Monday, July 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा :  बांदा में गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाखों की नगदी बरामद की है। भाजपा नेता के होटल से जुआरियों के पकड़े जाने से लोग सकते में आ गए हैं। छाबनी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता के होटल पर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेता से पुलिस रेड के बारे में पूछने का प्रयास किया। वह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। पुलिस सभी जुआरियों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को शिकायत मिली थी कि भाजपा नेता के होटल में बड़ा जुआ होता है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस ने सटीक जानकारी पर रे...
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले राजमार्ग पर ग्राम छापर के पास जा फतेहपुर की ओर से आ रही कार को सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी तिन्दवारी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए उनको जिला चिकित्सालय बाँदा रिफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताते हैं कि रायबरेली के परसेदपुर गांव निवासी पुट्टी लाल कोर्टाय ने बताया है कि वह सूरत गुजरात में कारोबार करते हैं कुछ दिन पहले वह घरेलू काम से गांव आए थे। गुरुवार को वह कार से सूरत गुजरात अपनी पत्नी अमरपति (50) के साथ सूरत गुजरात जा रहे थे। रास्ते में तिंदवारी थाने के छापर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। घायल महिला को इला...
बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सुबह आज सुबह एक छात्र की लाश पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती हुई मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी 15 साल का विकास यादव पुत्र बाबू बीती रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने उसके शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उधर, जसपुरा पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बालक की हत्या का अंदेश जाताया है। मरने वाला लड़का गांव के स्कूल में आठवीं में पढ़ता था।...
चित्रकूट में रोजगार सेवक पर ब्लाक में घुसकर जानलेवा हमला, पुलिस ने पुराना विवाद बताया

चित्रकूट में रोजगार सेवक पर ब्लाक में घुसकर जानलेवा हमला, पुलिस ने पुराना विवाद बताया

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ब्लाक परिसर में दबंगों ने घुसकर एक रोजगार सेवक पर धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर हाथों में असलहा लिए हुए थे और हवा में लहरा रहे थे जिस कारण वहां मौजूद लोग चाहकर भी पीड़ित की मदद नहीं कर पाए। लोगों ने खुद को इधर-उधर छिपाकर बचना ही ठीक समझा। मामले में थाना पुलिस के एसओ का कहना है कि मामला पुराने विवाद का है और असलहा लहराने की बात सामने नहीं आई है। बताते हैं कि विकास खंड रामनगर में साप्ताहिक बैठक के बाद ब्लाक परिसर में मौजूद लौरी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक अखिलेश कुमार श्रमिको की डिमांड बना रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान मारुति से वहां चार लोग पहुंचे और असलहा और धारदार हथियार लहराते हुए उसके उपर हमला बोल दिया। किसी तरह उनके कब्जे से छूटकर घायल अखिलेश पंचायत कार्यालय की ओर भागा और पंचायत कार्यालय मे...
बांदा में सीओ सिटी समेत चार पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

बांदा में सीओ सिटी समेत चार पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर करने की मंशा से पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। सीओ बबेरू ओमप्रकाश को अब नरैनी का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। नरैनी सर्किल वहां के सीओ सोहराब आलम के तबादले के बाद से खाली चल रहा था। सीओ सदर राजीव कुमार सिंह को बबेरू सीओ बनाकर भेजा गया है। वहीं अतर्रा सीओ कुलदीप गुप्ता को सीओ सिटी बना गया है। सीओ ट्रैफिक रहे कुलदीप सिंह को सीओ अतर्रा बनाया गया है।          ...
डिफेंस कारीडोर के लिए समय से जमीनें तलाश करें महोबा-चित्रकूट के जिलाधिकारी – आयुक्त

डिफेंस कारीडोर के लिए समय से जमीनें तलाश करें महोबा-चित्रकूट के जिलाधिकारी – आयुक्त

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाले आयुक्त (चित्रकूटधाम) शरद कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विकास कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक बुधवार को आयुक्त कार्यालय में हुई। साथ ही जिलाधिकारी महोबा और चित्रकूट से कहा कि डिफेंस कारीडोर के लिए जमीनों के चिन्हीकरण का काम जल्द और तेजी से पूरा करें। सड़कों के गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने कहा कि पौधरोपण ही न करें, बल्कि पौधों का संरक्षण भी करें। तभी इसका कुछ फायदा हो सकेगा।  साथ ही आयुक्त ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित कराने को भी कहा। इस दौरान मंडल के सभी जिलाधिकारी व सीडीओ मौजूद रहे।...
अब बांदा कृषि विश्वविद्यालय देगा बुंदेलखंड के किसानों को दलहनी के उन्नतिशील बीज

अब बांदा कृषि विश्वविद्यालय देगा बुंदेलखंड के किसानों को दलहनी के उन्नतिशील बीज

खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको ज्यादा उन्नतशील किस्म वाले दलहनी के बीजों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्रय केंद्रों से बेहतर दामों पर यह बीच बांदा का कृषि कृषि विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा। किसान अच्छे बीजों को कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय से ले सकते हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) के सहयोग से अपनी स्थापना के 7 साल पूरे कर रहा कृषि विश्वविद्यालय में एक सीड हब परियोजना के जरिए दहलन बीजों के वितरण की व्यवस्था की गई है। इस बीच का उत्पादन बुंदेलखंड की स्थिति को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय के फार्म पर वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से किया गया है ताकि किसानों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ फसल में मिल सके। श्री गुप्ता ने बताया कि किसान किसी भी कार्य दिवस में इस बीज को कृषि विश्वविद्यालय आक...
कानपुर का लेक्चरर की थी बांदा के जंगलों में लटकी मिली लाश

कानपुर का लेक्चरर की थी बांदा के जंगलों में लटकी मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के बदौसा इलाके में जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गई है। मरने वाला युवक कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मरने वाले युवक का नाम मनोज कटियार पुत्र राजाराम कटियार निवासी डी-50 बर्रा, कानपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसकी पत्नी रिचा ने मौके पर पहुंचकर मरने वाली की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक घर से चित्रकूट जाने की बाद कहकर निकला था और वह कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगेसापुर स्थित गांधी इंटर कालेज में लेक्चरर के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से बातचीत और मौके पर मिले सबूते के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। माम...
बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के फतेहपुर चिल्ला मार्ग पर तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पहिया उसकी टांग के उपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी टांग के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि मंगलवार को चिल्ला थाना के कस्बा निवासी राम कुमार निषाद का 28 साल का युवा बेटा रामगोपाल निषाद बाइक से अपनी ससुराल बांदा जा रहा था। रास्ते में तारा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। युवक बाइक लेकर ट्रक के सामने जा गिरा। इससे ट्रक का पहिया उसकी टांग से गुजरता हुआ चिथड़े उड़ाता निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़फता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां सूचना पाकर परिवार के लो...
बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था। एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पहले आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।    ...