Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

चित्रकूट में यमुना में नहाने गए दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत

चित्रकूट में यमुना में नहाने गए दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस बड़ी अनहोनी से पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह अनहोनी सोमवार को हुई। बताते हैं कि जिले के मऊ थाना क्षेत्र के रेडी बिसौली गांव के पास हुई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मऊ क्षेत्र के बिसौली गांव में हुई घटना   वहां मैदाना के रहने वाले भगत निषाद का पुत्र जीतू (10), रविदास नगर, भदोही का रहने वाले ठाकुरदास की बेटी सोना देवी (13) मऊ के बिसौली रेडी के रहने वाले टुनटुन की बेटी अनीता (7) आज सुबह यमुना में नहाने गए थे। नहाते समय बच्चे अंदाजा नहीं लगा सके और गहराई में पहुंच गए। वहां देखते ही देखते तीनों डूबने लगे। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। तीनों को बाहर निकालकर ग्रामीण उनको स्वास्थ केंद्...
बांदा में रविवार को भीषण हादसे, मासूम बच्ची समेत दो को ट्रकों ने रौंदा..

बांदा में रविवार को भीषण हादसे, मासूम बच्ची समेत दो को ट्रकों ने रौंदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में पिकअप गाड़ी ने एक बालिका को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलटा खा गई। इससे उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा के तुर्रा थाना क्षेत्र में हुई वारदात   बताते हैं कि शाम करीब 4 बजे तुर्रा मौजे के मजरा बंगलन पुरवा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर एक पिकअप गाड़ी ने घर के बाहर खड़ी बालिका 8 वर्षीय चंतना पुत्री राममिलन श्रीवास को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी में आई हुई थी। पिकअप भी सड़क किनारे जाकर पलट गई। गाड़ी को तुर्रा का ही रहने वाला गंगा यादव नाम का ड्राइवर चला रहा था। बच्ची के पिता राममिलन ने बताया कि वे लोग बांदा के कालिंजर के ग्राम हनुमान मंदिर गुढ़ा...
बांदा में ऑनर किलिंगः प्रेसप्रसंग के चलते बड़े भाई ने किया था सावित्री का कत्ल, कुएं में मिली थी लाश

बांदा में ऑनर किलिंगः प्रेसप्रसंग के चलते बड़े भाई ने किया था सावित्री का कत्ल, कुएं में मिली थी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग चार दिन पहले कुएं में शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताते चलें कि 5 जून को पैलानी के रेहुंटा गांव के कुएं में मिली 14 साली की सावित्री की हत्या उसी के भाई ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सगे बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण मृतका का प्रेमप्रसंग बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा   बताते चलें कि गांव के मुन्ना निषाद पुत्र छिदुवा ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी सावित्री (14) की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। हालांकि पिता ने हत्या की भी आशंका जताई थी। मामले के संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने एहतियात बरती। साथ ही शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की। इसके बाद दो डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में सावित्री की मौत का कारण ग...
बांदा में जान देने जा रहे प्रेमी युगल, पुलिस चेकिंग में पकड़े गए

बांदा में जान देने जा रहे प्रेमी युगल, पुलिस चेकिंग में पकड़े गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शादी के लिए परिवार वालों के राजी न होने के कारण जान देने निकले प्रेमी युगल को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों फतेहपुर जिले के बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हए पुलिस ने बताया है कि दोनों के परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है।नरैनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि सुबह कोतवाली के उप निरीक्षक संजीव कुमार हमराहियों के साथ मरका तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। फतेहपुर के रहने वाले हैं दोनों प्रेमी युगल   इसी दौरान कुछ दूर साइकिल सवार युवक-युवती दिखे तो आशंकाओं के मद्देनजर पुलिस कर्मियों ने उनको रोक लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान हरदीप पुत्र श्रीराम पासी निवासी धनीपुर (ललौली-फतेहपु) के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी के बताया कि युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी हरदीप से शादी करना चाहती है लेकिन घरवाले राजी नहीं...
अभी मलाइका के साथ सात फेरे नहीं लेंगे अर्जुन, कुछ ऐसी बताई वजह..

अभी मलाइका के साथ सात फेरे नहीं लेंगे अर्जुन, कुछ ऐसी बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर गर्मा-गरम चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने आखिरकार उनसे शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अर्जुन ने कहा है कि फिलहाल अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। अर्जुन का कहना है कि अभी उनकी उम्र सिर्फ 33 साल है और शादी के अलावा भी बहुत कुछ करने के लिए अभी बाकी है। इंटरव्यू में अर्जुन ने कही यह बात   'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा है कि 'लोगों का काम अटकलें लगाना है। कहा कि लोग शादी के बाद टकले होते हैं और वह शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहते हैं। कहा, अभी वह शादी नहीं कर रहे हैं और शादी हर रिश्ते का अंतिम पड़ाव नहीं होता है। अर्जुन ने कहा कि एक-दूसरे के बारे में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ होता है। हालांकि शादी जैस...
कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार रात शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। कानपुर देहात, फतेहपुर, रामपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों के तबादले हो सकते हैं। ट्रांसफर हुए आईपीएस अधिकारी   इस क्रम में कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि, चुनाव बाद इस बड़े बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अंदरखाने से सुनने में आ रहा है अभी प्रशासनिक अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। तबादलों के इस क्रम में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है। वहीं कुछ को साइड लाइन से हटाकर मुख्य धारा में लाते हुए जिलों की कमान सौंपी गई है। आईपीएस शलभ माथुर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के एसपी राधेश्याम को एसपी नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी प...
बांदा में सड़क हादसाः कार सवार युवती की मौत, बबेरू ईओ की पत्नी-बेटे समेत छह घायल, दो रेफर

बांदा में सड़क हादसाः कार सवार युवती की मौत, बबेरू ईओ की पत्नी-बेटे समेत छह घायल, दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे खड़ें डंपर में जा टकराने से कार सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बबेरू नगर पंचायत के ईओ की पत्नी और पुत्र समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चिल्ला के बरेठी गांव निवासी गंगाचरण अवस्थी की बेटी ज्योति अवस्थी उर्फ चंचल अपनी चाची के घर कानपुर में रहती थीं। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ बोलेरो गाड़ी से घर आ रहीं थीं। सड़क किनारे खड़े डंपर से बोलेरो टकराने से हुआ हादसा   घूरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से कार चालक समझ नहीं पाया और किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई। इससे चंचल (22), शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी रमाकांत की पुत्री महक (13) व उसकी बड़ी बहन खुशी (15), देवेंद्र के पुत्र आयुष (22) के अ...
हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्तान में हुई वारदात

हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्तान में हुई वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से बेहद सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। क्षेत्र के शिवनी गांव में एक 11 साल की लड़की की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात बीती रात की है। बच्ची का शव शनिवार सुबह मिला है। कब्रिस्तान में हुई वारदात   उसके शव पर छोटों के निशान और कपड़े देखकर उसके साथ दरिंदगी की आशंकाएं तेज हो गईं हैं। बच्ची के मां-बाप बाहर रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम को भेज रही है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में हादसाः पीएसआईटी की बस ने आईटी के छात्रों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर...
बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे और रिश्ते में मामा-भांजे थे। बाइक सवार मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहे मामा की मौके पर मौत हो गई। भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। जालौन का रहने वाला था युवक   बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव निवासी सुरेश (48) बुधवार रात अपने कोटरा (जालौन) निवासी भांजे रामप्रकाश (32) के साथ बाइक पर गिरवां के बहेरी गांव शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चैराहा के पास बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। कुछ देर बाद बाइक चला रहे मामा सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भांजे को जिला अस्पताल में ...
माहेश्वरी देवी मंदिर न आ पाने से आहत लड़की ने खुद को फूंका, एक और महिला की जलकर मौत

माहेश्वरी देवी मंदिर न आ पाने से आहत लड़की ने खुद को फूंका, एक और महिला की जलकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माहेश्वरी देवी मंदिर न ले जाए जाने से एक 14 साल की लड़की इतनी आहत हुई कि उसने खुद को जिंदा जला लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसी तरह एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को फूंक लिया। उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई निवासी रीना देवी (14) पुत्री महेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ट्रैक्टर में कम जगह की वजह से संभव नहीं हुआ जाना   उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। तबतक वह बुरी तरह से जल चुकी थी। परिवार के लोग उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम ...