समरनीति न्यूज, बांदा : एसपी अभिनंदन के निर्देशन में पुलिस ने एक कालेज के लिपिक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। लिपिक की गला रेतकर हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी और साथी संग की थी। हालांकि, हत्यारोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। देवर के खिलाफ हत्या का आरोप लगा तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस जांच में पकड़ी गई। आज पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी।
कालेज के लिपिक की हत्या का खुलासा
बताते चलें कि बीती 17/18 अप्रैल की रात अतर्रा में हिंदू कालेज के लिपिक की हत्या हो गई थी। लिपिक प्रदीप पुत्र रामू चौरिहा की सोते समय हत्या हुई। हत्या के बाद उनकी पत्नी ने देवर पर हत्या का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..
पत्नी ने तहरीर भी पुलिस को दी। पुलिस ने जमीनी विवाद में हत्या मानते हुए जांच करने लगी। इसी बीच जांच में पुलिस को और भी सुराग मिले। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो महिला ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन बाद में उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूलते हुए पति की हत्या की बात स्वीकार ली।
शहर के शुक्लकुआं का है महिला का प्रेमी
आरोपी महिला ने बताया कि उसकी फेसबुक पर बांदा के शुक्लकुआं निवासी संजय सिंह से दोस्ती हो गई। फिर दोनों मिलने भी लगे। महिला ने उसके साथ पति की हत्या की साजिश रच ली। दोनों कुछ गोपनीय नंबरों से एक-दूसरे से बात करने लगे।
ये भी पढ़ें : बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..
हत्या की रात महिला ने पहले ही घर के कैमरे बंद कर दिए। हत्या को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस ने बड़ी होशियारी से खुलासा कर हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को पकड़ लिया। इनमें मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी भी शामिल है।
शातिर दिमाग महिला ने ऐसे रची साजिश
पुलिस का कहना है कि महिला का प्रेमी अभियुक्त संजय शहर कोतवाली में एक लड़की से दुष्कर्म में जेल जा चुका है। आजकल दिल्ली में रहता है। संजय और उसका साथी राघवेंद्र अक्सर अतर्रा आकर रुकते थे। दोनों महिला के साथ हत्या की योजना बनाते थे। आखिरकार 17/18 की रात उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। महिला ने दोनों अभियुक्तों को पिछले दरवाजे से घर में बुलाया था। फिर उनके साथ मिलकर हत्या की। पुलिस ने महिला ज्योति चौरिहा, उसके प्रेमी अभियुक्त संजय सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी शुकुल कुआं, बांदा, राघवेंद्र सिंह उर्फ आयुष सिंह पुत्र चंद्रशेखर निवासी रसड़ा थाना पैलानी (बांदा) को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..
बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..