Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का समापन विकासखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के स्व. राम नरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता संदेश देने को रैली   ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। अगर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो भारत सरकार के 'स्वच्छत भारत मिशन' का सपना अपने आप ही पूरा हो जाएगा। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा श्री सिंह ने कैडे...
खुले में शौचमुक्त घोषित हुआ कन्नौज, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा..

खुले में शौचमुक्त घोषित हुआ कन्नौज, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कन्नौज जिले को आज एक बड़ी उपलब्धि हांसिल हुई। आखिरकार जिला खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया। यह घोषणा खुद जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने की। 2012 बेस लाइन सर्वे के अनुसार जिले को 2 लाख पांच हजार शौचालयों निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 85.42 प्रतिशत शौचालय की फोटो अप्रूब्ड के बाद जिले को खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की गई। इस मौके पर प्रदेश की खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय भी मौजूद रहीं। लगभग 17 लाख की आबादी वाले कन्नौज को प्रदेश में 11वां स्थान  लगभग 17 लाख की आबादी वाले कन्नौज जिले को प्रदेश में शौचालय निर्माण में 11वां स्थान मिला है। शासनादेश के अनुसार जिन जिलों में शौचालय निर्माण की स्थिति 80 प्रतिशत से ऊपर है उन जिलों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा सकता ...
औरैया, कुशीनगर के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, कुछ को जिम्मेदारी तो कुछ साइड लाइन

औरैया, कुशीनगर के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, कुछ को जिम्मेदारी तो कुछ साइड लाइन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने प्रदेश के 13 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से कुछ को इधर से उधर किया गया है तो कुछ को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। वहीं कुछ को साइड लाइन भी किया गया है। इन स्थानांतरित हुए 13 आईपीएस अफसरों में तीन डीजी, पांच एडीजी, दो आईजी और तीन एसपी स्तर के अधिकारी हैं। स्थानांतरण में तीन डीजी, पांच एडीजी और तीन एसपी शामिल  तबादलों के इस क्रम में आईपीएस महेंद्र मोदी को डीजी एसआईटी बनाया गया है जबकि आईपीएस विश्वजीत माहापत्र डीजी फायर सर्विस के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस जी.एल. मीना डीजी होमगार्ड बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे  इसी तरह आईपीएस केएस प्रताप कुमार एडीजी क्राईम बनाए गए हैं जबकि आईपीएस एसके माथुर को एड...
बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः भाईयों और बहनों देश के चौकीदार ने चोरी कर ली है और इसलिए ट्रेनें खालीं, बसें खालीं और उनके (पीएम मोदी) के भाषण में कुर्सियां खाली हैं। इन बातों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चित्रकूट यानी बाबा कामतानाथ की धरती से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। यहां आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि "पीएम मोदी ने देश को लूटा है इसलिए अब जनता का विश्वास उनसे उठ गया है।" राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल डील पर देश को धोखा दिया है और अब अब जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है। चित्रूकट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मन की बात नहीं करते बल्कि हम आपके यानी जनता के मन की बात सुनना चाहते हैं। कहा कि सरदार पटेल ...
हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  हमीरपुर और प्रतापगढ़ के एडिश्नल एसपी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। दोनों ही जगह के एएसपी को हटा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सूबे के 13 एडिश्नल एसपी के तबादले किए हैं। इनमें गोरखपुर, कानपुर और रामपुर के एएसपी भी शामिल हैं। एडिश्नल एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अभिसूचना विभाग से एएसपी कुंभ मेला इलाहाबाद बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी से हटा दिया गया है। उनको उप सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया है। कई एडनिश्नल को पीएसी में भेजा गया, कई को जिलों की कमान  एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से हटाकर एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी बनाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर के एसपी सिटी के पद से हटाकर एडिशनल एसपी रामपुर के पद पर तैनात किया गया है। ये भी ...
यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में तीन तलाक अब अपराध बन चुका है। ऐसे में इस अपराध के मामले में यूपी के बिजनौर जिले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। बिजनौर जिले की देहात कोतवाली में मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन आफ मैरिज आर्डिनेंस के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि तीन तलाक पीड़िता शहनाज ने अपने दामाद गुलफाम के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। सास ने दामाद समेत छह पर दर्ज कराया मुकदमा  शहनाज ने गांव के एक व्यक्ति पर पंचायत से दवाब बनवाकर तीन तलाक कराने का आरोप लगाया है। मामले में उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान  पीड़िता का कहना है कि यह निकाह 15 जुलाई 2018 को हुआ था जबकि 23 सितंबर 2018 को पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उससे किनारा...
मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे

मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मेरठः बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीन सोम पर बीती देर रात बदमाशों ने ग्रेनेड से हमला किया। ये विधायक के घर पर किया गया। संगीन सोम मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं। बताया जता है कि बदमाशों ने जो ग्रेनेड फेंका वह फटा नहीं। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस मामले में विधायक सोम का कहना है कि उनको इस तरह की वारदात का कोई अंदेशा नहीं था क्यों कि हाल-फिलहाल कभी कोई धमकी उनको नहीं मिली है। वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस   हांलाकि विधायक ने कहा कि दो साल पहले जरूर उनको ग्रेनेड से हमले की धमकी मिली थी। बताया जाता है कि वारदात बुधवार रात लगभग 1 बजे की है। विधायक संगीत सोम कैंट इलाके में अपने घर में सो रहे रहे थे। गेट पर गार्ड भी तैनात था। ये भी पढ़ेंः प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट बताते हैं कि इ...
गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाल ही में अज्ञात अपराधियों के हमले में गोली लगने से घायल हुए बांदा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य की कानपुर में आज इलाजे के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से उसके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। बांदा के अर्तरा में मारी थी अपराधियों ने 23 सितंबर को गोली  बताते चलें कि बीती 23 सितंबर रविवार को अतर्रा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य देवी शंकर (50) को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह बाइक से कहीं से लौट रहे थे। गोली मारने की घटना को अपराधियों ने बड़े ही शातिराना अंदाम में उस समय नारायणी रोड पर अंजाम दिया था जब मौके पर गणेश विसर्जन के जुलूस को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। संबंधित मुख्य खबरः कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को सरेआम गोली मारी, गंभीर हाल में रेफर गोली लगने के ब...
राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह ने तीन कैडेट्स प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’ मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कैडे्टस को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। कहा कि एनसीसी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दूसरी रक्षा पंक्ति है। समय-समय पर जब भी देश में इनकी जरूरत महसूस की गई है ये कैडेट्स कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। इसलिए वह जल्द ही पुलिस महानिदेशक...
चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिन छात्रों ने उपाधियां प्राप्त कर ली हैं उन्होंने अपने जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। अब उनको अपने जीवन की एक नई यात्रा आरंभ करनी है और इस नई यात्रा में वे सभी चरैवेति-चरैवेती के सिद्धांत को जीवन में अपनाएं और देश व समाज की उन्नति के लिए कार्य करें। ये बातें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहीं। श्री नाईक आज यहां बांदा कृषि विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे यूपी के राज्यपाल का छात्रों को उन्नति का मंत्र   इस दौरान राज्यपाल श्री नाईक ने कहा कि जो चलता रहता है उसका ही भाग्य चलता है। अगर आप सबको भी सूर्य की तरह प्रकाशवान बनना है तो सूर्य की तरह निरंतर चलते रहें। उन्होंने कहा कि ये दुनिया बहुत बड़ी है लेकिन अब दुनिया सबके नजदीक आ रही है। उदाहरण देत...