Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में कंस वध मेला में दो पक्षों के आमने-सामने आने पर उपद्रव, एएसपी समेत कई घायल, लाठीचार्ज

हमीरपुर में कंस वध मेला में दो पक्षों के आमने-सामने आने पर उपद्रव, एएसपी समेत कई घायल, लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज,लखनऊ/हमीरपुरः जिले के मौदहा कस्बे में एतिहासिक कंस वध मेले की शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मंगलवार शाम बड़े उपद्रव में बदल गया। एक पक्ष की ओर से भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने भी लाठियां चलाईं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी चलाने पड़े। शोभायात्रा के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद  इस दौरान पथराव और भगदड़ में एएसपी लाल साहब यादव समेत कई पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी समेत अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना ऐतिहासिक कंस वध मेला सोमवार को पूर्णिमा के दिन संपन्न हो रहा था। इस दौरान मेला आयोजकों हमेशा की तरह ही तैयारियां कर रखीं थीं। आयोजक झांकियां सजाने के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा लेकर मौदहा कस्बे के गुड़ाही बाजार पहुंचे थे। ये भी पढ़े...
दागी सांसदों और विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

दागी सांसदों और विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि दोष सिद्ध होने से पहले सांसदों और विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह भी कहा है कि आरोप झेल रहे किसी नेता को चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है। ये भी पढ़ेंः क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि उम्मीदवारों को खुद पर लगे आपराधिक आरोपों की साफ-साफ जानकारी देनी होगी। साथ ही पार्टियों को अपनी वेबसाइट पर भी इसका जिक्र करना होगा। ये भी पढ़ेंः  सुप्रीम कोर्ट ने दी एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण पर राहत साथ ही सरकार से इस संबंध में जल्द कानून बनाने को कहा है ताकि अपराधियों और बा...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह की तैयारियां

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह की तैयारियां

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आजकल चतुर्थ दीक्षान्त समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसएन पुरी होंगे। विश्वविद्यालय का यह चौथा दीक्षांत समारोह बुधवार 26 सितंबर को होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसएल गोस्वामी ने दी। कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा चतुर्थ दीक्षांत समारोह  मुख्य अतिथि प्रो. पुरी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यलय इंफाल, मणिपुर के लगभग 10 वर्ष से ज्यादा तथा इससे पहले महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ राहुरी, महाराष्ट्र के कुलपति रहे हैं। ये भी पढ़ेंः 36 घंटे बाद लगभग 120 किमी दूर मिली व्यापारी प्रदीप के अपहरण में प्रयुक्त इनोवा कार   डा. गोस्वामी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर पुरी का दीक्षांत समारोह में आना गौरव की बात है और उनके कार्यों व अनुभव से कृषि विश्वविद...
व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी, 60 घंटे बाद भी व्यापारी का सुराग नहीं

व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी, 60 घंटे बाद भी व्यापारी का सुराग नहीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के चिल्ला रोड स्थित टाइल्स शोरूम के मालिक प्रदीप सिंह के अपहरण को 60 से ज्यादा घंटे का समय बीत चुका है। इस मामले में अपह्रत व्यापारी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हांलाकि पुलिस ने क दिन पहले मध्यप्रदेश में खड़ी मिली अपहरण में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया था। ये भी पढ़ेंः अपह्रत प्रदीप को लेकर आसपास ही कहीं छिपे बैठे हैं अपहरणकर्ता ! पुलिस ने कर रखी है तगड़ी घेराबंदी  बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों ने कई टीमें गठित करके अपह्रत प्रदीप की तलाश के लिए लगा रखी हैं। वहीं एडीजी इलाहाबाद जोन व डीआईजी और एसपी एस आनंद खुद मामले में पल-पल की मानिटरिंग कर रहे हैं। ये भी पढ़ेंः  बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण  उधर, जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज इस संबंध में डीआईजी मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपह...
सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सिक्किम राज्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। ये उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने दो दिन के सिक्किम दौरे पर रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए थे। इस दौरान सेना के लिबिंग हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने स्वागत किया था। ये भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपुर में सरेआम पूर्व मेयर की एके-47 से भूनकर हत्या बताया जाता है कि हवाई अड्डा 4500 फीट की उंचाई पर बनाया गया है जिसका नाम पाक्योंग है और यह हवाई अड्डा 206 एकड़ की जमीन पर बना है। इसको बनाने में लगभग 9 साल लग गए। इसको बनाने में 605 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। ये भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन.. यह हवाई अड्डा...
36 घंटे बाद लगभग 120 किमी दूर मिली व्यापारी प्रदीप के अपहरण में प्रयुक्त इनोवा कार

36 घंटे बाद लगभग 120 किमी दूर मिली व्यापारी प्रदीप के अपहरण में प्रयुक्त इनोवा कार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः टाइल्स शोरूम के मालिक प्रदीप सिंह के अपहरण के लगभग 36 घंटे बाद अपहरण में प्रयुक्त उनकी इनोवा कार बांदा से लगभग 120 किमी दूर यूपी से सटे मध्यप्रदेश के मातगुवां थाना क्षेत्र में पारा चौकी के पास मिली है। वहां यह कार लावारिस हालत में खड़ी मिली है। एमपी पुलिस ने इसे बरामद करने के बाद यूपी पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद बांदा के पुलिस कप्तान एस.आनंद अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के उस इलाके में पहुंचे जहां पर कार खड़ी मिली। शुक्रवार रात हुआ था बांदा से टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण  इतना ही नहीं बांदा से फारेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम भी पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंची। इस टीम के एक्सपर्ट ने कार की तलाशी ली। साथ ही कार के शीशों, गेट के हैंडल और उसमें मिले सामान से फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही बाकी सामान की फोटोग्राफी भी की। ये भी पढ़ें...
प्रधान की शादीशुदा बेटी को घर में घुसकर सिर में मारी गोली, तड़पकर मौत

प्रधान की शादीशुदा बेटी को घर में घुसकर सिर में मारी गोली, तड़पकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के खखरेड़ू थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में बीती रात एक ग्राम प्रधान की बेटी की अज्ञात बदमाशों ने घर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शादीशुदा युवती को उस वक्त गोली मारी जब वह घर में सो रही थी। गोली सीधे उसके सिर में मारी गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग चौंककर उठे। घर के लोगों को खून से लतपथ युवती तड़पती हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के पिता ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पिता ने अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, वारदात से गांव में दहशत  बताते हैं कि ग्राम प्रधान शमीम अहमद की बेटी शेबा उर्फ सायबा बानो (22) की थी और लगभग एक साल पहले ही जहांगीर नगर गहुरा गांव के रहने वाले तौफीक खान नाम के शख्स से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति सऊदी अरब चला गया और पत्नी अपनी सुविधा के लिए मायके आक...
मुलायम और अखिलेश ने एक मंच से बोला पीएम मोदी पर हमला, जानिए क्या कहा…

मुलायम और अखिलेश ने एक मंच से बोला पीएम मोदी पर हमला, जानिए क्या कहा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रविवार को दिल्ली में सपा की साइकिल रैली का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव एक मंच पर नजर आए। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुलायम के पैर छूकर आशिर्वाद भी लिया। इस मौके पर मुलायम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान संघर्ष कर रहा है और मेरा आशिर्वाद उनके साथ है। ये भी पढ़ेंः यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर मुलायम ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा और कहा कि 15 लाख का वादा करने वाली सरकार ने एक रुपए भी नहीं दिए। मुलायम ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक भ्रष्टाचार फैला है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि उनको नेता जी (मुलायम सिंह) और जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल अखिले...
सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन..

सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकारी नौकरी पाकर अपना कैरियर संवारने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। आईटीबीपी (ITBP)  यानि इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। ITBP हैड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 23 सितंबर को जारी हो गया है। इस पद के लिए आवेदन की तिथि 23 सितंबर से 24 अक्टूबर तक है। ये भी पढ़ेंः सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा.. भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवा, आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 अक्टूबर से पहले आनलाइन अपना आवेदन भर सकते हैं। इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए कुल 62 और महिलाओं के लिए 11 पदों पर भर्ती निकाली हैं। दरअसल, इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन के लिए रोजगार समाचारपत्र में नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भी पढ़ेंः ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस मिली लग्जरी कार, गेट खोलते ही उड़े पुलिस के होश..

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस मिली लग्जरी कार, गेट खोलते ही उड़े पुलिस के होश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर देर रात एक वरना कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। यह कार चारों दरवाजों से लाक थी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार वहां पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद ट्रैक्टर में टोचिंन करके कार को थाने लाया गया। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ के हत्थे चढ़ा टाप कैरेट ज्वैलर्स लूटकांड का 50 हजार का ईनामी राजेश झंडू, 8 किलो से ज्यादा लूट की चांदी बरामद  कार में कई बैग दिखाई दे रहे थे लेकिन क्या है यह पता नहीं चल रहा था। इसके बाद थाने में कार को लाकर खोला गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। कार में लाखों रूपए की इंग्लिश शराब रखी हुई थी। यह कार रसूलपुर गांव के पास मिली। ये भी पढ़ेंः बवाल-नेतागिरी के बाद जागे जिम्मेदार, अब पैनल कर रहा नाबालिग दलित लड़की का दोबारा पोस्टमार्टम मामला सौरि...