Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : संजय मौर्या का था रेलवे पटरी पर मिला शव, बहन ने पहचाना..

Banda News Sanjay Maurya's dead body found

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला शव जिले के अतर्रा कस्बे के संजय (21) पुत्र राकेश मौर्या का था। वह अतर्रा के सुदामापुरी के रहने वाले थे। मृतक की बहन प्रीति ने आज शव की पहचान की। बुधवार को शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।

दिल्ली से घर लौट रहा था युवक

बताते चलें कि मंगलवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए घरवालों को सूचना दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें : बांदा में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड की, वजह तलाश रही पुलिस  

मृतक की बहन प्रीती ने शव को पहचान लिया। प्रीति ने बताया कि शव उनके भाई संजय का है। संजय माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते थे। वह अपने घर लौट रहे थे। आशंका है कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई है। मृतक के पास झांसी से बांदा तक का टिकट भी मिला है।

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश.. 

UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..