Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर..

शीला दीक्षित। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज शनिवार को यहां 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उनको बीमारी के चलते दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत में सुधार हुआ, इसके बाद घर ले आया गया था।

सबसे ज्यादा समय रहीं दिल्ली की सीएम 

1998 से 2013 तक लगातार 3 बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक दिल्ली पर राज करने वाली मुख्यमंत्री हैं। बताते हैं कि उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब प्रांत के कपूरथला शहर में हुआ था। वह केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। हाल ही में बीजेपी के मनोज तिवारी के हाथों उनको दिल्ली लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। उनके निधन से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि ने भी शोक जताया है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की अटकलों पर विराम, शीला दीक्षित का साफ इंकार..