Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित

UPPSC : Banda DM Durga Shaktinagpal honored Akanksha, Ved Prakash and Prafulla who became PCS

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा की होनहार बेटी को आकांक्षा बाजपेई को आज सम्मानित किया। साथ ही यूपीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले अन्य मेधावियों को भी बधाइयां दीं। इनमें वेद प्रकाश सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा शामिल रहे। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने सभी को उनकी सफलता के लिए शाबाशी भी दी। डीएम ने सभी से कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते हुए आगे बढ़ते रहें।

डीएम ने सभी को दी बधाई

जिलाधिकारी ने आज इन सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर ऐसे ही लगन से सफलताओं को अर्जित करते हुए आगे बढते रहें।

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ..

आपको बता दें कि बांदा के बदौसा के रहने वाले राजकुमार बाजपेई की बेटी आकांक्षा ने यूपीपीएससी 2022 की परीक्षा पास की है। अब वह पीसीएस अधिकारी बन गई हैं। उनका चयन सेवायोजन अधिकारी के पद पर हुआ है।

UPPSC : Banda DM Durga Shaktinagpal honored Akanksha, Ved Prakash and Prafulla who became PCS

इसी तरह बांदा के डिंगवाही गांव के रहने वाले राम मिलन सिंह के बेटे नायाब तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह का चयन अब कोषाधिकारी के पद पर हुआ है। वह इस समय झांसी में तैनात हैं। वेद डिंगवाही के पूर्व प्रधान लाल सिंह के पौत्र हैं। उनके पिता राम मिलन सिंह प्रधानाचार्य हैं। वहीं महुटा के रहने वाले प्रफुल्ल मिश्रा पुत्र श्रवण मिश्रा का चयन पूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ है।

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश.. 

UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..