Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोली मारने के बाद मौके से भागा पति विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाय...
बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दीपावली पर्व की खुशियों के बीच रविवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस हादस अनियंत्रित होकर शहर कोतवाली के मवई गांव के पास पलट गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कानपुर के गजनेर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट के अमावस्या मेले में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह बताया जाता है कि कोतवाली के मबई गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बस को संभालने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए। इसके बाद बस पलटा खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार...
विधायक कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सेंगर का दिल्ली में निधन

विधायक कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सेंगर का दिल्ली में निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः रेप के आरोप में जेल में बंद उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बीती देर रात हार्ट अटैक से दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर उन्नाव लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में उनके ऊपर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर को होनी थी। दिल्ली से उन्नाव लाया जाएगा शव बताया जाता है कि खुद विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई अतुल जेल में बंद हैं। ऐसे में मनोज सेंगर बाहर थे, लेकिन रायबरेली में रेप पीड़िता की कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दर्ज मुकदमें में मनोज सेंगर भी आरोपी थे। बताया जाता है कि मनोज सेंगर के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव को उन्नाव लाया जाएगा। उन्नाव में ही शव का अंतिम संस्कार होगा। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। साथ...
राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, अयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव के आयोजन से पूरा शहर जगमगा उठा। राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को मनाए गए दीपोत्सव के साथ ही नया वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है। यह दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। राम नगरी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। जहां 6 लाख से ज्यादा दीपक प्रज्जवलित किए गए। इनमें से राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 जगहों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जो बड़ा रिकॅार्ड बन गए। सीएम बोले, ढाई साल में डेढ़ दर्जन बार आया हूं इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद हमारा देश अपना सत्व भूल सा गया था। सीएम ने कहा कि वह स्वयं अपने ढाई वर्ष के शासन काल में डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आए हैं। कहा कि जब भी आता हूं मोदी जी की अनुकंपा से सैकड़ों करोड़ की ...
फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
कानपुर/फतेहपुरः जिले में हुई एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि गांव के धर्मेंद्र कुमार पाल लुधियाना में रहकर प्राइवेट जाब करते हैं। शुक्रवार को वह मैहर गए थे। घर में उनकी पत्नी सरिता और दो साल का बेटा अनमोल था। हाल में ही दीपावली की तैयारी को लेकर कमरे में झालर लगाई गई थी। बीती देर रात करीब 2 बजे झालर में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। पत्नी सरिता की नींद खुली, लेकिन तबतक बेड और बाकी फर्नीचर पूरी तरह से आग पकड़ चुके थे। दोनों मां-बेटे आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गए। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम काफी देर बाद शोर सुनकर पास में रहने वाले देवर और ससुर की नींद टूटी। उन लोगों ने सब्बल से दरवाजा तोड़कर किसी तरह सरीता और उसके बटे अनमोल को बाहर निकाला। दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मह...
कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिंदू समाज पार्टी की कमान, बोलीं-15 लाख अपमान

कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिंदू समाज पार्टी की कमान, बोलीं-15 लाख अपमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीती 18 अक्टूबर को हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी ने पार्टी की कमान संभाली है। वह पार्टी की नई अध्यक्ष बन गईं हैं। यहां एक प्रेसवार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की। इस मौके पर कहा कि अपने पति कमलेश तिवारी के सपनों को हर कीमत पर पूरा करेंगी। साथ ही कहा कि शासन ने 15 लाख रुपए देकर अपमान किया है। किरन तिवारी ने कहा है कि हत्यारों को जेल में रखकर मेहमान नवाजी करने की बजाय उनको जल्द से जल्द फांसी दिलाई जाए। बता दें कि पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वर्गीय कमलेश तिवारी की पत्नी किरन को हिंदू समाज पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। 26 अक्टूबर को किरण संभालेंगी पदभार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 26 अक्तूबर को अध्यक्षा किरन तिवारी अपना पदभार संभाल लेंगी। उधर,शुक्रवार क...
बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...
मुख्यमंत्री योगी ने आपात सेवा 112 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने आपात सेवा 112 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को आपात सेवा 112 का शुभारंभ किया। शुभारंभ का यह कार्यक्रम यूपी 100 परिसर में संपन्न हुआ। पहले 100 नंबर को अब 112 नंबर पर परिवर्तित करने की सारी प्रक्रिया पहले ही कंपलीट हो चुकी है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा पहले ही इसका सर्कुलर जारी किया जा चुका है। इसको लेकर एडीजी यूपी 100 असीम अरुण की ओर से बताया गया है कि कुछ मोबाइल नेटवर्क से 112 डायल करने में समस्या आ रही थी, लेकिन अब इसका भी समाधान हो चुका है। सभी आपात सेवाएं जोड़ी गईं 112 इंडिया एप से आपातकालीन सेवाओं को जोड़ा है। बताते हैं कि इस सेवा से एंबुलेंस, फायर सर्विसेज और एसडीआरएफ को भी कनेक्ट किया गयाहै। कहा कि पुलिस की गाड़ियों और साइन बोर्ड से अब जल्द ही यूपी-100 का लोगो हटाकर यूपी-112 किया जाएगा। यह भी कहा कि 100 नंबर डायल करने से भी सुविधा मिलेगी। कहा कि ...
अच्छी खबरः जल्द लखनऊ-लखीमपुर से मैलानी जंक्शन तक पहुंचेंगी ट्रेनें

अच्छी खबरः जल्द लखनऊ-लखीमपुर से मैलानी जंक्शन तक पहुंचेंगी ट्रेनें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः एक अच्छी खबर है। लखनऊ से लखीमपुर तक चलने वाली ट्रेनें जल्द मैलानी जंक्शन तक पहुंचेंगी। बताते चलें कि शुक्रवार को लखीमपुर मैलानी रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान द्वारा इसे लेकर निरीक्षण किया गया है। इस दौरान सभी बारीकियों को जांचा गया। साथ ही लखीमपुर से गोला गोकरणनाथ के बीच तकनीकि पड़ताल भी की गई है। जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि 34 किलोमीटर के इस रेलखंड का मोटर ट्राली द्वारा संरक्षा निरीक्षण हुआ है। अधिकरियों ने किया निरीक्षण आज शनिवार को मैलानी-लखीमपुर रेल मार्ग पर मोटर ट्राली से निरीक्षण हुआ। इसके बाद बाद रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल होगा। फिर अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन मैलानी तक शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि कई वर्ष से इस रूट को बड़ी लाइन किए जाने के बाद से ट्रेनों का आवागमन बंद है। हालांकि, लखीमपुर तक ट...
कानपुरः गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पूर्व प्रधान का बेटा

कानपुरः गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पूर्व प्रधान का बेटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। जहां लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में लगे हैं वहीं पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। परिवार में दो मासूम बच्चे बचें हैं जो अब अपने दादा-दादी के भरोसे रह गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव की घटना बताया जाता है कि घाटमपुर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान भिक्खु कुरील के बेटे सूर्यपाल (28) की शादी 8 वर्ष पहले फतेहपुर के थाना क्षेत्र बिंदकी के गांव घनवाखेड़ा की रहने वाली पुष्पा (27) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक 5 साल का बेटा आर्यन है और दूसरी 3 साल की बेटी काव्या है। बताते हैं कि पूर्व प्रधान का बेटा सूर्यपाल शराब का लती था। आए दिन पति-पत्नी ...