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने भी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को चलती कार से गोशाला चौराहे के पास फेंककर निकल गए। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उससे रुपए मांग रहे हैं। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पुलिस कमिनश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। किदवई नगर थाना प्रभारी नीरज ओझा का कहना है कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड परीक्षा : नकलचियों पर लगेगा NSA, व्यवस्थापक पर FIR..