Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

Banda News Sanjay Maurya's dead body found

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के होम सिग्नल से पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। ट्रेन के आगे कूदते ही युवक के चीथड़े उड़ गए। उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।

18 साल के आसपास है उम्र

जीआरपी सिपाहियों ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है। वह कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर पहने था। उसके एक हाथ में मोबाइल नंबर भी लिखा मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर