Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..

UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट की नगर पालिका अध्यक्ष के पति को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस, उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस पीड़ित लड़की को भी साथ में लेकर आई थी। पीड़ित युवती ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप, इज्जत के साथ रुपए भी हड़पे जानकारी के अनुसार उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडेय पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के थाणे में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के थाणे जिले की पुलिस गुरुवार रात उन्नाव के गंगाघाट पहुंची। दुष्कर्म आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें...
UP : बेहद दुखद- पति का शव ले जा रही महिला, तीन बेटियों की हादसे में मौत

UP : बेहद दुखद- पति का शव ले जा रही महिला, तीन बेटियों की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, उन्नाव : कानपुर से सटे उन्नाव जिले में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। अपने पति का शव एंबुलेंस से ले जा रहीं मां और तीन बेटियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन की एंबुलेंस में टक्कर लगने से हुआ। मौके से एंबुलेंस चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं एंबुलेंस में बैठी मृतक की चौथी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर से शव लेकर उन्नाव जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास एक वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। ये भी पढ़ें : Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष उसमें सवार मृतक धनीराम सविता (75) की पत्नी प्रेमा (65) और तीन बेटियों अंजली (35), मंजुला (40) और रूब...
शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : वफादारी का जब कहीं जिक्र होता है तो इंसानों से पहले बेजुबान जानवरों का ख्याल आता है। फिर चाहे वह कुत्ता हो, बिल्ली हो या कोई गोवंश। इन बेजुबान वफादारों की सेवा का जिम्मा भी एक शख्सियत ने उतनी ही वफादारी से करने की ठानी है। इस शख्सियत का नाम है आराधना। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा जिले की रहने वाली हाइली क्वालीफाइड आराधना सिंह एक रिटायर्ड कमिश्नर की बेटी हैं। कम उम्र में आराधना बेजुबानों की सेवा की जो अद्भुतगाथा लिख रही हैं, वह हर किसी के बस की बात नहीं है। रोज 40 किलो चावल, सब्जियों से बनता है बेजुबानों का खाना अन्ना पशुओं के लिए रोज डलवाती हैं 1 कुंटल भूसा जी हां, आराधना रोज करीब 40 किलो चावल का खाना पकवाकर स्ट्रीट डाॅग के लिए तैयार कराती हैं। फिर उसे रिक्शे से गली-गली कई जगहों पर बंटवाया जाता है। यह सिलसिला रोजाना चलता है। उनके खाने के इं...
लखनऊ : NRHM घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैरजमानती वारंट

लखनऊ : NRHM घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : एनआरएचएम घोटाले में पूर्व बसपा मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) बसपा सरकार में हुए इस अरबों के घोटाले में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ जांच कर रही है। ईडी कर रही अरबों के घोटाले की जांच बताते हैं कि पूर्व मंत्री के खिलाफ के खिलाफ ईडी ने कुछ महीने पहले दो अलग-अलग मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद से बाबू सिंह कुशवाह पेश नहीं हो रहे थे। ये भी पढ़ें : Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष  इस वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। बताते चलें कि ईडी अब तक कुशवाहा की करीब 200 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर चुकी है। आयकर विभाग ने भी पूर्व मंत्री की लखनऊ स्थित बंथरा की 35 करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुछ पहले जब्त किया है। ये भी पढ...
UP : बीजेपी ने दिया विपक्ष को तगड़ा झटका, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई नेता पार्टी में शामिल

UP : बीजेपी ने दिया विपक्ष को तगड़ा झटका, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई नेता पार्टी में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी समेत कई दलों के नेताओं ने आज पाला बदल लिया। सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सैनी समेत अन्य नेताओं को विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। बसपा-कांग्रेस के नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा इसके अलावा बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी, सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक सुषमा पटेल और पूर्व सांसद अंशुल वर्मा समेत सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने विपक्ष को पूरब से लेकर पश्चिम तक बढ़ा झटका दिया है। इन सभी को आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर शपथ दिलाई गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ...
सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन से पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बुलंदशहर के अहमदगढ़ में दबिश देकर एटीएस ने दो भाइयों को उठाया है। हालांकि, पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों भाइयों ने जनसेवा केंद्र के जरिए सीमा हैदर और सचिव के जाली दस्तावेज बनाए थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस संबंध में जानकारी से साफ इंकार कर रही है। हालांकि, इससे पहले भी बुलंदशहर जिले का नाम इस मामले में आ चुका है।नेपाल के रास्ते चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने कथित प्रेमी सचिन के घर पर रह रही है। वहां से एटीएस ने उसे और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ा एक्शन लिया है...
बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरनाक हालात हैं। कोटावली नदी का दोबारा जलस्तर बढ़ने से रपटे के बीच एक यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज यह रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी। रोडवेज बस में बड़ी संख्या में यात्री थे। ऐसे में करीब 70 जिंदगियां मौत के मुंह में फंस गईं।  लेकिन अधिकारियों ने समझदारी से काम लेते हुए जेसीबी के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यात्रियों को बचाने की ऐसी तस्वीरें सामने आईं कि हर किसी की सांसें अटक सी गईं। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भागूवाला क्षेत्र के कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज बारिश से बढ़ा भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर तेज बारिश...
मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है। इसके वायरल हुए वीडियो ने मानवीय संवेदनाओं को तोड़ सा दिया है। इस ह्रदयविदारक घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से दो टूक कहा है कि सरकार मामले में कार्रवाई करें, वरना हम एक्शन लेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार तुरंत कार्रवाई करे, नहीं करती है तो हम करेंगे। कहा- सरकार को थोड़ा समय दे रहे, नहीं हुआ तो हम लेंगे एक्शन मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूण ने कहा है कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी सामान की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह काफी विचलित करने वाला है। सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस ...
Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम गुलाम हैदर। यह वो नाम है जो आज भारत (Bharat) से लेकर पाकिस्तान (Pakistan) तक हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) कुछ दिन पहले नेपाल (Nepal) के रास्ते भारत (India) पहुंची। यहां नोएडा में अपने कथित प्रेमी सचिन मीणा (SachinMeena) के साथ उसके किराये के मकान में रह रही है। ATS पता कर रही कहीं पाकिस्तानी जासूस तो नहीं सीमा हैदर एक दिन पहले यूपी एटीएस (UP ATS) ने सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। एटीएस इस नतीजे पर पहुंचने वाली है कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तानी जासूस है? सीमा को लेकर एटीएस की ओर से एक प्रेमनोट भी जारी किया गया है। 4 जुलाई को किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार बताते हैं कि सीमा हैदर से मिली जानकारी के कहती है कि वह पाकिस्तान में अपना घर बेचकर सचिन के प...
‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडे के सामने ही विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भिड़ गए। दोनों में काफी कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में सांसद के बीच-बचाव में मामला सुलट गया। दोनों के एक-दूसरे पर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि आपने पार्टी का नाश कर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंख मत दिखाइये। 9 साल पूरे होने पर चल रहा था टिफिन भोज कार्यक्रम दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली के शिवाला क्षेत्र में टिफिन भोज कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद महेंद्र नाथ पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR.. वहीं विधायक रमेश जायसवाल को इस...