Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : अभिनेता रजनीकांत और राजा भईया की मुलाकात, अभिनेता को दी ये भेंट..

Lucknow : Actor Rajinikanth and Raja Bhaiya met, gave this gift to actor

समरनीति न्यूज, लखनऊ : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने राजा भइया से भी मुलाकात की। राजनेताओं से मुलाकात के साथ ही अभिनेता रजनीकांत आध्यात्मिक पर्यटन कर रहे हैं। सोमवार को रजनीकांत ने लखनऊ में जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से भी मुलाकात की।

राजा भैय्या ने ट्वीटर पर शेयर कीं फोटोज

राजा भैया ने महान अभिनेता से मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की हैं। साथ ही लिखा है कि उन्हें रामायण में ‘थलाइवा’ का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..

राजा भइया ने लिखा कि वे (रजनीकांत) देश के सबसे बड़े महानायक हैं, फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। लिखा कि उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया है।

अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..