Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अमौसी अड्डे पर किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बांदा के सदर विधायक।

समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अमौसी हवाई अड्डे से लेकर भाजपा मुख्यालय तक जोरदार स्वागत हुआ। सभी भाजपा नेता उनके स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आए। इस दौरान बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी अपने समर्थकों के साथ अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अमौसी हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत 

इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। हवाई अड्डे पर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे और बारिश की फुहारों ने मौसम को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बूचड़खानों के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दुकानदारों ने किया चौकी का घेराव, पुलिस का फ्लैग मार्च