Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा : जय किशोर सभापति, कृष्ण कुमार उप सभापति..

बांदा : जय किशोर सभापति, कृष्ण कुमार उप सभापति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिस्ट्रिक बोर्ड टीचर्स सोसाइटी के चुनाव में अध्यक्ष के पद पर शिक्षक जय किशोर दीक्षित विजयी हुए। वहीं उप सभापति पद पर कृष्ण कुमार पटेल विजय रहे। यह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। नामांकन व मतदान के बाद देर शाम मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रत्याशी को कुल 13 में 9 वोट मिले। वहीं उप सभापति पद के विजयी प्रत्याशी को चार वोट मिले। बाकी सभी 5 प्रतिनिधि पदों पर अरविंद कुमार, आकिब जावेद, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, देवेश स्वरूप निगम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व प्रधान के बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, परिवार बेहाल इरफान उल्लाह मुख्य निर्वाचन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर, अभिषेक चौधरी सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला पिछड़ा आयोग कल्याण अधिकारी, रामपाल, नितिन बाबू, शिवकुमार (सचिव) आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : दो IAS और 1 P...
बांदा : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘सुषमा स्वराज सम्मान’

बांदा : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘सुषमा स्वराज सम्मान’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी महिला मोर्चा ने आज सुषमा स्वराज सम्मान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरैनी विधायक रहीं। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं। इन महिलाओं का हुआ सम्मान महिला कालेज की पूर्व प्रोफेसर डा. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, निशा गुप्ता, अनिता देवी, पूनम त्रिवेदी, सुमन चौहान, खुशी सिंह, ममता गुप्ता, अर्चना सिंह, डा. शाबाना रफीक, डा. दीपाली गुप्ता, शमीम बानो, अंजू दमेले, अनिता देवी, पूनम त्रिवेदी, सुमन चौहान, तर्न्नुम फातिमा, रीना कन्नौजिया को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता मिश्रा ने किया। इस मौके पर महिला मौर्चा की वंदना गुप्ता, रागिन...
बांदा में पूर्व प्रधान के बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, परिवार बेहाल

बांदा में पूर्व प्रधान के बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, परिवार बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पूर्व प्रधान के बेटे को रौंद डाला। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में बघवारन बाबा के पास हुए इस हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। ट्रक चालक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। बाइक पर दो चचेरे भाई सवार थे। एक उछलकर दूर गिरा, उसकी जान बच गई। वहीं दूसरा ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक भाई हादसे में बाल-बाल बचा जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान रामकिशोर पटेल का बेटा निरंजन (30) शनिवार रात अपने चचेरे भाई राजेश (28) के साथ बाइक से खेत जा रहे थे। वाहन छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार इसी दौरान बघवारन बाबा स्थान के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इत...
बांदा में बिजली से पेयजल संकट, सड़क पर उतरे लोग-जाम

बांदा में बिजली से पेयजल संकट, सड़क पर उतरे लोग-जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सैंकड़ों ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट हो गया। गांव के लोगों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताते हुए समस्या को लेकर आवाज उठाई। पेयजल संकट से जूझ रहे सैंकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया। मामला शहर की सीमा से सटे पलहरी गांव का है। बताते हैं कि वहां लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप हुई बिजली, पानी भी बंद गांव के लोगों का कहना है कि अगले ही दिन बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। बिजली न आने से पेयजल संकट भी हो गया। ये भी पढ़ें : UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भगवान दिखाएंगे, फिर नगदी-जेवर लेकर हुए रफूचक्कर   करीब 50 घरों की बिजली पूरी तरह ठप है। आज ग्रामीणों ने सुबह आरटीओ ऑफिस के पास बबेरू रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके...
बांदा में सदर विधायक ने किया युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

बांदा में सदर विधायक ने किया युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नेहरू युवा केंद्र की ओर से आज बांदा के आर्य कन्या इंटर कालेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। उन्होंने युवाओं को आशीर्वचन देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर आर्यकन्या इंटर कालेज की प्राचार्य पूनम गुप्ता भी मौजूद रहीं। युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग कार्यक्रम में कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही कई प्रतिभाओं द्वारा भारत @2047 पर अपने विचार भी रखे। श्रोताओं ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन कार्यक्रम में लगे केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 8 साल सेवा सुसाशन व गरीब कल्याण विषय पर एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि सदर विधा...
बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार

बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में कई वर्षों से जमे आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी महकमे और समाज दोनों के लिए नासूर साबित हो रहे हैं। इन अधिकारियों की मिलीभगत से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री में नियम जमकर टूट रहे हैं। कुछ शराब कारोबारी मनमानी करते दिख रहे हैं। कई वर्षों से बांदा जिले में जमे ऐसे आबकारी विभाग के अधिकारी इसका कारण बने हैं। बीते दिनों पूरे प्रदेश में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन इसके बावजूद बांदा में कोई ठोस कार्रवाई सुनाई नहीं दी। आबकारी से ज्यादा पुलिस एक्शन लेती है। बांदा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नियम किनारे बांदा पुलिस कई बार शहर से सटे इलाकों में एक्शन लेकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री और बिक्री पकड़ चुकी है, लेकिन आबकारी विभाग की शायद ही कभी कोई बड़ी कार्रवाई सामने आई हो। सूत्रों की माने तो शहर में कालूकुआं चौराहे, कचहरी क्रासिंग दूसरे ...
नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri 2023 इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। 30 मार्च तक नवरात्र रहेंगे। फिर 30 मार्च को श्रीराम नवमी है। पावन नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र अबकी बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है, ये पूरे 9 दिन रहने वाली है। विद्वानों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि की समाप्ति पर मां हाथी पर सवार होकर वापस देवलोक जाएंगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण   ...
UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भगवान दिखाएंगे, फिर नगदी-जेवर लेकर हुए रफूचक्कर

UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भगवान दिखाएंगे, फिर नगदी-जेवर लेकर हुए रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से दो टप्पेबाज बड़े ही फिल्मी अंदाज में जेवर-नगदी ले उड़े। सबकुछ जाने के बाद शिक्षिका को होश आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना शहर के सुतरखाना मुहल्ले की है। बताया जाता है कि सुतरखाना मुहल्ले की रहने वाली आशा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से पढ़ाकर वह घर जा रही थीं। रास्ते में मिले दो युवक और.. इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने उनको रोका और कहा कि वे लोग अयोध्या से आए हैं और भगवान नाराज हो गए हैं। आपको हम भगवान दिखाना चाहते हैं। इसके बाद टप्पेबाजों ने शिक्षिका के कान और गले के जेवर उतरवाकर 250 रुपए की नगदी भी ले ली। ये भी पढ़ें : शोले के ‘सांभा’ मैक मोहन की बेटियां बालीवुड में नाम कमाने को बेताब, करेंगी यह बड़ा काम.. फिर शिक्षिका से कहा कि 51 कदम चलिए। शिक्...
बांदा में डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

बांदा में डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में शराब की अवैध रूप से बिक्री पर लगाम नहीं लग रही है। आज पुलिस और आबकारी टीम ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस और आबकारी की टीम ने यह कार्रवाई बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर की है। सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। सीओ का कहना है कि कार में 20 पेटी अवैध शराब रखी थी। सीओ ने यह भी बताया कि शराब को अवैध रूप से बबेरू-कमासिन क्षेत्र में बेचने की तैयारी थी। तभी बबेरू मुख्य चौराहे पर आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी। चेकिंग के दौरान कार में शराब मिली। कार और शराब को जब्त कर लिया गया है। https://samarneetinews.com/contract-worth-crores-stuck-in-banda-district-panchayat-rich-in-mineral-wealth-is-it-really-lack-of-contractors-or-scam/ ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े ख...
बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। सरकार की कई कार्रवाई नजीर बन चुकी हैं। इसी बीच खनिज संपदा से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा की जिला पंचायत में अटका करोड़ों का एक टेंडर काफी चर्चा में है। खनिज तहबाजारी के लिए होने वाला यह करोड़ों का ठेका 3-3 बार टेंडर होने के बावजूद उठ नहीं रहा। कोई ठेकेदार इसे लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। टेंडर बार-बार कैंसल हो रहा है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिम्मेदार लोग आनलाइन प्रक्रिया की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होने की आशंका है। सबकुछ एक बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। चर्चा का विषय बना बार-बार कैंसल होते तहबाजारी टेंडर दरअसल, यह मामला कई तरह के सवाल उठा रहा है। बीते वर्ष भी यही हुआ था। जानकार बताते हैं कि बालू और गिट्टी जैसे खनिज संपदा से भरे-पूरे क्षेत्र...