Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी में बड़ी वारदात, बम-गोलियों से राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेशपाल व गनर की हत्या

यूपी में बड़ी वारदात, बम-गोलियों से राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेशपाल व गनर की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में आज एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात में दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह उमेश पाल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में हुई इस वारदात में उमेश पाल के एक गनर की भी गोली लगने से मौत हो गई। वारदात से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। राजूपाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे उमेशपाल बताते चलें कि राजूपाल की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाइयों पर है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में वकालत करने वाले उमेश पाल आज अदालत से लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे उनके धूमनगंज में स्थित आवास से ठीक पहले अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां और बम चलाए। एक गनर की गोली लगन से मौत, दूसरे का इलाज ताबड़तोड़ गोलीबारी में कई गोलियां उमेश पाल और उनके गनर को लगीं। पूरे इलाके में हत्या...
UPBudget2023 : योगी सरकार ने पेश किया बजट, बिंदुवार पढ़िए खास बातें..

UPBudget2023 : योगी सरकार ने पेश किया बजट, बिंदुवार पढ़िए खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज बुधवार को दूसरा बजट पेश किया। बजट का आकार 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कहा कि बजट का आकार हमारे कुशल वित्तीय प्रबंधन का ही एक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बीते साल जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है, फिर भी सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है। कहा कि जनता को महंगाई से छुटकारा दिलाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिया है। CM Yogi ने कहीं ये बातें साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश किया है। सीएम योगी ने कहा कि यही वजह है कि आने वाले समय में 21 एयरपोर्ट वाला उत्तरप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा। उधर, बजट पर विपक्ष की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अखिलेश यादव, मायावती ने बजट पर सरकार को घेरा है। उधर, सरकार का कहना है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। बजट से जुड़ीं 10 ...
‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर (Kanpur) में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना के बाद 'यूपी में का बा' (UP mein Ka Ba) गाने वाली बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathor) को पुलिस ने नोटिस दिया है। नेहा को कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी का नोटिस दिया है। उधर, इसकी जानकारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट पर कविता लिखते हुए यूपी सरकार पर तंज कसते हुए घेरने का प्रयास किया। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1628238962539233281 यह थी पूरी घटना आपको बताते चलें कि कानपुर देहात के मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना हुई थी। इसके बाद नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसे थे। मामले में सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार का कहना है कि...
दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी

दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : कहा जाता है कि माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता। एक 17 साल की बेटी ने यह बात सच भी साबित कर दिखाई। इस बेटी ने अपनी जान की परवाह नहीं की, अपने पिता की जान बचाने के लिए अपना लीवर पिता को दे दिया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी देवनंदा ने अपने पिता को लिवर डोनेट करके एक नई मिसाल कायम कर दी। इसके बाद देवनंदा देश की सबसे कम उम्र में लीवर डोनेट करने वाली बन गई हैं। हाईकोर्ट तक लड़ी बेटी ने लड़ाई दरअसल, देवनंदा के पिता प्रतीश लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके ठीक होने के लिए सिर्फ लिवर ट्रांसप्लांट ही एक रास्ता बचा था। डोनर भी मिल गया, लेकिन दिक्कत थी कि उसकी उम्र 18 साल से कम थी। नियम है कि 18 साल से कम उम्र के लोग लीवर डोनेट नहीं कर सकते हैं। देवनंदा ने अपने पिता को बचाने में पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। डाक्टरों ने ...
बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Dhirendra Krishna Shastri Brother News बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) वाले धीरेंद्र शास्त्री बीते दिनों काफी चर्चा में रहे। कभी हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर, कभी अंध विश्वास फैलाने के आरोपों के कारण। अब अपने भाई के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनके भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका भाई हाथ में पिस्टल दिखाकर दबंगाई करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला धीरेंद्र शास्त्री के भाई का यह वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमकी देते दिख रहा है। साथ ही मुंह में सिगरेट भी दिख रही है। वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो ...
CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धुआंधार कार्यक्रम रहे। शहर में जहां उन्होंने दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। वहीं ऐतिहासिक अजेय कालिंजर दुर्ग पहुंचकर कालिंजर महोत्सव का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य विधायक और सांसद मौजूद रहे। सीएम योगी ने दीं कई सौगातें इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब बुंदेलखंड में बनीं तोंपें गरजेंगी तो पूरा पाकिस्तान साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे ने बुंदेलखंड से प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों की दूरी पहले ही कम कर दी है। इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। संसाधन बढ़ेंगे। बुंदेलखंड को जल्द एयरपोर्ट अब चित्रकूट में ए...
UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए

UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर के एसएसपी दिनेश सिंह की देर रात अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ गई। उनको ब्रेनहेमरेज हो गया। बताते हैं कि उनको गुरुग्राम के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात एसएसपी दिनेश सिंह के बीमार होने पर आईपीएस प्रभाकर चौधरी को पीएससी सीतापुर से तत्कालीन प्रभाव से अस्थाई रूप से बिजनौर जिले में ड्यूटी पर भेजा गया है। गुरुग्राम के वेदांता में चल रहा इलाज बताते हैं कि बीती रात एसएसपी दिनेश सिंह को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको मेरठ के मिम्हेंस हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि उनके दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आयोग ने लगभग पूरी की पिछड़ों की गिनती, नए OBC सर्वे के बाद बदलेगा कई सीटों पर आरक्षण देर रात पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को डाक्टरों ने ...
DJ से खुली इश्क की पोल, गाने की जगह बजी प्रेमिका से बातचीत की रिकार्डिंग, फिर चले लात-घूंसे

DJ से खुली इश्क की पोल, गाने की जगह बजी प्रेमिका से बातचीत की रिकार्डिंग, फिर चले लात-घूंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी कुछ इत्तेफाक ऐसे हो जाते हैं जिनके बड़े-बड़े राज खुल जाते हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। DJ पर गाने की बजाए एक प्रेमी-प्रेमिका की बातचीत की रिकार्डिंग चल पड़ी। प्रेमिका शादीशुदा था। पति ने भी डीजे पर रिकार्डिंग सुन ली। फिर क्या था। प्रेमी और महिला के पति में जमकर लात-घूंसे चले। बाद में मारपीट दोनों परिवारों तक पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की है। पड़ोसी युवक के फोन से कनेक्ट था DJ जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों मोबाइल पर बातें किया करते थे। प्रेमी बातचीत की रिकार्डिंग भी रखता था। बताते हैं कि सोमवार शाम महिला का प्रेमी अपने घर मोबाइल से कनेक्ट करके डीजे पर गाने खूब तेज आवाज में बजा रहा था। ये भी प...
कानपुर देहात : जिंदा जलीं मां-बेटी मामले में SDM सस्पेंड, लेखपाल और जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

कानपुर देहात : जिंदा जलीं मां-बेटी मामले में SDM सस्पेंड, लेखपाल और जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात की मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने के मामले में शासन ने एसडीएम और लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेसीबी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची थी। इसी दौरान झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसमें मां-बेटी व बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात कानपुर देहात की इस घटना ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों लगातार परिजनों को समझाने में लगे रहे। परिजन 5 करोड़ रुपए, सरकारी नौकरी व दोनों बेटों के लिए आवास की मांग पर अड़े रहे। ये भी पढ़ें : UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, को...
कानपुर देहात : अधिकारियों के सामने जिंदा जलीं मां-बेटी, डीएम की यह सफाई..

कानपुर देहात : अधिकारियों के सामने जिंदा जलीं मां-बेटी, डीएम की यह सफाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर देहात : कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में सोमवार को जो हुआ, वह रौंगटे खड़े कर देने वाला था। वहां ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही झोपड़ी में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। उनको बचाने के प्रयास में गृहस्वामी और रुरा थाने के इंस्पेक्टर भी झुलस गए हैं। उधर, मौके पर आक्रोशित लोगों का आरोप है कि आग लगाई गई है। ग्रामीणों का गुस्सा भड़का गुस्साई भीड़ ने हंगामा किया और कुल्हाड़ी से लेखपाल पर हमला करते हुए अधिकारियों को दौड़ा लिया। भीड़ का गुस्सा देख अधिकारी वहां से भागे। मामले में एसडीएम, रुरा इंस्पेक्टर, तहसीलदार व लेखपाल समेत गांव के 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक शव नहीँ उठने दिया गया। मंडलायुक्त और आईजी के अलावा डीएम लोगों को समझाने में लगे रहे। यह है पूरा ...