Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में जमीन के लिए भाई ने ली दिव्यांग भाई की जान, बेरहमी से किया कत्ल..

बांदा में जमीन के लिए भाई ने ली दिव्यांग भाई की जान, बेरहमी से किया कत्ल..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के कत्ल की एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। एक भाई ने अपने भाई का 6 बीघा जमीन के लिए बेरहमी से कत्ल कर दिया। हत्या की यह वारदात जिले के एक थाना क्षेत्र में हुई। हत्या को छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार करके अंजाम दिया। बेटे ने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कल लिया, जिसे अब जेल भेजा जा रहा है। अविवाहित भाई के हिस्से की जमीन भी हड़पना चाहता था हत्यारोपी    बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव के रहने वाले देवशरण के पुत्र रामबरन (58) का जमीन को लेकर बुधवार रात अपने छोटे भाई शिवबरन से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना तूल पकड़ गया कि गुस्से में आग बबूला होकर शिवबरन ने बड़े भाई के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोटों से वहीं गिरकर रामबरन तड़पने...
बांदा में अवैध खनन कराने वाले  पट्टाधारक पर FIR, लेकिन कुछ को अब भी खुली छूट!

बांदा में अवैध खनन कराने वाले पट्टाधारक पर FIR, लेकिन कुछ को अब भी खुली छूट!

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एनजीटी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। खदानों की आड़ में बुंदेलखंड की जीवनदायिनी केन नदी को यहां-वहां बर्बाद किया जा रहा है। मानक से कहीं ज्यादा बालू की निकासी हो रही है। इसका खुलासा खुद खनिज विभाग के अधिकारियों के सामने हुआ है। अब खनिज विभाग ने पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गिरवां थाने में तहरीर दी है लेकिन कुछ खदानें ऐसी हैं जहां खुलेआम खनन हो रहा है, कुछ जगहों पर खदानें बंद होने के बाद भी अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही है। जरर खदान पर पकड़ा गया    मामला जिले की जरर मौरंग खदान से जुड़ा है। अवैध खनन के लिए पहले से बदनाम जरर खदान पट्टाधारक अवैध रूप से मशीनों से नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन करा रहा था। बताया जाता है कि जरर मौरंग खदान पट्टाधारक विपुल त्यागी एंड कंपनी के नाम से आवंटित है। इस खदान पर पहले से अवैध खनन होता रहा...
बुंदेलखंड के बांदा में कर्जमाफी के शोर के बीच नीलाम होंगी 57 किसानों की जमीनें

बुंदेलखंड के बांदा में कर्जमाफी के शोर के बीच नीलाम होंगी 57 किसानों की जमीनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव का शोर बंद हो चुका है। आचार संहिता भी खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के बांदा में किसानों पर कर्ज की बेड़ियां जकड़ी जाने लगी हैं। जी हां, किसानों को लेकर बड़े-बड़े वादे और दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन हकीकत कितनी घिनौनी है, इसका उदारहण बुंदेलखंड के बांदा में देखने को मिल रहा है। यहां जिले के 57 किसानों की जमीनें नीलाम हो रही हैं। इसके लिए बैंक ने वकायदा तारीखें भी तय कर दी हैं। 10 जून से 22 जून तक चलेगी नीलामी   बताते हैं कि इन सभी 57 किसानों पर 50 लाख रुपए का कर्ज बकाया है। इसी को लेकर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, की बांदा शाखा ने बकायेदारों की सूची तैयार कराकर नीलामी की तारीखें भी तय कर दी हैं। यह नीलामी 10 जून से 22 जून तक चलेगी। नीलामी गांव के प्राथमिक स्कूल में होगी। बैंक ने जारी की, इन किसानों की सूची   रामनारायण पुत...
बांदा के महुआ में तालाब सुंदरीकरण का सदर विधायक ने लिया जायजा, पशुरैंप और सुंदर मानवघाट निर्माण के निर्देश

बांदा के महुआ में तालाब सुंदरीकरण का सदर विधायक ने लिया जायजा, पशुरैंप और सुंदर मानवघाट निर्माण के निर्देश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में तपती गर्मी के बीच तालाब-पोखरों की महत्ता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के महुआ गांव का दौरा किया। वहां गांव के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर गांव के तालाब के सुंदरीकरण कराने की बात कही। सदर विधायक ने कहा कि महुआ के तालाब का बेहतर ढंग से सुंदरीकरण कराया जाएगा, ताकि आसपास के लोगों को यह तालाब पूरी तरह से राहत पहुंचा सके। पशु रैंप और सुंदर मानव घाटों को होगा निर्माण   इतना ही नहीं आम लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी तालाब फायदेमंद साबित हो, इसके लिए तालाब के चारों ओर पशु रैंप बनवाए जाएंगे। ताकि पशु तालाब तक आसानी से पहुंचकर अपनी प्यास बुझा सकें और तपती गर्मी में पानी का आनंद उठा सकें। ग्रामीणों के बातचीत के दौरान विधायक श्री द्विवेदी ने ब्लाक के अधिकार...
नवनिर्वाचित सांसद आरके पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जताया बांदा की जनता का आभार

नवनिर्वाचित सांसद आरके पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जताया बांदा की जनता का आभार

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद आरके सिंह पटेल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में भ्रमण कर पार्टी की जीत के लिए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद श्री पटेल ने कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वहीं सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि वह लोगों का आभार जताते हैं कि लोगों ने उनपर विश्वास किया। कहा कि जनसमस्याओं के लिए लगातार गंभीर हैं और लोगों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गुप्ता, दीपक सिंह गौर, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाईः पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले पर निदेशक समेत 6 बड़े अधिकारी नपे   ये भी पढ़ेंः बांदा के बदौसा से खैराडा तक धूल उड़ाती 110 की स्पीड से...
बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर शहर में चर्चा होती रही। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी भवानीदीन (40) सोमवार सुबह घर से बिना कुछ बताए निकले थे। बिना बताए घर से था निकला   इसके बाद मथनाखेड़ा गांव के पास बांदा-मानिकपुर रेल मार्ग पर मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि ट्रेन से भवानीदीन के जिस्म के चीथड़े उड़ गए। शरीर बुरी तरह से जगह-जगह से कटकर टुकड़ों में बंट गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। केबिन मैन ने उनका शव देखा तो रेलवे पुलिस को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोल...
बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बालू लदे ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बिसंडा के तेंदुरा गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र मिठइया अपने रिश्तेदार के घर देहात कोतवाली के करबई गांव गए थे। साढ़ू के घर से लौटते वक्त हादसे का शिकार  वहां से सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान पल्हरी बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। यूपी-100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में नत्थू ने दम तोड़ दिया और करबई गांव...
बांदा में सुहागिनों ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना की

बांदा में सुहागिनों ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना की

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को सुहागन महिलाओं द्वारा अपने पति और बेटों की की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखा गया। इसके बाद वट (बरगद) की परिक्रमा लगाते हुए पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा बरगद के पेड़ के पास दीपक जलाकर हल्दी, कुमकुम, फल और पकवान चढ़ाकर पूजा की गई। सत्यवान व सावित्री की कथा सुनी   इस दौरान पूजा अर्चना में सत्यवान व सावित्री की कथा का वाचन किया गया। सुबह से ही वट वृक्ष के पास सुहागन महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गया था। आज की पूजा के बारे में मान्यता है कि सुहागन महिलाएं आज वृत रखकर पूजन करती हैं। साथ ही अपने पति और बेटों पर आए संकटों को दूर करने के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु के लिए भी पूजन करती हैं। इस दौरान माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने की परंपरा है और ऐसा माना जाता है कि इससे मनोवांछित फल भी मिलता है। ये भी पढ़ेंः बला की...
चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में आज उस वक्त एक्सप्रेस ट्रेन, बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बच गई जब ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई। यह आग ट्रेन के एस-3 कोच तक जा पहुंची। यह मामला चित्रकूट जिले के कटैया डांडी और बरगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच का है। आग पर सबसे पहले यात्रियों की नजर पड़ी और उनकी सूचना पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। आग से ट्रेन के यात्रियों में जबरदस्त दहशत फैल गई। यात्री किसी बड़ी अनहोनी के डर से ट्रेन से कूदकर नीचे ट्रैक पर उतर-उतरकर खड़े हो गए। ब्रेक शू के पास यात्रियों ने देखा धुआं   बताया जाता है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से दरभंगा (बिहार) को जाने वाली पवन एक्स. आज सुबह करीब लगभग साढ़े 9 बजे कटैया डांडी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। वहां से ट्रेन आगे बढ़ी तो गाड़ी की एस-3 बोगी के ब्रेक शू के पास आग का धुआं उठता दिखाई दिया। बाद में देखते ही देखते यात्...
दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भीषण गर्मी से पूरा का पूरा उत्तर भारत बुरी तरह से तप रहा है। इतना ही नहीं दुनियाभर में सबसे गर्म 15 स्थानों में 10 भारतीय शहर शामिल हैं जिनमें से एक बांदा भी है। एल डोराडो वेदर वेबसाइट के अनुसार राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भारत में सबसे ज्यादा गर्म स्थान है। वहां तापमान क्रमश: 48.9 डिग्री सेल्सियस और 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 15 में हरियाणा का नारनौल और राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भी  इन दोनों स्थानों के बाद पाकिस्तान का जैकोबाबाद नाम का शहर है। वहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसी सूटी में भारत की बात करें तो यहां यूपी के बुंदेलखंड का बांदा शहर भी शामिल हैं। वहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हरियाणा का नारनौल भी इस सूची में है। इस सूची में 15 जगहों में 5 जगहें पड़ोसी देश पाकिस्तान की हैं। बताया गया है कि रविवार को ...