Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर

UP Board Result : Sitapur's Priyanshi in 10th and Mahoba's auspicious topper in 12th

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी ने टाॅप किया है। प्रियांशी को 600 में 590 नंबर मिले हैं। 98.33 यूपी बोर्ड के निदेशक डा. महेंद्र देव ने रिजल्ट घोषित करते हुए यह जानकारी दी है।

इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट

बताया कि इंटरमीडिएट में महोबा जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चरखारी के छात्र शुभ छापरा ने 97.80% प्रतिशत अंक पाकर टाॅप किया है। जानकारी के अनुसार इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट आया है। 12वीं के टाॅपर्स में शुभ छापरा, सौरभ गंगवार, अनामिका, प्रियांशु, खुशी और सुप्रिया के नाम शामिल हैं। इंटरमीडिएट के टाॅप-10 की सूची में अंबेडकर नगर के 3 छात्रों ने जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

ये भी पढ़ें : DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित