Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विधायक सलिल विश्नोई के विशेषाधिकार हनन मामले में विधानसभा ने रिटायर्ड आईएएस अब्दुल समद समेत छह पुलिसकर्मियों को कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी को आज रात 12 बजे तक कारावास की सजा दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक उदाहरण बनना जरूरी है। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम 15 सितंबर 2004 का है। तब कानपुर के तत्कालीन विधायक सलील विश्नौई जो अब विधान परिषद सदस्य हैं। रात 12 बजे तक रहेंगे विधानसभा के लाॅकअप में उन्होंने बिजली आपूर्ति को लेकर धरना दिया। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। इतना ही नहीं बुरी तरह लाठियों से पीटा। ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद.. पिटाई इस कदर की थी कि विधायक का दाहिना पैर टूट गया था। बताते हैं कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक था। बाद मे...
BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी बीजेपी संगठन को जादूगरी अंदाज में चलाने वाले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल की एक बार फिर यूपी में एंट्री हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी नेता अमित शाह जब यूपी के प्रभारी बने तभी सुनील बंसल यूपी आए थे। अमित शाह के साथ अपनी सांगठनिक क्षमता को दर्शाते हुए 2014 में बीजेपी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा को दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव जीता चुके पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज फिर लखनऊ में रहे। लखनऊ BJP कार्यालय में ली बैठक राजधानी में उन्होंने पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। 2024 के मद्देनजर चर्चा की और जिम्मेदारियां सौंपी। अब सवाल उठता है कि भाजपा को अचानक यूपी में बंसल की क्यों जरूरत पड़ी। हालांकि, कहा यह जा रहा है कि सुनील बंसल को पिछले लोकसभा में भाजपा ने हार...
Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने कीर्तिमान बन गया है। सीएम योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगातार उत्तर प्रदेश के 5 साल 347 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस शासन में डा. संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। बाकी कोई सीएम इतने समय मुख्यमंत्री नहीं रहे। सीएम योगी ने कई और रिकार्ड भी बनाए इसके अलावा सीएम योगी के नाम रिकार्ड हो गया है कि उनके नेतृत्व में दूसरी बार किसी एक ही पार्टी की सरकार बनी है। इससे पहले नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब मुख्यमंत्री योगी ने शपथ ली तो उन्होंने एनडी तिवारी का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच साल चार दिन त...
उमेशपाल हत्याकांड में दूसरे गनर की भी मौत, PGI में..

उमेशपाल हत्याकांड में दूसरे गनर की भी मौत, PGI में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड में घायल दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह भी आज मौत हो गई। राघवेंद्र को इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई में चल रहा था। मंगलवार को डाक्टरों ने उनके शरीर में संक्रमण फैलने की बात कही। उनकी हालत गंभीर थी। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उमेश पाल हत्याकांड में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। लालगंज क्षेत्र के रहने वाले थे राघवेंद्र मरने वालों में उमेश पाल के अलावा उनके दो गनर, संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही राघवेंद्र लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम रामसुमेर सिंह है, जो पुलिस विभाग में सिपाही थे। राघवेंद्र के परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र शामिल हैं। बताते हैं कि आने वाली 5 मई को राघवेंद्र की शादी तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उनकी ...
गमला_चोरी : लग्जरी कार से गमला चुराने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

गमला_चोरी : लग्जरी कार से गमला चुराने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : G-20 सम्मेलन की तैयारी में सड़क पर सजावट को रखे कीमती गमले चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में सदन से सड़क तक हल्ला मचा है। विपक्ष इस मामले में सरकार को घेर चुका है। ऐसी ही घटना गुरुग्राम में भी सामने आई थी। वहां पुलिस ने लग्जरी कार से आकर गमले चुराने वाले चोर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम मनमोहन है और पुलिस ने उसके पास से चोरी के गमले भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उसके दूसरे साथी के बारे में जानकारी कर रही है। रास्ते में गमले देखे तो गाड़ी रोकी और फिर सड़क पर रखे गमले चोरी करके डिग्गी में रखकर फरार हो गया। तेजी से वायरल हुआ था गमले चोरी का वीडियो पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लग्जरी गाड़ी गमले चोरी करने वाले मनमोहन की पत्नी के नाम पर है। पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खब...
‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बजट सत्र 2023 की चर्चा के दौरान बीते शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच बहस हो गई थी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव को यहां तक कह डाला था कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए, जो पिता का सम्मान तक नहीं कर पाए। मंगलवार को अखिलेश यादव ने बड़े शांत और परिपक्व तरीके से सदन में इसका जवाब दिया। पूर्व सीएम अखिलेश ने बड़ी शालीनता से ऐसे जवाब कि मुख्यमंत्री योगी भी चुपचाप सुनते रहे। अखिलेश यादव के बयान की हो रही प्रशंसा दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा इस तरह के विचार और बातें आन द फ्लोर आफ हाउस नहीं आने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के पिता के बारे में बुरा बोला जाएगा, तो स्वभाविक है कि दूसरा भी उनके पिता के बारे में बोलेगा। सपा मुखिया ने कहा कि अगर आप परम्पराओं पर चलना चाहते हैं तो यह परम्परा आपको (सीएम योगी) छोड़नी होगी। आगे कहा कि अगर परम्परा पर ...
यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : चित्रकूट की जेल में विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत से जेल में चोरी-छिपे घंटों मुलाकात कराने के मामले में महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस मामले की जांच को गठित एसआईटी की जांच में खुलासे के बाद यह एक्शन लिया गया है। किसी जेल अधिकारी की पहली गिरफ्तारी मंगलवार को डिप्टी जेलर चंद्रकाल को गिरफ्तारी के बाद लखनऊ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रकला ने अब्बास और निखत को मिलवाने में मुख्य रोल निभाया था। बताते चलें कि इस मामले में अबतक किसी जेल अधिकारी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। इससे पहले इतने लोग जा चुके हैं जेल इससे पहले पुलिस ने निखत के साथ उस...
भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब भाजपा और सपा के बीच फोटो वार शुरू हो गया है। इस फोटो वार से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरअसल, इस हत्याकांड के मुख्य षणयंत्रकारी सदाकत खान के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो वायरल हुई है। ऐसे में बीजेपी ने सपा मुखिया को निशाने पर ले लिया। अखिलेश यादव ने पलटवार में कही यह बात पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि फोटो तो मेरी मुख्यमंत्री योगी के साथ भी हैं। मुख्यमंत्री योगी के साथ भी मेरी फोटो वायरल हुई हैं। कहा कि यह सोशल मीडिया का जमाना है, किसी के साथ किसी की फोटो हो सकती है। ये भी पढ़ें : यूपी में कई DM बदले, 14 IAS अफसरों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. उधर, इसी बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर सदाकत खान की और फोटो वायरल कर दीं। इनमें सदाकत बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ दिखाई दे ...
UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी का जेल में बिना इंट्री पति संग पकड़े जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस खुलासे के साथ ही डान बाप-बेटे का जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल कनेक्शन के भी तार जुड़े मिले थे। चित्रकूट का एक स्थानीय सपा नेता पकड़ा भी गया है। अब इसी कड़ी में एसटीएफ ने बांदा में दस्तक की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने लोकल पुलिस के साथ शहर के अलीगंज में छापे मारे। वहां 5 घरों पर छापे के दौरान घंटों पूछताछ की। कहा जा रहा है कि एक ठेकेदार को एसटीएफ अपने साथ भी ले गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छापेमारी से इलाके में खलबली बताते हैं कि बाद में मुख्तार के करीबी एक ठेकेदार के बेटे को एसटीएफ अपने साथ ले गई। एसटीएफ की यह टीम लखनऊ से आई थी। सूत्रों से मिली जानक...
यूपी में कई DM बदले, 14 IAS अफसरों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में कई DM बदले, 14 IAS अफसरों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 14 आईपीएस बदले गए हैं। तबादलों के इस क्रम में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। https://samarneetinews.com/mukhtar-ansaris-banda-jail-should-not-become-another-chitrakoot-officers-and-employees-have-been-frozen-for-long-time/ ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट.. ये भी पढ़ें : दिल्ली के डिप्टी ...