Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Breaking : बांदा में युवक ने घर में लगाई फांसी

Breaking : बांदा में युवक ने घर में लगाई फांसी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मवई बुजुर्ग गांव में युवक अशोक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, परिवार के लोग अभी वजह नहीं बता सके हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/breaking-big-incident-in-banda-husband-hanged-himself-after-killing-his-wife/ ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी ये भी पढ़ें : इंसानियत शर्मशार ! बेजुबान को हवस का शिकार बनाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ...
Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां क्योटरा नया डेरा की रहने वालीं किस्सू पत्नी मोतीलाल सोनकर से आज बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना उस समय हुई जब किस्सू अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने जा रहीं थीं। रास्ते में रणछोड़दास इंटर कालेज के सामने बैठकर वह पर्स निकालकर रुपए गिनने लगीं। तभी दो नकाबपोश वहां पहुंचे। फिर पर्स छीनकर भाग खड़े हुए। महिला किस्सू ने बताया कि उनके पर्स में दो हजार रुपए नगद, 100 ग्राम चांदी की चूड़ी तथा सोने के टाप्स पड़े थे। महिला के पुत्र सुभाष सोनकर ने खप्टिहाकलां चौकी में सूचना दी है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी  ये भी पढ़ें : बांदा में विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा...
Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीबा गांव की है। हत्यारोपी व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था। दो माह पहले हुई थी बेटी की मौत जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव के राम मिलन ने अपनी पत्नी पूनम (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि दंपती की लगभग दो महीने पहले एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत भी हो गई थी। इसे लेकर परिवार में अशांति का माहौल था। पारिवारिक कलह भी बनी रहती थी। ब...
विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  बालू खनन पर रार खुलकर सामने आने लगी है। चित्रकूट जिले में बांदा सीमा पर बागे नदी के गड्ढे में डूबकर हुई एक युवक की मौत के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर सपा विधायक और बीजेपी के ब्लाक प्रमुख समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट के सपा विधायक और कमासिन के ब्लाक प्रमुख अब बांदा के कमासिन थाने में खदान संचालक राजस्थान के रतनगढ़ चौथमिल निवासी बनवारी लाल शर्मा की तहरीर पर चित्रकूट के चित्रकूट के सदर सपा विधायक अनिल प्रधान और बांदा जिले के बीजेपी के कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार समेत 12 लोगों पर मुकदमा हुआ है। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार  अन्य नामजद लोगों में चित्रकूट सरधुवा क...
बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत भी जिलाधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बांदा जिले के बांट-माप विभाग के एक अधिकारी का है। हालांकि, समरनीति न्यूज ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। DM से रिश्वत मांगने की शिकायत जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में चिल्ला थाने के अतरहट गांव से संबंधित है। वहां के रहने वाले सुनील कुमार की बांदा-कानपुर हाइवे पर पंचर बनाने की गुमटी है। इसमें वह गुटखा और नमकीन बेचने का भी छोटा-मोटा काम कर लेते हैं। गरीब के लिए एक पंथ दो काज वाला काम हो जाता है, लेकिन जिले में लगभग निष्क्रीय रहने वाले बांट-माप विभाग को इस गरीब ...
फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ससुराल में एक 27 साल की विवाहिता रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर विवाहिता ने खुद फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शराब का लती था पति, इसीलिए होती थी कलह जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी रजनी (27) का शव शाम को फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. बताते हैं कि रजनी की शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनके एक बच्चा भी है। पति शराबी है। इसलिए दोनों के बी...
महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद

महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : कुछ हादसे जिंदगीभर का दर्द और सबक दे जाते हैं। ऐसा ही बुंदेलखंड के महोबा जिले में हुआ। एक देवी मंदिर से शादी होने के बाद युवती ने पहली रात पति को दूध का ऐसा गिलास दिया कि सुबह जब आंखें खुलीं तो सामने बर्बादी थी। अब पुलिस और दूल्हे से लेकर उसका परिवार तक सभी दुल्हन को ढूंढ रहे हैं। वहीं दूल्हन का अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस दरअसल, महोबा के चरखारी कस्बे के रहने वाले अरविंद की शादी शहर के एक देवी मंदिर में सोनभद्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। यह शादी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ 16 मार्च को हुई। पहली रात दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को दे दिया। फिर पति के बेहोश होने पर शादी के जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और...
चित्रकूट : बांदा के पंडित जेएन कालेज के प्रवक्ता की हादसे में दर्दनाक मौत

चित्रकूट : बांदा के पंडित जेएन कालेज के प्रवक्ता की हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बांदा के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्रवक्ता की चित्रकूट में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात उनको कर्वी में एक निजी बस ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट के चंद्रगहना के रहने वाले थे नरेंद्र जानकारी के अनुसार चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के चंद्रगहना गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह पटेल (35) पुत्र रामशिरोमण बांदा में पंडित जवाहरलाल महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व प्रधान के बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, परिवार बेहाल  रविवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। वहां से रात में वापस लौटते समय कर्वी में तहसील कार्यालय के सामने एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर ...
बांदा SP ने किया बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल समेत 34 थानेदारों के तबादले

बांदा SP ने किया बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल समेत 34 थानेदारों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 34 थानेदारों के तबादले किए हैं। कई को लापरवाही और सुस्ती के कारण साइड लाइन कर दिया गया। वहीं कुछ को साइड से फ्रंट पर लाकर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि इस समय बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पूरी तरह एक्शन मोड पर है। हाल ही में अतीक गैंग के शूटर वहीद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा गया है। बांदा शहर कोतवाल बने संदीप तिवारी शहर कोतवाली में लगातार चोरी और आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे इंस्पेक्टर घनश्याम शुक्ला को हटा दिया गया है। उन्हें आईजीआरएस प्रभारी बना दिया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच में तैनात रहे संदीप तिवारी को नगर कोतवाली प्रभारी बनाया है। इसी क्रम में 14 इंस्पेक्टरों और 20...
बांदा-चित्रकूट : लोहरा खदान पर अवैध खनन ने ली युवक की जान, लोगों ने फूंकी पोकलैंड-गाड़ियां, ठेकेदार समेत 4 पर..

बांदा-चित्रकूट : लोहरा खदान पर अवैध खनन ने ली युवक की जान, लोगों ने फूंकी पोकलैंड-गाड़ियां, ठेकेदार समेत 4 पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बांदा जिले में बालू खदानों पर खनन शुरू होते ही खनन माफियों की मनमानी भी सामने आने लगी है। कमासिन थाना क्षेत्र में बागे नदी किनारे लोहरा खदान पर मशीनों से हो रहे अंधाधुंध अवैध खनन के बीच चित्रकूट के एक युवक जान चली गई। दरअसल, युवक नदी में नहाने गया था। किनारे पर मशीनों से खुदाई से हुए गड्ढे की गहराई का वह अंदाजा नहीं लगा सका। उसमें डूबकर युवक की जान चली गई। घटनास्थल चित्रकूट जिले के अंतर्गत आता है, लेकिन खदान बांदा जिले की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बांदा के खदान संचालक अपने गुर्गों से चित्रकूट की सीमा में आकर अवैध खनन कराता है। मशीनों से नदी से बालू निकाल रहे हैं। गहरे गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे ही गड्ढे में डूबकर युवक मौत हुई है। युवक के परिवार और गांव वालों का गुस्सा भड़क गया। युवक की मौत के बाद इसलिए भड़का गुस्सा ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर खदान की पौकलें...