Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

महिला सिपाही का इंसाफः गंदी हरकत पर शोहदे को सरेआम जूते से पीटा

Female soldier beat shoes in Bithoor with shoes

समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर में आज मंगलवार सुबह शनिदेव चौराहे के पास सरेराह छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले शोहदे को महिला सिपाही ने तगड़ा सबक सिखाया। महिला सिपाही ने शोहदे को पकड़कर जूते से पीटा। उसके सिर पर ताबड़तोड़ जूते बरसाए, ताकि दोबारा बहू-बेटियों के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग महिला सिपाही की सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। इसके बाद मनचले के खिलाफ बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उसे जेल भेज रही है।

Female soldier beat shoes in Bithoor with shoes

वीडियो वायरल, पुलिस ने भेजा जेल

बताया जाता है कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जिलों की पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आज बिठूर क्षेत्र में पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगी थी। शनिदेव चौराहे पर आज सुबह एक शोहदा खड़ा होकर छात्राओं पर फब्तियां कस रहा था, इतना ही नहीं अश्लील इशारे करता हुआ गाना गा रहा था। परेशान छात्राओं ने पुलिस को जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही चंचल चौरसिया ने मनचले को पकड़कर पहले एक थप्पड़ लगाया।

Female soldier beat shoes in Bithoor with shoes

इसके बाद भी मनचला नहीं माना तो महिला सिपाही ने पैर से जूता निकालकर सरेराह शोहदे को बुरी तरह से पीटा। शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूछताछ में शोहदे ने अपना नाम नईम खान बताया। थानाप्रभारी विनोद कुमार सिंह का मामले में कहना है कि शोहदा नईम मूलरूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है और इस वक्त कानपुर के चमनगंज में रहता है। बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

ये भी पढ़ेंः पिता करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने रिपोर्ट लिखाकर भिजवाया जेल