Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

हेट स्पीच : आजम खां को दो साल कैद, ढाई हजार जुर्माने की सजा

हेट स्पीच : आजम खां को दो साल कैद, ढाई हजार जुर्माने की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा नेता आजम खां को नफरती भाषण मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। रामपुर की अदालत ने आजम को दो साल कैद और ढाई हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दरअसल, आजम खां पर आरोप है कि उन्होंने 18 अप्रैल 2019 को धमारा गांव में एक चुनावी जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। हेट स्पीच मामले में गई थी आजम की विधायकी इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इस मामले की सुनवाई के बाद शनिवार को आजम खां को नफरती भाषण मामले में दोषी पाया गया। बताते चलें कि इससे पहले आजम खां की हेट स्पीच मामले में विधायकी जा चुकी है। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..   ...
Chandrayaan-3 : चंदा मामा की राह पर अपना चंद्रयान-3, 50 दिन के सफर के बाद लैंडिंग..

Chandrayaan-3 : चंदा मामा की राह पर अपना चंद्रयान-3, 50 दिन के सफर के बाद लैंडिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ डेस्क : ISRO Chandrayaan 3 Launch Date and Time Live : भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) सफलतापूर्वक लांच हो गया है। दोपहर 2:35 बजे करीब चंद्रयान-3 ने चंद्रमा (चंदा मामा) की ओर उड़ान भरी। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। सफल लांच होने पर बधाइयों बरसात 615 करोड़ की लागत से तैयार इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 करीब 50 दिन यात्रा करने के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। खास बात यह है कि अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग हो जाती है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। ये भी पढ़ें : इसरो का एक और बड़ा कमाल, जीसैट-31 संचार उपग्रह लांच पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा। वहीं मीडिया ...
माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा

माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हेकड़ी निकल गई। उसके खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में आजमगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में हेकड़ी दिखाई थी, जो उसे भारी पड़ी। मामले में गुरुवार को एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कोतवाली में माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गवाह ने दी थी पुलिस को तहरीर गवाह ने मुख्तार के खिलाफ वीडियो कांफ्रेंसिंग के अलावा अन्य माध्यम से धमकाने की तहरीर दी थी। अब आजमगढ़ जिले में मुख्तार पर यह तीसरा मुकदमा हो गया है। दो मामलों में उसकी पहले से पेशी चल रही है। यह है पूरा मामला आरोप है कि हाल के दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्तार की पेशी चल रही थी। तभी मुख्तार ने अपने वकील से गवाह का चेहरा दिखाने को बोला। माना गया कि मुख्तार ने ऐसा गवाह को धमकाने की न...
ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पति से विवाद के बाद देशभर में चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य प्रकरण में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें कि मनीष दुबे पर एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई थी। जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड द्वारा की गई। देशभर में सुर्खियों में प्रकरण चर्चा है कि उनकी संस्तुतियों के बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है, हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी निलंबन नहीं हुआ है। जांच जारी है। ये भी पढ़ें : UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा अब इस प्रकरण में एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने कुछ कॉल रि...
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : प्रयागराज में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओपी राजभर और जयंत चौधरी, दोनों ही बीजेपी के साथ आएंगे। बताते चलें कि राजभर और जयंत के बीजेपी के साथ आने को लेकर कयासबाजी का दौर पहले ही चल रहा है। अब योगी सरकार के प्रभावशाली मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रयागराज में बोले, योगी के कैबिनेट मंत्री खन्ना.. आज बुधवार को कैबिनेट मंत्री खन्ना प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास रखता है, भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत करेगी। कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्हों...
UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी में सब्जी की दुकान पर टमाटर के लिए बाउंसर लगाना सपा नेता को भारी पड़ गया। बाउंसर लगाने वाले सपा नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में पड़ता दिखाई दे रहा है। नगवा चौकी इंचार्ज मिथिलेश यादव की तहरीर पर लंका थाने में सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी और सब्जी विक्रेता नगवा के राज नारायण और उसके बेटे समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता को तलाश रही पुलिस बताया जा रहा है कि कि सपा नेता अजय फौजी को पुलिस तेजी से तलाश रही है। टमाटर के लिए बाउंसर का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये भी पढ़ें : पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR.. पुलिस ने देर शाम सब्जी विक्रेता को हिरासत में ले लिया था। उधर, मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपा पदाधिका...
UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : टमाटर का भाव इस समय आसमान छू रहा है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर बिक रहा है। इसी बीच वाराणसी में सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने महंगाई का विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया है। लंका क्षेत्र के नगवां सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय ने अपनी दुकान पर दो बाउंसर तैनात किए हैं। पूरे शहर में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। उधर, सपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने मांगी टमाटर को Z+ सुरक्षा, बीजेपी पर कसा तंज इतना ही नहीं दुकानदार ने दुकान पर पोस्टर भी लगाए हैं। इनमें लिखा है कि पहले पैसे दें फिर टमाटर लें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि टमाटर और मिर्च को न छूएं। सब्जी विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि महंगाई की मार में लोग 100 और 50 ग्राम ही टमाटर ले रहे हैं।...
BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित, भूपेंद्र यादव को MP और प्रह्लाद को राजस्थान की कमान

BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित, भूपेंद्र यादव को MP और प्रह्लाद को राजस्थान की कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : देशभर में इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी चार प्रदेशों के लिए अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी रहेंगे। ओमप्रकाश माथुर बने छत्तीसगढ़ प्रभारी वहीं भाजपा ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सहप्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी की कमान सौंपी गई है। वहीं तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी यहां खास बात यह है कि बीजेपी ने राजस्थान में आगामी विधान...
‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..?

‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बड़ी बात कही। लालू यादव ने कहा कि बिना पत्नी वाला प्रधानमंत्री नहीं होना चाहिए। पीएम आवास में बिना पत्नी के रहने वाला पीएम नहीं होना चाहिए। अब लालू यादव का इशारा पीएम नरेंद्र मोदी की ओर था या राहुल गांधी की ओर। इसे लेकर कयासबाजी लगाई जा रहीं हैं। दरअसल, आज हेल्थ चेकअप के लिए लालू यादव पटना से दिल्ली पहुंचे थे। बोले, महागठबंधन को मिलेंगी 300 सीटें उनसे सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। लालू ने कहा कि पीएम जो भी हो बिना पत्नी वाला नहीं होना चाहिए। कहा कि पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। लालू से पूछा गया कि महागठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कम से कम 300 सीटें। बताते हैं कि लालू यादव इस समय अपने रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ें : सीधी पेशाब कांड : BJP नेता ...
2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी दल अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। कुछ ऐसे छोटे राजनीतिक दल जातीय समीकरणों को लेकर अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में हैं। इनमें से एक बसपा सरकार में प्रभावशाली रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह की जन अधिकार पार्टी भी है। बुंदेलखंड के मतदाताओं में गहरी पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती अपनी पार्टी का वजूद बचाने की है। लगातार संघर्ष के बावजूद लोकसभा और विधानसभा में नहीं बुंदेली वोटरों पर गहरी पकड़ रखने के बावजूद कुशवाह की पार्टी आजतक लोकसभा या विधानसभा नहीं पहुंच पाई। 9 दिसंबर 2016 को गठित जन अधिकारी पार्टी की लड़ाई वक्त के साथ-साथ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान 2022 के...