Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

Banda DM Durga Shakti Nagpal honored meritorious students

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर शाबाशी दी। साथ ही उनको सम्मानित भी किया। बांदा के कलेक्टेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को बुलाया गया। परीक्षाओं में टाॅप-10 स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर अभिभावकों को बधाई दी गई।

Banda DM Durga Shakti Nagpal honored meritorious students

जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि आपमें मेहनत, योग्यता और समझदारी में कोई कमी नहीं है। अब यह सही समय है जब वह आगे बढने के लिए लक्ष्य को निर्धारित कर लें।

Banda DM Durga Shakti Nagpal honored meritorious students

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़संकल्प होने के साथ अध्ययन शुरू कर दें। फिर हर हाल में आपको सफलता मिलेगी। डीएम ने कहा कि अपने माता-पिता तथा गुरूओं को उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी हमेशा याद रखें। उनका आदर करें।

Banda DM Durga Shakti Nagpal honored meritorious students

ये छात्र-छात्राएं रहे मौजदू

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान पाने वाली छात्रा अनुराधा गुप्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कृष्ण विवेक, सौरभ सिंह, नंदनी गुप्ता तथा तीसरा स्थान पाने वाली रूचि सिंह को सम्मानित किया गया। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में टाॅप-10 सूची वाले छात्र-छात्राओं में अंतरा गुप्ता, आंचल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रदुम्न कुमार, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर राज चक्रवर्ती, कमलेश कुमार तथा अनुष्का गुप्ता को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर  

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..